Bank of Baroda - Sach Kahoon Hindi

BOB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में विभिन्न पदों पर भर्ती, 6 जुलाई तक करें आवेदन
नई दिल्ली (एजेंसी)। Bank of Baroda Vacancy 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने अपने कॉर्पोरेट और इंस्टीट्यूशनल क्रेडिट (सी एवं आईसी) विभाग में नियमित आधार पर मानव संसाधन की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके पात्र उम्मीदवारों से विभिन्न 86 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

बीओबी की ओर से जारी 86 रिक्तियों में मैनेजर - क्रेडिट एनालिस्ट के 4, सीनियर मैनेजर - क्रेडिट एनालिस्ट के 38, चीफ मैनेजर - क्रेडिट एनालिस्ट का 1, सीनियर मैनेजर - सी एवं आईसी रिलेशनशिप के 36 और चीफ मैनेजर - सी एवं आईसी रिलेशनशिप के 7 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो योग्य उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे बीओबी के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन और फाइनेंस में स्पेशलाइजेशन के साथ पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा या फाइनेंस के बराबर योग्यता या सीए/सीएमए/सीएस/सीएफए होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास योग्यता-प्राप्ति के बाद प्रासंगिक क्षेत्र में पद के अनुसार निर्धारित 3 से 8 वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की न्यूनतम आयु पद के अनुसार 25 से 32 वर्ष और अधिकतम आयु 30 से 42 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 1 जून के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन की जांच, ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट या अन्य टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और/या इंटरव्यू, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 64,820 से 1,20,940 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 850 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ईएसएम/डीईएसएम और महिला उम्मीदवार के लिए 175 रुपए के साथ पेमेंट गेटवे शुल्क तय किया गया है।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कर्ज पर ब्याज में की 0.25 प्रतिशत की कमी
नई दिल्ली। बैंक आॅफ बड़ौदा ने कर्ज पर ब्याज की अपनी मुख्य दर 0.25 प्रतिशत कम कर दी है। सार्वजनिक क्षेत्र का यह बैंकिंग प्रतिष्ठान रिजर्व बैंक की रेपो दर में इसी स्तर की कमी के बाद कर्ज सस्ता करने की घोषणा करने वाले पहले प्रमुख बैंकों में शामिल हो गया है। बैंक आॅफ बड़ौदा की शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, “यह आप की जानकारी के लिए है कि भारतीय रिजर्व बैंक की नीतिगत रेपो दर कम करने के बाद देश के बड़े सार्वजनिक बैंकों में से एक बैंक आॅफ बड़ौदा ने 06 दिसंबर 2025 से अपने बड़ौदा रेपो-सम्बद्ध ऋण की ब्याज दर (बीआरएलएलआर) में 25 आधार अंक (0.25 प्रतिशत) की कटौती की है। बैंक का बीआरएलएलआर अब 7.90 प्रतिशत है।” विज्ञप्ति में कहा है कि बीआरएलएलआर में इस बदलाव के साथ बैंक आॅफ बड़ौदा ने रिजर्व बैंक की नीतिगत दर में कटौती का पूरा फायदा अपने रेपो-सम्बद्ध ऋण पर ब्याज दर के जरिये उधार लेने वाले अपने ग्राहकों को दे दिया है।

उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को अपनी रेपो दर को 5.50 प्रतिशत से घटा कर 5.25 कर दिया है तथा बैंकों के पास कर्ज के लिए नकदी की मात्रा बढ़ाने के उपाय के तहत इस महीने खुले बाजार में एक लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद की घोषणा की है। इससे पहले सरकारी क्षेत्र के बैंक आॅफ इंडिया और इंडियन बैंक ने शुक्रवार को रिजर्व बैंक की नीतिगत घोषणा के कुछ ही घंटे के अंदर रेपो आधारित अपनी ऋण दर में 25-25 आधार अंकों की कमी कर क्रमश: 8.10 प्रतिशत और 7.95 प्रतिशत किये जाने की घोषणा की।

इस बीच, देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन सी.एस. सेट्टी ने रिजर्व बैंक के मौद्रिक उपायों पर शनिवार को टिप्पणी करते हुए कहा, “आरबीआई की दिसंबर 2025 की मौद्रिक नीति ने एक साफ और भरोसे वाला संदेश दिया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में है, जिसमें सशक्त आर्थिक वृद्धि के साथ-साथ इस समय महंगाई भी कम है। आरबीआई का 2025-26 के लिए जीडीपी वृद्धि का पूवार्नुमान पहले के 6.8 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.3 प्रतिशत करना यह दिखता है कि केंद्रीय बैंक अर्थव्यवस्था को लेकर आश्वस्त है। रेपो दर में कटौती करने का फैसला, साथ ही भविष्य में और कटौती की गुंजाइश के लिए दरवाजा खुला रखने से अर्थव्यवस्था को अचानक आने वाले संभावित झटकों या बाहरी मुश्किलों से बचाने में मदद मिलती है।” सेट्टी की राय में आरबीआई का यह नीतिगत कदम “लंबे समय तक, और अधिक वृद्धि ” की रणनीति की निवेश, कर्ज और उपभोग तक फैली बुनियाद को मजबूत करने वाला है। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक नकद धन के प्रवाह के प्रबंध के उपायों का मकसद उधार के बाजार को स्थिर रखने और उधार लेने की लागत कम करना है। उनके अनुसार, आरबीआई का रेपो में कटौती करना, भविष्य की दिशा को लेकर रुख तटस्थ रखना और तरलता के लिए लक्षित हस्तक्षेप की घोषणा का मकसद कीमत और वित्तीय स्थिरता को सुरक्षित रखते हुए अर्थव्यवस्था के आवेग को बनाये रखना है।”