Hanumangarh Bomb Threat - Sach Kahoon Hindi

हनुमानगढ़ कलक्ट्रेट में मचे हड़कंप के बाद खाली करवाया कलक्ट्रेट-एसपी ऑफिस और न्यायालय परिसर
हनुमानगढ़ कलक्ट्रेट को मिली थी बम से उड़ाने की धमकी

Hanumangarh Collectorate Bomb Threat: हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ कलक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सोमवार को प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। सुबह कलक्ट्रेट प्रशासन को ई-मेल के माध्यम से धमकी मिलने के बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी गई। एहतियात के तौर पर कलक्ट्रेट और न्यायालय परिसर को खाली करवाया गया और कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया। सुरक्षा एजेंसियां पहुंचकर जांच में जुट गई। हालांकि शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। जानकारी के अनुसार धमकी भरी ई-मेल में कलक्ट्रेट को पांच मिनट में उड़ाने की धमकी दी गई। Hanumangarh News

यह धमकी एक अज्ञात ई-मेल के जरिए भेजी गई, जिसे देखकर जिला कलक्टर के निजी सहायक पवन कुमार हैरान रह गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने बिना देर किए इसकी सूचना जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव को दी। सूचना मिलते ही कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने तत्काल एहतियाती कदम उठाते हुए कलक्टर कार्यालय भवन को खाली कराने के निर्देश दिए। कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाल दिया गया। चंद मिनटों में ही कलक्ट्रेट परिसर के अलावा पास ही स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय और न्यायालय परिसर को भी खाली करवा दिया गया। साथ ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। धमकी के बाद कलक्टर कार्यालय परिसर में स्टाफ को अंदर प्रवेश करने से रोक दिया गया।

कर्मचारियों में बना चिंता और भय का माहौल

कलक्ट्रेट के सभी गेटों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया और किसी को भी भीतर जाने की अनुमति नहीं दी गई। दमकल की गाड़ियां भी कलक्ट्रेट परिसर में पहुंच गईं। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम की ओर से भवन के भीतर सघन जांच अभियान चलाया गया। बम निरोधक दस्ते, पुलिस अधिकारियों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने हर कोने की बारीकी से तलाशी ली, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके। उधर, दोपहर को बीकानेर से एटीएस टीम भी हनुमानगढ़ के लिए रवाना हो गई। शाम तक टीम की ओर से कोर्ट कैंपस में पहुंचकर सघन पड़ताल की जाएगी। तब तक तमाम कार्य स्थगित रहेगा। Hanumangarh News

इस मौके पर एडीएम उम्मेदीलाल मीणा, एसडीएम मांगीलाल सुथार, थाना प्रभारियों सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने और भवन को सुरक्षित घोषित करने के बाद कर्मचारियों को अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी। जांच के दौरान कलक्टर कार्यालय परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने अधिकारी और कर्मचारी एकत्रित नजर आए। अचानक कामकाज ठप होने और सुरक्षा कारणों से बाहर निकाले जाने के चलते कर्मचारियों में चिंता और भय का माहौल बन गया।

कई कर्मचारी फोन पर अपने परिजनों को स्थिति की जानकारी देते दिखे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धमकी एक अज्ञात ई-मेल आईडी से भेजी गई। फिलहाल साइबर ब्रांच इस ई-मेल की तकनीकी जांच में जुटी हुई है। ई-मेल कहां से भेजा गया, किस सर्वर का उपयोग हुआ और इसके पीछे कौन व्यक्ति या समूह हो सकता है, इन सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि यह धमकी शरारत है या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

आठ माह पहले भी मिली थी धमकी | Hanumangarh News

जिला कलक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का यह दूसरा मामला है। आठ माह पहले 14 अप्रैल को भी हनुमानगढ़ जिला कलक्ट्रेट भवन को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला था। तब धमकी भरा यह ई-मेल प्रशासन को 14 अप्रैल की सुबह 7 बजे मिला था लेकिन 14 अप्रैल को छुट्टी होने के चलते ई-मेल 15 अप्रैल को संज्ञान में आया। इसके बाद पुलिस प्रशासन की ओर से 15 अप्रैल को करीब दो घंटे तक कलक्ट्रेट परिसर के चप्पे-चप्पे की जांच की गई। इस दौरान किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

यही नहीं, हाल के दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में सरकारी संस्थानों और न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियों के मामले सामने आए हैं। कुछ समय पहले ही राजस्थान हाईकोर्ट को भी इसी तरह की धमकी मिलने की घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी थी। इसी पृष्ठभूमि में हनुमानगढ़ कलक्टर कार्यालय को मिली धमकी को भी बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। इस घटना ने एक बार फिर सरकारी दफ्तरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।