Jalandhar Bomb Threats - Sach Kahoon Hindi

Punjab Bomb Threats: प्रमुख स्कूलों और ट्रेनों को उड़ाने की धमकी, जालंधर-मोगा में परीक्षा रद्द
खालिस्तानी समर्थकों के ईमेल से फैली दहशत, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अंबेडकर की प्रतिमाएं हटाने की चेतावनी, पुलिस ने जांच तेज की

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर और मोगा जिलों में सोमवार को प्रमुख स्कूलों, ट्रेनों और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर कई स्कूलों में नौवीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी गई। धमकी भरे ईमेल के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और जांच शुरू कर दी गई है। जालंधर के एपीजे स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल और एक अन्य निजी स्कूल को ईमेल भेजा गया, जिसमें दिल्ली जाने वाली ट्रेन और विधानसभा को भी निशाना बनाने की चेतावनी दी गई।

ईमेल में अंबेडकर की प्रतिमाएं हटाने के लिए 14 अप्रैल तक का समय दिया गया है, अन्यथा उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ईमेल मिलते ही स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आर्कषी जैन ने कहा कि जहां-जहां धमकी मिली है, वहां पुलिस टीम जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घबराएं नहीं, प्रशासन मामले को गंभीरता से देख रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए हैं। साइबर सेल ईमेल की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमकी किसने और कहां से भेजी है। Jalandhar News

मोगा जिले के तीन सरकारी स्कूलों—गांव गोथेवाला, उगोके और झंडियाना—को भी धमकी भरे ईमेल भेजे गए। गोथेवाला स्कूल के एक अध्यापक ने बताया कि पुलिस को तुरंत सूचना दी गई, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंचे। एहतियातन नौवीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी गई। जालंधर के स्कूलों को भेजा गया ईमेल सुबह 7:37 बजे हाबी दानबा नामक अकाउंट से आया। इसमें लिखा था कि ‘मुख्यमंत्री भगवंत मान निशाने पर हैं। अपने बच्चे बचाओ, अंबेडकर की मूर्तियां 14 अप्रैल तक हटा दो, नहीं तो धमाका होगा।’ ईमेल में स्कूलों, विधानसभा और ट्रेन को उड़ाने का समय भी उल्लेखित किया गया। Jalandhar News

यह भी पढ़ें:– 24 Speed Post: अब 24 घंटे में पहुंचेगा पार्सल, इंडिया पोस्ट लॉन्च कर रहा ‘24 स्पीड पोस्ट’

Jalandhar Bomb Threats: जालंधर के 11 स्कूलों को मिली बम धमकी, प्रशासन ने बंद कराए स्कूल
सेंट जोसेफ कॉन्वेंट, आईवी वर्ल्ड और संस्कृति एम.बी. स्कूल को पहले मिली धमकी

Jalandhar Bomb Threats: जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के जालंधर में 11 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। सबसे पहले सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, आईवी वर्ल्ड स्कूल और संस्कृति एम.बी. स्कूल ने धमकी की सूचना दी। इसके बाद आठ अन्य स्कूलों ने भी इसी तरह की धमकियां मिलने की जानकारी दी। सभी स्कूलों को तुरंत बंद कर दिया गया और अभिभावक अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूलों के बाहर जमा हो गए। स्कूल अधिकारियों ने ईमेल की जानकारी पुलिस को दी, जिन्होंने तुरंत तलाशी अभियान शुरू कर दिया। Jalandhar News

बच्चों में घबराहट न फैले, इसके लिए स्कूल प्रशासन ने उन्हें छुट्टी तक कोई जानकारी नहीं दी। अभिभावकों को व्हाट्सएप संदेश भेजकर जल्दी छुट्टी की सूचना दी गई। सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल ने अभिभावकों को संदेश में लिखा कि स्कूल ने 15 दिसंबर को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है और सभी छात्रों को सुबह 11:55 बजे छुट्टी दी जाएगी। संदेश में यह भी स्पष्ट किया गया कि परिसर का निरीक्षण किया गया है और कोई खतरा नहीं पाया गया है।

घबराने की जरूरत नहीं: डिप्टी कमिशनर

उपायुक्त हिमांशु अग्रवाल और पुलिस आयुक्त धनप्रीत कौर ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। अब तक 11 स्कूलों ने धमकी भरे ईमेल मिलने की सूचना दी है। साइबर क्राइम टीमों ने एफआईआर दर्ज कर ली है और ईमेल के स्रोत की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि ईमेल एक ही फॉर्मेट में हैं और असली नहीं लग रहे, जैसे पहले अमृतसर में मिले थे।

उन्होंने अभी तक कहीं से कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है। जिन स्कूलों को मेल नहीं आई, वहां भी स्कूल मैनेजमेंट को कहा गया है कि वह सावधानी बरतें। पुलिस आयुक्त कौर ने बताया कि सुबह 10 बजे के आसपास जानकारी मिलते ही पुलिस टीमें स्कूलों में पहुंच गईं। बम निरोधक दस्ते को सेवा में लगाया गया है और एहतियात के तौर पर पी.ए.पी. कॉम्प्लेक्स से अतिरिक्त टीमें भी बुलाई गई। Jalandhar News