Side Effects Green Tea - Sach Kahoon Hindi

Side Effects Green Tea: अगर आप ग्रीन टी का सेवन करते हो तो हो जाएं अलर्ट, हो सकती है ये दिक्कत
Side Effects Green Tea: चाय… कैंटीन में बैठकर गप्पे लड़ाने हों या फिर मूड अच्छा करना हो हमारे हाथों में और जुबां पर एक ही चीज होती है, और वो है चाय…कुछ लोगों की तो सुबह ही फोन से शुरू होती है या फिर चाय से। अधिकतर लोग सुबह उठते ही चाय का सेवन करते हैं। जिसमें दूध वाली चाय और ग्रीन टी का नाम सबसे पहले आता है। वजन घटाने से लेकर ब्लड शुगर लेवल घटाने के लिए ग्रीन टी सबसे ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। कोई व्यक्ति फिटनेस के बारे में सोचता है और वह अपने शरीर को मेंटेन रखना चाहता है तो वह भी ग्रीन टी का ही सेवन करता है।

एक्सपर्ट का कहना है कि ग्रीन टी का सेवन करने से स्क्रीन की क्वालिटी मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और व्यक्ति लंबे समय तक एक्टिव रहता है, ग्रीन टी पीने के बाद व्यक्ति टेंशन फ्री रहता है या यह कहें कि उसका मन खुश रहता है। दरअसल आजकल तो हेल्दी रहने और वजन मेंटेन रखने के लिए कई लोग ग्रीन टी का इस्तेमाल करते हैं। आॅफिस हो या घर। और कहीं बाहर तो लोग अपने दोस्तों के साथ आउटिंग पर ग्रीन टी ही पीते हैं। डाइटीशियन और एक्सपर्ट का मानना है कि ग्रीन टी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है। यह बॉडी को शेप में रखने और वजन को घटाने में मदद करती है। हालांकि ज्यादातर लोगों को यह बात समझ नहीं आती है कि वह ग्रीन टी कब पिए। दरअसल कई लोगों का कहना है कि ग्रीन टी का इस्तेमाल रात को सोने से पहले करना चाहिए और कुछ का मानना है, कि ग्रीन टी को आप नॉर्मल चाय से रिप्लेस कर सकते हैं और दिन में 2 से 3 बार पी सकते हैं। वहीं जिस तरह ग्रीन टी पीने के फायदे हैं ठीक उसी तरह इसके कुछ नुकसान भी हैं। लोग अक्सर फिट रहने के लिए सुबह एक्सरसाइज के बाद खाली पेट ग्रीन टी का सेवन करते हैं जो काफी नुकसानदायक माना जाता है। तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि क्या सुबह खाली पेट ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए या नहीं और इसके क्या फायदे हैं और क्या नुकसान।

क्या खाली पेट ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए? Side Effects Green Tea

एक्सपर्ट का मानना है कि सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने से पेट दर्द की समस्या हो सकती है, दरअसल ग्रीन टी में पॉलीफेनॉल्स होते हैं जिन्हें टैनिन के रूप में जाना जाता है, जो पेट में एसिड की मात्रा को बढ़ाता है। जिससे पेट में दर्द, जलन या कब्ज जेसी समस्याएं भी हो सकती हंै। ग्रीन टी को हमेशा खाना खाने के बाद या खाना खाने के बीच में पीनी चाहिए। बता दें कि ग्रीन टी में कैफीन पाया जाता है जो गैस्ट्रिक जूस को डाइल्यूट करके पेट को नुकसान पहुंचता है। इसके बहुत अधिक इस्तेमाल से चक्कर आने लगते हैं और उल्टी होने जैसी प्रॉब्लम भी हो सकती है।

ग्रीन टी पीने का सही तरीका

नाश्ते से एक घंटा पहले ग्रीन टी का सेवन किया जा सकता है, ग्रीन टी सुबह और शाम को पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और यह वजन घटाने में मददगार हो सकती है। 1 दिन में आप तीन से चार कप से ज्यादा ग्रीन टी पिएँ। ग्रीन टी में चीनी और दूध मिलाने से बिल्कुल परहेज करें। वहीं बता दें कि खाने के तुरंत बाद ग्रीन टी पीना खतरनाक हो सकता है।

क्या है ग्रीन टी पीने का सही समय

एक दिन में 3 से 4 कप ग्रीन टी पीनी चाहिए। क्योंकि ज्यादा ग्रीन टी के सेवन से लीवर में समस्याएं पैदा हो सकती हैं। जानकारी के लिए बता दें कि रात को सोने से पहले ग्रीन टी का सेवन न करें इससे नींद आने में दिक्कत हो सकती है।

ग्रीन टी पीने के फायदे

1.वजन घटाने में

ग्रीन टी में एंटीआॅक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है। मेटाबॉलिज्म बढ़ने से वजन घटने में मदद मिलती है। ग्रीन टी के सेवन से शरीर मेंटेंन रहता है।

2.हार्ट प्रोब्लम

रोजाना 1 से 2 कप ग्रीन टी पीने से बॉडी के कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद मिलती है। यह दिल से संबंधित बीमारियों में भी फायदा पहुंचा सकती हैं।

3.मस्तिष्क के लिए है फायदेमंद

ग्रीन टी का सेवन मस्तिष्क के लिए भी लाभकारी हो सकता है, दरअसल ग्रीन टी चिंता को कम करने के साथ साथ मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में सुधार कर सकतीं हैं। इसके अलावा यह एकाग्रता बढ़ाने में भी सकारात्मक प्रभाव प्रदर्शित कर सकती है। शोध में बताया गया है कि इन सभी लाभ के पीछे ग्रीन में मौजूद कैफीन और एल – थीनाइन का संयुक्त प्रभाव हो सकता है, जो एक तरह का केमिकल होता है। ऐसे में संतुलित मात्रा में इसका सेवन किया जा सकता है।

4.कोलेस्ट्रॉल के लिए ग्रीन टी के फायदे

ग्रीन टी हानिकारक कोलेस्ट्रॉल जिससे हृदय रोग होने की आशंका बढ़ती है। उसके स्तर को कम कर सकती है।

5.रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार के लिए फायदेमंद

ग्रीन टी का सेवन रोग-प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करने में भी मदद कर सकता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के साथ साथ शरीर को फ्रÞी रेडिकल्स से बचाने में भी मदद कर सकती है।

ग्रीन टी के नुकसान

ग्रीन टी के सेवन से पेट दर्द, मतली और लिवर संबंधी समस्या हो सकती है।

ग्रीन टी में कैफीन मौजूद होता है, ऐसे में इसके अधिक सेवन से अनिद्रा, सिरदर्द, कंपकंपी और चिंता जैसी परेशानियां हो सकती है।

ग्रीन टी में टैनिक एसिड नामक तत्व होता है, जो दांतों में दाग का कारण बन सकता है।

गर्भावस्था के दौरान ग्रीन टी के सेवन से पहले डॉक्टरी सलाह जरूर लें। इसमें कैफीन होता है और गर्भावस्था के दौरान 300 मिलीग्राम से ज्यादा कैफीन का सेवन गर्भावस्था की अवधि को बढ़ा सकता है।