Indigo Airline - Sach Kahoon Hindi

IndiGo Airline: इंडिगो एयरलाइन के सीईओ का बड़ा ब्यान! शेयरों में दिखी सकारात्मक प्रतिक्रिया
”इंडिगो एयरलाइन ने 2,200 फ्लाइट्स का नेटवर्क किया बहाल”

IndiGo Airline: नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर एल्बर्स (IndiGo CEO Pieter Elbers) ने गुरुवार को कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन दौर के बाद एयरलाइन ने खुद को संभाल लिया है और अब हालात स्थिर हो चुके हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि सबसे चुनौतीपूर्ण समय पीछे छूट चुका है और इंडिगो ने अपने उड़ान नेटवर्क को फिर से लगभग 2,200 दैनिक उड़ानों तक बहाल कर लिया है। IndiGo News

इसी बीच, इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों में भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली। मंगलवार को बीएसई पर शेयर लगभग स्थिर शुरुआत के बाद खबर के असर से दो प्रतिशत से अधिक चढ़ गया। दोपहर के समय कंपनी का शेयर करीब 5,099 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कर्मचारियों को भेजे गए वीडियो संदेश में एल्बर्स ने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बीच इंडिगो ने फिर से मजबूती हासिल की है। उन्होंने बताया कि फिलहाल कंपनी का ध्यान तीन प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित है—संचालन में लचीलापन, समस्याओं के मूल कारणों की गहन समीक्षा और भविष्य के लिए मजबूत पुनर्निर्माण। IndiGo News

गौरतलब है कि दिसंबर की शुरुआत से इंडिगो को बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं। इस स्थिति को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो के शीर्ष प्रबंधन से स्पष्टीकरण भी मांगा था। एल्बर्स ने स्वीकार किया कि पिछले कुछ सप्ताह कर्मचारियों और प्रबंधन—दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण रहे, लेकिन उन्होंने पायलटों, केबिन क्रू, एयरपोर्ट स्टाफ और ग्राहक सेवा टीम के समर्पण की सराहना की।

उन्होंने बताया कि 9 दिसंबर के बाद से उठाए गए कदमों के चलते परिचालन में स्थिरता आई और क्षमता का तेजी से पुनर्निर्माण संभव हुआ। उनके अनुसार, इतने कम समय में इतने बड़े नेटवर्क को फिर से खड़ा करना टीमवर्क और कंपनी के संचालन सिद्धांतों की मजबूती को दर्शाता है। IndiGo News

आगे की रणनीति स्पष्ट करते हुए एल्बर्स ने कहा कि आने वाले समय में मौसम और अन्य बाहरी कारकों से होने वाली बाधाओं का असर यात्रियों पर कम से कम पड़े, इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही, हालिया समस्याओं के पीछे मौजूद कारणों की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कराई जा रही है। उन्होंने अटकलों से दूर रहने की अपील करते हुए बताया कि बोर्ड द्वारा नियुक्त एक स्वतंत्र विमानन विशेषज्ञ पूरे मामले का विश्लेषण करेगा।

पुनर्निर्माण की प्रक्रिया के तहत, इंडिगो का नेतृत्व दल देशभर में विभिन्न स्टेशनों का दौरा करेगा और कर्मचारियों से सीधे संवाद कर उनके अनुभव और सुझाव प्राप्त करेगा। एल्बर्स ने कहा कि इस प्रक्रिया से कंपनी को पहले से अधिक सशक्त और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

अपने संबोधन में उन्होंने इंडिगो की 19 वर्षों की यात्रा को याद करते हुए कहा कि एक विमान से शुरू हुई यह एयरलाइन आज 65,000 से अधिक कर्मचारियों का परिवार बन चुकी है और करोड़ों यात्रियों का भरोसा हासिल कर चुकी है। संदेश के अंत में उन्होंने दोहराया कि इंडिगो भरोसेमंद सेवा, व्यापक पहुंच, अनुशासन और ग्राहक-केंद्रित सोच के साथ देश की सेवा करती रहेगी।

उधर, दिल्ली उच्च न्यायालय ने हाल ही में इंडिगो के खिलाफ उड़ानें रद्द होने को लेकर दायर एक नई जनहित याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि उठाए गए मुद्दे पहले से ही एक अन्य लंबित याचिका में विचाराधीन हैं और उसी के तहत आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। IndiGo News

IndiGo Latest Updates: इंडिगो यात्रियों को मिलेगा 500 करोड़ से ज़्यादा का मुआवजा मिलेगा!
IndiGo Crisis: नई दिल्ली। सरकारी हस्तक्षेप के बाद देश की प्रमुख बजट विमानन कंपनी इंडिगो की परिचालन व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। बीते सप्ताह फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) से जुड़े नए संशोधनों सहित विभिन्न परिचालन कारणों से एयरलाइन को बड़ी संख्या में उड़ानें निरस्त (IndiGo Flights Cancelled) करनी पड़ी थीं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। IndiGo Latest Updates

एयरलाइन के अनुसार शुक्रवार, 12 दिसंबर तक इंडिगो प्रतिदिन 2,000 से अधिक उड़ानों का संचालन कर रही थी। कंपनी ने स्पष्ट किया कि उसकी प्राथमिकता उन यात्रियों को राहत और मुआवजा प्रदान करना है, जो उड़ान रद्द होने के कारण सर्वाधिक प्रभावित हुए।

500 करोड़ से अधिक का मुआवजा देगी इंडिगो

इंडिगो ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि वह उन यात्रियों को कुल मिलाकर ₹500 करोड़ से अधिक का मुआवजा देगी, जिनकी उड़ानें निर्धारित प्रस्थान समय से 24 घंटे के भीतर रद्द कर दी गई थीं और जो देश के विभिन्न हवाई अड्डों पर फंस गए थे। एयरलाइन ने भरोसा दिलाया कि रिफंड और मुआवजे की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाया जाएगा।

प्रभावित यात्रियों की पहचान की प्रक्रिया जारी | IndiGo Latest Updates

कंपनी ने यह भी बताया कि 3, 4 और 5 दिसंबर को जिन उड़ानों के कारण यात्रियों को अत्यधिक परेशानी झेलनी पड़ी, उनकी पहचान की जा रही है। ऐसे सभी यात्रियों से जनवरी माह में सीधे संपर्क किया जाएगा, ताकि मुआवजा बिना किसी अड़चन के प्रदान किया जा सके। सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को भी परिचालन व्यवधान पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ था। इसी कारण दिल्ली और बेंगलुरु जैसे प्रमुख हवाई अड्डों से लगभग 160 उड़ानें निरस्त करनी पड़ीं।

इंडिगो ने स्पष्ट किया कि इस समय उसका पूरा ध्यान प्रभावित यात्रियों को शीघ्र रिफंड उपलब्ध कराने पर केंद्रित है। एयरलाइन के अनुसार अधिकांश रिफंड पहले ही संसाधित किए जा चुके हैं और शेष मामलों का निपटारा भी शीघ्र कर दिया जाएगा।

संशोधित शेड्यूल के तहत उड़ानों का संचालन

इंडिगो ने बताया कि वह अपने संशोधित और सीमित उड़ान कार्यक्रम के अनुसार प्रतिदिन 2,000 से अधिक उड़ानों का संचालन कर रही है। शीतकालीन समय-सारिणी के अंतर्गत कंपनी को घरेलू मार्गों पर प्रतिदिन औसतन 2,144 उड़ानें संचालित करने की अनुमति है।

हालिया व्यवधानों के मूल कारणों का पता लगाने के लिए इंडिगो के निदेशक मंडल ने एक स्वतंत्र विमानन विशेषज्ञ की नियुक्ति की है। यह विशेषज्ञ हाल की परिचालन समस्याओं की गहन समीक्षा कर विस्तृत रिपोर्ट बोर्ड को सौंपेंगे। कंपनी के अनुसार यह कदम भविष्य में ऐसी स्थितियों की पुनरावृत्ति रोकने की दिशा में उठाया गया है। IndiGo Latest Updates

DGCA: इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन के बाद DGCA ने लिया ये सख्त फैसला!
4 फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन सुरक्षा नियामक DGCA ने इंडिगो एयरलाइन में हाल ही में आई गंभीर परिचालन बाधाओं के बाद कड़ा कदम उठाते हुए चार फ़्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर (FOI) को निलंबित कर दिया है। इन रुकावटों के कारण बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और लाखों यात्री देशभर के एयरपोर्टों पर परेशान रहे। शुक्रवार को ही बेंगलुरु एयरपोर्ट से इंडिगो ने 50 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं। DGCA News

FOI यानी फ़्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर DGCA के वरिष्ठ अधिकारी होते हैं, जो एयरलाइनों की सुरक्षा, संचालन और नियामकीय अनुपालन की निगरानी करते हैं। वे पायलटों, डिस्पैचरों और केबिन क्रू की जाँच, ऑडिट और प्रमाणन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए ज़िम्मेदार होते हैं। साथ ही, ये अधिकारी देश में उड़ान सुरक्षा मानकों, प्रशिक्षण प्रक्रियाओं और दुर्घटना निवारण उपायों की सतत समीक्षा भी करते हैं। एक सरकारी सूत्र के अनुसार, “इंडिगो में हाल की बड़ी परिचालन गड़बड़ियों के बाद DGCA ने चार FOI को निलंबित कर दिया है।”

बेंगलुरु और दिल्ली में दर्जनों उड़ानें रद्द | DGCA News

सूत्रों के अनुसार, “इंडिगो ने शुक्रवार को बेंगलुरु एयरपोर्ट से 54 उड़ानें रद्द कीं — जिनमें 31 आगमन और 23 प्रस्थान उड़ानें शामिल थीं।” इससे एक दिन पहले गुरुवार को एयरलाइन दिल्ली और बेंगलुरु से 200 से अधिक उड़ानें रद्द कर चुकी थी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स और COO इसिड्रे पोरक्वेरस को शुक्रवार दोपहर 2 बजे DGCA की जाँच कमेटी के सामने फिर से पेश होना है। गुरुवार को भी DGCA ने एयरलाइन के मुख्यालय में अधिकारियों को भेजकर निरीक्षण तेज़ कर दिया था और CEO एल्बर्स से पूछताछ की थी। उन्हें शुक्रवार को आगे की जाँच के लिए पुनः उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

क्या है जाँच समिति की संरचना और जिम्मेदारियाँ

जाँच कर रहे चार सदस्यीय पैनल में शामिल हैं—

जॉइंट डायरेक्टर जनरल: संजय ब्रह्मणे

डिप्टी डायरेक्टर जनरल: अमित गुप्ता

वरिष्ठ FOI: कपिल मांगलिक

FOI: लोकेश रामपाल

यह समिति इंडिगो में हुए बड़े पैमाने के ऑपरेशनल व्यवधानों के कारणों की विस्तृत जाँच कर रही है।

पैनल एयरलाइन की— | DGCA News

मानव संसाधन योजना

नए रोस्टरिंग सिस्टम की तैयारी

पायलटों के लिए संशोधित ड्यूटी और आराम मानकों का आकलन करेगा, जो 1 नवंबर 2024 से लागू किए गए हैं।