Punjab Election Result - Sach Kahoon Hindi

कल खुलेंगी 7,555 उम्मीदवारों की किस्मत की पेटियां, शाम तक आएंगे पूरे परिणाम
चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Punjab Municipal Election Result: पंजाब में कल उन 7,555 उम्मीदवारों की किस्मत की पेटियां खुलेंगी, जिन्होंने नगर निगम, नगर कौंसिल और नगर पंचायत की चुनावों में हिस्सा लिया था। राज्य चुनाव आयोग द्वारा कल, 29 मई को सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती शुरू कर दी जाएगी और शाम तक सभी चुनाव परिणाम आ जाएंगे। इस बार चुनाव परिणाम थोड़ा देरी से आने की संभावना है क्योंकि ईवीएम की जगह बैलेट पेपरों की गिनती हो रही है।

यही कारण है कि गिनती में काफी समय लग सकता है। परिणामों को लेकर मतगणना सैंटरों में भीड़ न इकठ्ठा हो, इसके लिए राज्य चुनाव आयोग ने परिणामों की लाइव जानकारी उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की है। हर कोई अपने शहर के किसी भी वार्ड का चुनाव परिणाम आयोग की वैबसाइट पर जाकर देख सकता है। बीती 26 मई को हुए 75 नगर कौंसिल, 8 नगर निगम और 21 नगर पंचायतों सहित कुल 104 चुनावों की मतगणना की जानी है। इस मतगणना के लिए कुल 115 वोट मतगणना केन्द्र बनाए गए हैं, जहाँ बड़ी संख्या में स्टाफ की तैनाती की गई है।

100 मीटर के दायरे में बड़ी संख्या में तैनात रहेगी पुलिस

राज्य चुनाव अधिकारी द्वारा प्रत्येक मतगणना केन्द्र में 10 से 15 टेबल लगाई गई हैं और वार्ड नंबर 1 से वोटों की गिनती शुरू होगी। सभी वार्डों की गिनती एक-एक करके पूरी की जाएगी। मतगणना केन्द्रों में एक मतगणना सुपरवाइजर और दो मतगणना उप अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा जरूरत के अनुसार स्टाफ की तैनाती भी की गई है। मतगणना केन्द्रों के बाहर हंगामा न हो, इसके लिए 100 मीटर के दायरे में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रहेगी ताकि किसी भी मतगणना में बाधा न डाली जा सके। मतगणना केन्द्र में केवल उम्मीदवार और उम्मीदवार द्वारा नियुक्त मतगणना एजेंटों को ही अंदर जाने की अनुमति होगी, लेकिन उनके पास संबंधित अधिकारी द्वारा जारी किया पास होना जरूरी है। Chandigarh News

Chandigarh News: प्रबंधों का जायजा लेती एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिय व उपस्थित अन्य अधिकारी।

नाभा की सास व पुत्रवधू ने एक साथ जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में हासिल की ‘जीत’
जिम्मेवारी को तनदेही और ईमानदारी से निभाने के लिए सदैव तत्पर: जसविन्द्र कौर व चन्नप्रीत कौर

नाभा (सच कहूँ/तरुण कुमार शर्मा)। Nabha News: नाभा तहसील में एक ही परिवार की दो महिलाओं ने एक साथ जीत हासिल कर एक अनोखा राजनीतिक रिकॉर्ड बनाया है। एक ही परिवार की पुत्रवधू व सास ने एक साथ जिला परिषद और ब्लॉक समिति दोनों चुनाव जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। मामला नाभा के गांव सुखेवाल से जुड़ा है, जहां आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता धमेन्द्र सुखेवाल की माता जसविन्द्र कौर और धर्मपत्नी चन्नप्रीत कौर क्रमश: जिला परिषद और ब्लॉक समिति सीट से चुनाव मैदान में उतरी थीं और दोनों ही अपनी-अपनी सीटों से विजयी घोषित की गई हैं।

उल्लेखनीय है कि ब्लॉक समिति की विजयी उम्मीदवार चन्नप्रीत कौर मूल रूप से शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं और प्रोफेसर के रूप में सेवाएं देने के साथ-साथ गांव की होनहार सरपंच भी रह चुकी हैं। Nabha News

इस जानकारी की पुष्टि करते हुए वरिष्ठ नेता धमेन्द्र सुखेवाल ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने उनके परिवार को बड़ा सम्मान देते हुए उनकी माता जसविन्द्र कौर और धर्मपत्नी चन्नप्रीत कौर को क्रमश: जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में उम्मीदवार बनाया। क्षेत्रवासियों ने उन्हें भरपूर प्यार और वोटों के सहयोग से विजयी बनाकर जो सम्मान दिया है, उसके लिए उनका परिवार सदैव आभारी रहेगा।

इस मौके जिला परिषद मल्लेवाल की विजेता जसविन्द्र कौर और ब्लॉक समिति की विजेता चन्नप्रीत कौर ने संयुक्त रूप से खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों और आप पार्टी ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें यह बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है, वे दोनों पूरी ईमानदारी से क्षेत्र के विकास के लिए अपना पूरा योगदान देंगी। Nabha News

यह भी पढ़ें:– Haryana Jobs: हरियाणा में सरकारी नौकरियों के खुले दरवाजे

Punjab News: पहली बार पंजाब के ग्रामीण क्षेत्र में बनी ‘आप’ की सरकार, देर रात तक आते रहे ‘परिणाम’
जिला परिषद और ब्लॉक समितियों के चुनावों में आम आदमी पार्टी का शानदार प्रदर्शन

कांग्रेस पार्टी का भी रहा अच्छा प्रदर्शन, अकाली दल भी पीछे नहीं

भाजपा को 25-25 जोनों में मिली जीत

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Punjab Election Result 2025: पंजाब के ग्रामीण क्षेत्र में पहली बार आम आदमी पार्टी ने अपना दबदबा बनाया है। अब तक पंजाब के ग्रामीण इलाकों के चुनावों में कांग्रेस या फिर शिरोमणि अकाली दल ही अपनी सरकार बनाते रहे हैं, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी ने बड़ी रिकॉर्ड जीत हासिल करते हुए ग्रामीण क्षेत्र में भी कई स्थानों पर अपनी सरकार बना ली है। आम आदमी पार्टी अब तक ग्रामीण क्षेत्र में अपने वोट बैंक का दावा तो करती रही थी, लेकिन इस वोट बैंक के जरिए सरकार नहीं बना पाई थी।

आम आदमी पार्टी ने पंजाब की 23 में से देर रात तक 10 जिला परिषदों पर अपना कब्जा कर लिया है। हालांकि जिला परिषद के लिए हुई 347 सीटों में से कुछ सीटों पर आम आदमी पार्टी को हार का सामना भी करना पड़ा है, लेकिन हर जिले में बहुमत हासिल करने के चलते सभी जिला परिषदों पर आम आदमी पार्टी का ही कब्जा रहने की संभावना है। इसी तरह 154 ब्लॉक समितियों के चुनावों में भी आम आदमी पार्टी का दबदबा रहा। 154 ब्लॉक समितियों की कुल 2863 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 908 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस ने 242 और अकाली दल ने 145 सीटों पर जीत दर्ज की। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने भी 23 सीटों पर जीत हासिल की। हालांकि 154 ब्लॉक समितियों में से अधिकांश समितियों पर आम आदमी पार्टी ने अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया है।

पंजाब भर के कई ब्लॉकों और जिलों में पूर्ण नतीजे नहीं आ पाए थे, जिसके चलते राज्य चुनाव आयोग द्वारा भी अंतिम परिणाम जारी नहीं किए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि मतगणना देर रात या पूरी रात तक जारी रह सकती है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने सितंबर 2018 में भी झाड़ू चुनाव चिन्ह पर इन जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में हिस्सा लिया था, लेकिन कांग्रेस सरकार के दौरान पार्टी का कोई खास प्रभाव देखने को नहीं मिला था और आम आदमी पार्टी किसी भी ब्लॉक समिति या जिला परिषद पर जीत हासिल नहीं कर पाई थी। अब सात साल बाद इन्हीं चुनावों में आम आदमी पार्टी ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए सभी को हैरान कर दिया है। इन चुनावों में कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है और कई ब्लॉक समितियों तथा जिला परिषद के जोनों में इन दोनों पार्टियों को जीत हासिल करने का मौका मिला है, लेकिन ब्लॉक समितियों और जिला परिषद की अहम चेयरमैन की कुर्सी हासिल करने में ये दोनों पार्टियां कुछ पीछे रह गई हैं। पूरे पंजाब में भाजपा को केवल 22-25 जोनों में ही जीत मिली है।

कई स्थानों पर झड़पें, दोबारा करवाई मतगणना | Punjab News

पंजाब में कई स्थानों पर मतगणना के दौरान भारी हंगामा होने के कारण गिनती रोकनी पड़ी और स्थिति सामान्य होने के बाद जिला प्रशासन द्वारा दोबारा मतगणना शुरू करवाई गई। कुछ जगहों पर हार-जीत का अंतर केवल एक वोट का होने के कारण पुन: मतगणना करवाई गई। एक स्थान पर अकाली दल के उम्मीदवार की दोबारा गिनती के बाद उसकी वोटें कम होने के बजाय बढ़ गईं।

अकाली दल का कई जगहों पर हंगामा, खन्ना-मलेरकोटला सड़क जाम

मतगणना के दौरान शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस ने कई स्थानों पर हंगामा करते हुए सत्ताधारी पार्टी और प्रशासन पर आरोप लगाए कि गिनती में गड़बड़ी कर उनके विजयी उम्मीदवारों को हराने की कोशिश की जा रही है। ऐसे आरोप कांग्रेस अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह राजा वड़िंग ने भी लगाए। शिरोमणि अकाली दल ने आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर प्रदर्शन किया। इसी दौरान खन्ना में अकाली उम्मीदवार सोनू नागरा की जीत का दावा करते हुए अकाली दल ने खन्ना-मलेरकोटला सड़क को जाम कर दिया। उनका आरोप है कि जीत के बावजूद नतीजे घोषित नहीं किए जा रहे हैं। Punjab News

यह भी पढ़ें:– अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Punjab Local Body Election Results: वोट काउंटिंग के दौरान धक्केशाही का आरोप, विपक्षी पार्टियों ने रोड जाम, विरोध प्रदर्शन किया
Punjab Local Body Election Results: जलालाबाद (रजनीश रवि)। जिला परिषद और ब्लॉक समिति के वोटों की गिनती आज हो रही है। वोट काउंटिंग के दौरान धक्केशाही का आरोप लगाते हुए विपक्षी पार्टियों ने ITI के बाहर फिरोजपुर मेन रोड पर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी। इस मौके पर कांग्रेस, BJP और अकाली दल के नेताओं ने आरोप लगाया कि पोलिंग एजेंट और उम्मीदवारों को बिना बुलाए अंदर बिठाकर बंडलों में बंद करके काउंटिंग की जा रही है। अंदर किसी और को बुलाया जा रहा है, लेकिन काउंटिंग दूसरे जोन में हो रही है। Jalalabad News

इस मौके पर BJP के जिला अध्यक्ष सुखविंदर सिंह काका कंबोज, शिरोमणि अकाली दल के नेता जगसीर सिंह बब्बू जैमलवाला और कांग्रेस नेता राज बख्श कंबोज ने आरोप लगाया कि प्रशासन आम आदमी पार्टी के इशारे पर दबाव बना रहा है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को जबरदस्ती नॉमिनेट किया जा रहा है।इस मौके पर जलालाबाद के मौजूदा DSP गुरसेवक सिंह बराड़ ने विरोधी पार्टी के नेताओं के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि अंदर वोटों की गिनती के दौरान वीडियोग्राफी की जा रही है। खबर लिखे जाने तक विरोधी पार्टियों ने काउंटिंग सेंटर के बाहर मेन रोड जाम कर दिया है और पंजाब सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे हैं।

जलालाबाद नंबर दो जोन की दोबारा गिनती की मांग

अलग-अलग पार्टियों के नुमाइंदों ने SDM जलालाबाद से बात करते हुए जलालाबाद नंबर दो जोन की दोबारा गिनती की मांग की। जिस पर SDM ने कहा कि पूरे प्रोसेस की वीडियोग्राफी की जा रही है। अगर उम्मीदवार दोबारा गिनती की मांग करता है तो उसे हायर अथॉरिटी को लिखकर देना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो काउंटिंग एजेंट अगले जोन की गिनती के लिए उम्मीदवार हैं। वे अंदर जा सकते हैं, उनके अंदर जाने पर कोई रोक नहीं है।

दूसरी तरफ, विरोधी नेता SDM के लॉजिक से सहमत नहीं दिखे। इस मौके पर बोलते हुए कांग्रेस नेता राज बख्श कंबोज, हंस राज जोसन और BJP जिला अध्यक्ष सुखविंदर सिंह काका कंबोज ने आरोप लगाया कि प्रशासन सरकार के साथ मिलकर पक्षपात कर रहा है। Jalalabad News