Delhi School News - Sach Kahoon Hindi

Delhi Schools Closed: दिल्ली में इन कक्षाओं तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद!
Delhi Schools Closed: नई दिल्ली। वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए शिक्षण व्यवस्था में बदलाव का निर्णय लिया है। एक आधिकारिक आदेश के तहत कक्षा पाँच तक के छात्रों की पढ़ाई अब हाइब्रिड के स्थान पर पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से कराई जाएगी। Delhi News

शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया है कि दिल्ली के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त तथा मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा पाँच तक की प्रत्यक्ष कक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित रहेंगी। इस अवधि में इन कक्षाओं की पढ़ाई केवल ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएगी।

छठी और उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए ये आदेश | Delhi News

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कक्षा छह एवं उससे उच्च कक्षाओं के लिए पहले से जारी दिशा-निर्देश लागू रहेंगे। यानी कक्षा छह और उससे ऊपर के विद्यार्थियों के लिए विद्यालयों को हाइब्रिड पद्धति अपनानी होगी, जिसमें आवश्यकता अनुसार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार की कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। यह व्यवस्था शिक्षा विभाग द्वारा 13 दिसंबर को जारी निर्देशों के अनुरूप जारी रहेगी। सरकार ने कहा है कि यह कदम विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बच्चों को बचाया जा सके। Delhi News