World Championship - Sach Kahoon Hindi

इन खिलाड़ियों ने विश्व चैंपियनशिप में धाक जमाई
भगत, मनीषा ने विश्व चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण

टोक्यो (एजेंसी)। टोक्यो पैरा ओलंपिक 2020 के गोल्ड मेडलिस्ट प्रमोद भगत और मनीषा रामदास ने रविवार को यहां बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में अपने-अपने फाइनल मुकाबले जीतकर स्वर्ण पदक हासिल किये। भगत ने 53 मिनट चले एसएल3 पुरुष एकल फाइनल में अपने हमवतन नितेश कुमार को 21-19, 21-19 से हराया। दूसरी ओर, मनीषा रामदास ने आधे घंटे तक चले एसयू5 महिला एकल फाइनल में जापान की मामिको टोयोडा को 21-15, 21-15 से शिकस्त दी। यह विश्व चैंपियनशिप में भगत का चौथा एकल स्वर्ण है। भगत अपने पुरुष युगल जोड़ीदार मनोज सरकार के साथ भी दो विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण जीत चुके हैं, हालांकि इस बार भारतीय जोड़ी को रजत से संतोष करना पड़ा।

हिकमत रामदानी और उकुन रुकेंदी की इंडोनेशियाई पुरुष युगल जोड़ी ने एसएल3-एसएल4 के स्वर्ण पदक मुकाबले में भगत-मनोज को 21-14, 18-21, 13-21 से हराया। भगत ने एक स्वर्ण और एक रजत जीतने के बाद कहा, “यह जीत मेरे लिये बहुमूल्य है क्योंकि मैंने इसके लिये काफी मेहनत की है।” अपने करियर की सातवीं विश्व चैंपियनशिप खेल रहे भगत ने अब तक एकल और युगल में कुल छह स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीते हैं।

उन्होंने 2007 और 2017 विश्व चैंपियनशिप को छोड़कर सभी संस्करणों के फाइनल में जगह बनाई है। भगत ने कहा, “मैं एकल में अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। युगल में हम और बेहतर कर सकते थे। यह जीत मेरे लिए बहुत बड़ी है क्योंकि मैं मेहनत कर रहा हूं। यह जीत मुझे बताती है कि मैं सही दिशा में आगे बढ़ रहा हूं।” भारत ने पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में अपने अभियान का अंत दो स्वर्ण, दो रजत और 12 कांस्य पदक सहित कुल 16 पदकों के साथ किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

साक्षी का विश्व चैम्पियनशिप में होगा ‘टेस्ट’
नई दिल्ली (एजेंसी)। रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास बनाने वाली महिला पहलवान साक्षी मालिक का 21 से 27 अगस्त तक फ्रांस के पेरिस में होने वाली विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में ओलम्पिक के बाद पहला असली टेस्ट होगा। साक्षी रियो ओलम्पिक में पदक जीतने वाली चौथी भारतीय पहलवान और पहली भारतीय महिला पहलवान बनी थीं।

साक्षी ने पिछले साल रियो में अगस्त में हुए ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास बनाया था और उसके ठीक एक साल बाद अब वह विश्व चैंपियनशिप में उतरेंगीं लेकिन इस बार उनका नया भार वर्ग होगा। साक्षी ने ओलम्पिक पदक जीतने के बाद सीधे प्रो रेसलिंग लीग में हिस्सा लिया लेकिन इस लीग में उन्होंने सिर्फ भारतीय पहलवानों से ही मुकाबले लड़े। दिल्ली सुल्तान टीम की तरफ से खेलने वाली साक्षी को लीग के एक मैच में ओलम्पिक कांस्य विजेता ट्यूनीशिया की मारवा अमरी से खेलना था लेकिन वह बीमार होने के कारण इस मैच में नहीं उतर पाई।

असली मुकाबला अब विश्व चैंपियनशिप में

हरियाणा की साक्षी इसके बाद इस साल मई में दिल्ली में हुई एशियाई चैंपियनशिप में नए वजन वर्ग 60 किलोग्राम में उतरीं। साक्षी ने रियो का पदक 58 किलोग्राम में जीता था। देश को साक्षी से पूरी उम्मीद थी कि वह 60 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल करेंगी लेकिन रियो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली जापान की रिसाको कवाई ने मात्र दो मिनट 44 सेकिंड में ही भारतीय पहलवान को धूल चटा दी। रिसाको ने 10-0 के अंतर से मुकाबला समाप्त कर दिया। जापानी पहलवान के लगातार 10वां अंक हासिल करते ही मुकाबला रोक दिया गया और उन्हें तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर विजेता घोषित कर दिया गया।

रिसाको ने रियो में 63 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण जीता था। साक्षी के हाथ रजत पदक लगा जो एशियाई चैंपियनशिप में उनका पहला पदक था। साक्षी को पिछली एशियाई प्रतियोगिता में कोई पदक नहीं मिला था लेकिन इस बार वह रजत पदक तक पहुंच गई। उनके लिए असली मुकाबला अब विश्व चैंपियनशिप में होगा जहां दुनिया की दिग्गज पहलवान और खासतौर पर जापान की पहलवान मौजूद रहेंगी।

स्पोर्ट्स आॅथोरिटी इंडिया लखनऊ उत्तरप्रदेश के ट्रेनिंग सेंटर में भारतीय महिला पहलवानों का चयन किया गया। चयन के दौरान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और सीनियर महिला रेसलिंग इंडिया चीफ कोच कुलदीप मालिक मौजूद थे।

हरियाणा की साक्षी के लिए असली मुकाबला अब विश्व चैंपियनशिप में होगा जहां दुनिया की दिग्गज पहलवान और खासतौर पर जापान की पहलवान मौजूद रहेंगी

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अगला लक्ष्य विश्व चैम्पियनशिप: श्रीकांत
इंडोनेशिया और आस्ट्रेलियाई सुपर सीरीज खिताब जीतकर लौटे हैदरबाद

हैदराबाद (एजेंसी)। किदाम्बी श्रीकांत का लगातार दो खिताब जीतकर फिर से विश्व के शीर्ष दस खिलाड़ियों में शामिल होना तय है और अब इस स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी की निगाह प्रतिष्ठित विश्व चैंपियनशिप के खिताब पर लगी हैं। इंडोनेशिया सुपर सीरीज प्रीमियर और आस्ट्रेलियाई सुपर सीरीज खिताब जीतने वाले इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि वह खिताब जीतने के उद्देश्य से ही अगस्त में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।

श्रीकांत ने हैदराबाद लौटने पर कहा कि शीर्ष दस में फिर से जगह बनाना अच्छा है लेकिन मैंने शीर्ष दस में वापसी के लिए इन टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया था। मैं जीतने के लिए उनमें खेला था। उन्होंने कहा कि यहां तक कि विश्व चैंपियनशिप में भी मैं निश्चित तौर पर जीतने के लिए खेलूंगा। मैं अभी केवल इस के बारे में सोच रहा हूं, रैंकिंग मेरे दिमाग में नहीं है। टखने की चोट से उबरकर वापसी करने वाले श्रीकांत पिछले कुछ सप्ताहों की सफलता से खुश हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो सप्ताह शानदार रहे। न केवल मेरे लिए बल्कि एच एस प्रणय और साई प्रणीत के लिए भी।

प्रणय ने वास्तव में अच्छा खेल दिखाया तथा लगातार मैचों में चोंग वेई और चेन लोंग को हराया। पहले कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं कर पाया था। श्रीकांत ने कहा कि इस तरह का प्रदर्शन करने के लिए मैं प्रणय को बधाई देता हूं। यह दुर्भाग्यपूर्ण था वह सेमीफाइनल में हार गया। रियो ओलंपिक के बाद ही श्रीकांत टखने की चोट के कारण बाहर हो गए थे। इसस वह पिछले साल के अंतिम सत्र में नहीं खेल पाए थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।