Sydney Shooting Case - Sach Kahoon Hindi
Australia Bondi Beach Case Update: ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच गोलीबारी केस में आया नया मोड़!
Australia Bondi Beach Case Update: सिडनी/मनीला। ऑस्ट्रेलिया की हालिया भीषण सामूहिक गोलीबारी के मामले में एक नया अंतरराष्ट्रीय पहलू सामने आया है। जांच से जुड़े अधिकारियों के हवाले से सामने आया है कि इस हमले के आरोपी पिता–पुत्र ने वारदात से पहले नवंबर माह का अधिकांश समय फिलीपींस में बिताया था। मनीला के आव्रजन विभाग ने इसकी पुष्टि की है। Australia News
आव्रजन अधिकारियों के अनुसार मुख्य आरोपी ने भारत का पासपोर्ट प्रस्तुत कर फिलीपींस में प्रवेश किया था। साजिद अकरम और उनका पुत्र नवीद अकरम एक नवंबर को ऑस्ट्रेलिया से फिलीपींस पहुंचे थे और उनकी अंतिम यात्रा मंज़िल दक्षिणी शहर दावो दर्ज की गई थी। दोनों 28 नवंबर को फिलीपींस से रवाना हुए। Sydney Shooting Case
इस बीच ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने कहा है कि सिडनी के बोंडी बीच पर हुई गोलीबारी के पीछे कट्टरपंथी विचारधारा की भूमिका सामने आ रही है। उन्होंने संकेत दिया कि यह हमला इस्लामिक स्टेट से जुड़ी सोच से प्रेरित प्रतीत होता है। Australia News
आरोप है कि हनुक्का पर्व के दौरान आयोजित कार्यक्रम में दोनों ने भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों का कहना है कि इस हमले का उद्देश्य यहूदी समुदाय में भय का माहौल पैदा करना था, हालांकि पूरे षड्यंत्र को लेकर जांच अभी जारी है।
वैश्विक स्तर पर चरमपंथी विचारधाराएं लंबे समय से हिंसा को जन्म दे रही हैं
प्रधानमंत्री अल्बनीज़ ने राष्ट्रीय प्रसारक से बातचीत में कहा कि वैश्विक स्तर पर चरमपंथी विचारधाराएं लंबे समय से हिंसा को जन्म दे रही हैं और यह घटना भी उसी कड़ी का हिस्सा प्रतीत होती है। उन्होंने यह भी बताया कि नवीद अकरम वर्ष 2019 में खुफिया एजेंसियों की जानकारी में आया था, लेकिन उस समय उसे तात्कालिक खतरा नहीं माना गया था।
जांच एजेंसियों को घटना के बाद समुद्र तट के समीप नवीद के नाम से पंजीकृत एक वाहन मिला, जिसकी तलाशी में विस्फोटक सामग्री और कथित तौर पर उग्रवादी प्रतीकों से जुड़ी वस्तुएं बरामद हुईं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हमले से पहले दोनों की गतिविधियां क्या थीं और क्या विदेश यात्रा के दौरान उनका संपर्क किसी चरमपंथी नेटवर्क से हुआ था।
पुलिस कार्रवाई के दौरान साजिद अकरम की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि नवीद अकरम गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है और चिकित्सकीय निगरानी में है। मामले की विस्तृत जांच विभिन्न एजेंसियों द्वारा की जा रही है। Australia News
Sydney Shooting Case: तेल अवीव। यहूदी समुदाय के आठ दिवसीय पावन पर्व हनुक्का के प्रथम दिन ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बोंडी बीच पर हुई हिंसक घटना में कई निर्दोष लोगों के मारे जाने की सूचना है। इस घटना को लेकर इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए ऑस्ट्रेलियाई प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। Israel News
गिदोन सार ने हिब्रू के बजाय अंग्रेजी भाषा में संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा कि सिडनी में हनुक्का समारोह के दौरान हुई गोलीबारी से वह स्तब्ध हैं। उनके अनुसार, यह घटना बीते दो वर्षों में ऑस्ट्रेलिया की सड़कों पर बढ़ती यहूदी-विरोधी हिंसा का परिणाम है। उन्होंने दावा किया कि ‘इंतिफादा को वैश्विक बनाओ’ जैसे उकसाऊ और यहूदी-विरोधी नारों को जिस तरह अनदेखा किया गया, वही आज खतरनाक हकीकत बनकर सामने आया है। सार ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार को पहले से मिल रहे चेतावनी संकेतों के बावजूद समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए।
इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन ग्विर ने भी कड़ी टिप्पणी की
इसी क्रम में इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन ग्विर ने भी कड़ी टिप्पणी की। उनका कहना है कि बोंडी बीच पर हुए इस हमले की जड़ में फिलिस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता देने की नीति है। उन्होंने आरोप लगाया कि हनुक्का समारोह में हुई सामूहिक गोलीबारी के लिए ऑस्ट्रेलियाई सरकार का यह फैसला जिम्मेदार है। Israel News
‘द टाइम्स ऑफ इजरायल’ की रिपोर्ट के अनुसार, बेन ग्विर ने स्थानीय यहूदी समुदाय के समर्थन में बयान जारी करते हुए कहा कि यहूदी-विरोधी आतंकवाद की कोई सीमा नहीं होती। उन्होंने यह तक कहा कि इस हिंसा में मारे गए लोगों का खून उन नीतिगत फैसलों से जुड़ा है, जिनके तहत फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने की घोषणा की गई और यहूदियों के खिलाफ हिंसा को अप्रत्यक्ष रूप से वैधता मिली। उल्लेखनीय है कि सितंबर में ऑस्ट्रेलिया उन देशों में शामिल था, जिन्होंने फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने की बात कही थी।
घटना रविवार शाम लगभग 6:30 से 6:45 बजे के बीच स्थानीय समयानुसार हुई, जब बोंडी बीच पर सैकड़ों लोग एकत्रित थे। यह हमला हनुक्का के पहले दिन आयोजित ‘चानुका बाय द सी’ कार्यक्रम के दौरान हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काले कपड़ों में दो लोगों ने राइफल या शॉटगन से ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। न्यू साउथ वेल्स एंबुलेंस सेवा के मुताबिक, इस हमले में कम से कम दस लोग घायल हुए हैं। Israel News