Delhi Airport News - Sach Kahoon Hindi
Delhi Airport Mock Drill: दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकवाद-रोधी मॉक ड्रिल, CISF-NSG ने लिए सुरक्षा तैयारियों का जायजा
Delhi Airport Mock Drill: नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी स्थित दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानन सुरक्षा को और मजबूत बनाने तथा किसी भी संभावित आतंकवादी खतरे से निपटने की तैयारियों का आकलन करने के उद्देश्य से एक व्यापक आतंकवाद-रोधी (काउंटर-टेररिस्ट) मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई। यह अभ्यास बीएसएफ हैंगर, दिल्ली एयरपोर्ट पर किया गया, जिसमें विभिन्न सुरक्षा और आपातकालीन एजेंसियों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। Delhi News
इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य पहले से निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल की प्रभावशीलता को परखना, विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, वास्तविक समय में संकट प्रबंधन की क्षमता को मजबूत करना और विमानन सुरक्षा से जुड़े उभरते खतरों का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए सामूहिक तैयारियों को और सुदृढ़ बनाना था।
अभ्यास के दौरान संभावित आतंकवादी हमले और उससे उत्पन्न आपात स्थिति से निपटने के विभिन्न परिदृश्यों का अभ्यास किया गया। इसमें सुरक्षा बलों की त्वरित प्रतिक्रिया, यात्रियों की सुरक्षा, क्षेत्र की घेराबंदी, संदिग्ध वस्तुओं की जांच, बम निरोधक कार्रवाई तथा आपातकालीन चिकित्सा सहायता जैसी प्रक्रियाओं का परीक्षण किया गया। Delhi News
इस संयुक्त अभ्यास में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी), बम निरोधक एवं निपटान दस्ते (बीडीडीएस), नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए), दिल्ली अग्निशमन सेवा, चिकित्सा प्रतिनिधियों तथा अन्य संबंधित हितधारकों सहित कुल 183 कर्मियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।
शनिवार को सीआईएसएफ के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर बताया गया, "समन्वित प्रतिक्रिया तंत्र और ऑपरेशनल तैयारी का आकलन करने के लिए सीआईएसएफ यूनिट दिल्ली एयरपोर्ट पर एक संयुक्त आतंकवाद-रोधी मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस ड्रिल में सीआईएसएफ, दिल्ली पुलिस, एनएसजी, बीडीडीएस, डीएफएस, डीजीसीए, मेदांता और एयरपोर्ट से जुड़े अन्य लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और तय आपातकालीन प्रक्रियाओं के अनुसार समन्वित तरीके से प्रतिक्रिया दी। इससे अलग-अलग एजेंसियों के बीच तालमेल मजबूत हुआ, सुरक्षा प्रोटोकॉल की पुष्टि हुई और संकट के समय तेजी से और प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारी और बेहतर हुई।"
पूरे अभ्यास का संचालन और निगरानी डिप्टी कमांडेंट पीएस राठौर और डिप्टी कमांडेंट धर्मवीर साई के नेतृत्व में की गई। इस दौरान सभी एजेंसियों के बीच उत्कृष्ट तालमेल और समन्वय देखने को मिला, जिसने किसी भी आपात स्थिति से निपटने की संयुक्त क्षमता को प्रदर्शित किया। सीआईएसएफ ने कहा कि सीआईएसएफ सतर्कता, सटीकता और बेहतर तालमेल के साथ एविएशन के अहम इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। Delhi News
Air India: मुंबई जा रही फ्लाइट अचानक दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी, ये बड़ी वजह आई सामने
नई दिल्ली। दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की एक उड़ान को सोमवार को तकनीकी कारणों से उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही राजधानी के हवाई अड्डे पर वापस लाना पड़ा। उड़ान संख्या एआई-887 में तकनीकी संकेत मिलने के बाद चालक दल ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए एहतियातन वापसी का निर्णय लिया। Air India News
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, विमान ने दिल्ली से सफलतापूर्वक उड़ान भरी थी, लेकिन हवा में रहते हुए तकनीकी प्रणाली में असामान्यता का आभास हुआ। स्थिति को ध्यान में रखते हुए पायलटों ने मानक संचालन प्रक्रिया के अंतर्गत विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सकुशल विमान से बाहर निकाल लिया गया।
एयर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताते हुए कहा कि यह स्थिति अनपेक्षित थी, लेकिन सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। विमान के लौटने के बाद उसकी विस्तृत तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है और इंजीनियरिंग टीम आवश्यक परीक्षणों में जुटी हुई है। Air India News
एयरपोर्ट पर मौजूद ग्राउंड स्टाफ ने यात्रियों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई। साथ ही, मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ानों और अन्य व्यवस्थाओं की गईं, ताकि उनकी यात्रा में न्यूनतम बाधा आए।
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं के अनुरूप ही उड़ान को वापस बुलाया गया था। उन्होंने दोहराया कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा और कल्याण एयर इंडिया की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी कारण सभी आवश्यक सावधानियां समय रहते अपनाई गईं। Air India News
Flight Cancelled & Delay: नई दिल्ली। उत्तर भारत में ठंड के बढ़ते असर के साथ ही घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। दिल्ली समेत कई प्रमुख शहरों में कम दृश्यता के कारण हवाई यातायात पर व्यापक असर देखा जा रहा है। गुरुवार को दिल्ली हवाई अड्डे ने जानकारी दी कि घने कोहरे की वजह से उड़ानों के संचालन में बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। Delhi Weather News
दिल्ली एयरपोर्ट प्रबंधन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के माध्यम से बताया कि वर्तमान में दृश्यता बेहद कम होने के कारण उड़ानों का संचालन सीएटी-III परिस्थितियों में किया जा रहा है। इस स्थिति में उड़ानों में देरी या अस्थायी रोक लग सकती है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी संबंधित एयरलाइन से संपर्क कर उड़ान की नवीनतम स्थिति की पुष्टि करें। प्रबंधन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।
कोहरे के चलते कई उड़ानों को रद्द या मार्ग परिवर्तित करना पड़ा है। जयपुर और दिल्ली के बीच संचालित कुछ उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि कुछ विमानों को सुरक्षा कारणों से अन्य हवाई अड्डों की ओर मोड़ दिया गया। इससे यात्रियों को खासा असुविधा का सामना करना पड़ा। Delhi Weather News
एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति अवश्य जांच लें
हवाई अड्डा प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे एयरपोर्ट पहुंचने से पहले वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से अपनी उड़ान की स्थिति अवश्य जांच लें। यात्रियों की सहायता के लिए एयरपोर्ट की टीमें लगातार सक्रिय हैं। अधिकारियों को उम्मीद है कि मौसम में सुधार के साथ उड़ानों का संचालन धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगा। इस दौरान यात्रियों से संयम और सहयोग बनाए रखने की अपील की गई है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भी चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। बेहद कम दृश्यता के कारण चंडीगढ़ सहित अन्य हवाई अड्डों पर भी उड़ानों में देरी और रद्द होने की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इसका व्यापक असर पड़ा है, जिसका प्रभाव आसपास के शहरों तक महसूस किया जा रहा है।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें और रीयल-टाइम अपडेट पर नजर रखें। कोहरे के कारण सड़क यातायात भी प्रभावित हो रहा है, ऐसे में वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता बताई गई है। Delhi Weather News