World Human Rights Day - Sach Kahoon Hindi

सभ्य समाज के नागरिक होने के नाते समझें हम एक-दूसरे के दुःख दर्द
मानवाधिकार दिवस पर रोवर स्काउट को प्रमाण पत्र प्रदान

World Human Rights Day: हनुमानगढ़। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ हनुमानगढ़ टाउन के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (फोर्ट) के परिसर में मानवाधिकार दिवस पर प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर सुरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन सरावगी का ट्रेनिंग काउंसलर कृष्ण लाल ने स्कार्फ पहना कर उनका अभिनंदन किया। Hanumangarh News

ट्रेनिंग काउंसलर भूपेंद्र कौशिक ने कहा कि मानव अधिकारों को पहचान देने और उसके हक की लड़ाई को ताकत देने के लिए हर साल 10 दिसम्बर को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है। मुख्य अतिथि पवन सरावगी ने कहा कि हमें अपने अधिकारों का सही इस्तेमाल करना है तो यह तभी संभव होगा जब एक सभ्य समाज के नागरिक होने के नाते हम एक-दूसरे के दुःख दर्द को समझें और अधिकारों को बना रहने दें। मंचासीन अतिथियों ने रोवर स्काउटों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में रोवर लीडर गुरजिंदर सिंह, ट्रेनिंग काउंसलर रतना देवी ने सहयोग दिया। कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फोर्ट के 19 रोवर्स-स्काउट्स बालकों ने भाग लिया। Hanumangarh News

Sri Gurusar Modia: शाह सतनाम जी गर्ल्स महाविद्यालय, श्रीगुरुसर मोडिया में विश्व मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
निबंध लेखन में पवनदीप, पोस्टर मेकिंग में रमन प्रथम व प्रेरणा रही द्वितीय

World Human Rights Day: गोलूवाला (सच कहूँ/सुरेन्द्र गुम्बर)। शाह सतनाम जी गर्ल्स महाविद्यालय, श्रीगुरुसर मोडिया में महाविद्यालय की एनएसएस इकाई तथा एससी/एसटी एवं ओबीसी समिति के संयुक्त तत्वावधान में विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मानवाधिकार विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी से हुई, जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नवजोत कौर गिल ने की। विचार गोष्ठी में एनएसएस प्रभारी ललिता ने मानवाधिकार दिवस के महत्व, उद्देश्यों तथा मानवाधिकारों की कार्यप्रणाली पर विस्तृत जानकारी दी। Sri Gurusar Modia News

इसके साथ ही एससी/एसटी एवं ओबीसी समिति की प्रभारी मिस काजल चलाना (असिस्टेंट प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान) ने मानवाधिकारों की आवश्यकता, समानता, न्याय, मानव गरिमा एवं संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की छात्राओं द्वारा मानवाधिकार जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें छात्राओं ने ”मानवता की रक्षा—मानवाधिकार से ही संभव”, ”अधिकारों का संरक्षण—मानवता का उत्थान” एवं ”मानवाधिकार—बदलाव की पहली सीढ़ी” जैसे प्रभावशाली नारे लगाकर रैली को आकर्षक और उद्देश्यमूलक बनाया। इस अवसर पर निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

अपने अधिकारों के साथ-साथ दूसरों के अधिकारों का भी सम्मान करे: प्राचार्या

निबंध प्रतियोगिता में बी.कॉम प्रथम सेमेस्टर की कुमारी पवनदीप ने प्रथम स्थान, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की कुमारी मोनिका ने द्वितीय स्थान और बी.ए. पंचम सेमेस्टर की कुमारी लवप्रीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की कुमारी रमन प्रथम, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की ही कुमारी प्रेरणा द्वितीय तथा बी.ए. पंचम सेमेस्टर की कुमारी भागवंती तृतीय स्थान पर रहीं। Sri Gurusar Modia News

कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्या डॉ. नवजोत कौर गिल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने अधिकारों के साथ-साथ दूसरों के अधिकारों का भी सम्मान करे। उन्होंने छात्राओं को मानवता, समानता, न्याय और संवेदनशीलता के मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।