T20 World Cup 2026 - Sach Kahoon Hindi
India vs Pakistan: टीम इंडिया की दीप्ति शर्मा ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि, क्रिकेट प्रेमी हुए गदगद
IND W vs PAK W, T20 World Cup 2026: नई दिल्ली। भारतीय टीम ने महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया। बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराया। टीम की इस जीत की नायक दीप्ति शर्मा रहीं, जिन्होंने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट निकाले। India vs Pakistan
दीप्ति ने अपने इस स्पेल के साथ ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। दीप्ति ने पाकिस्तान की बल्लेबाज नाशरा संधू का विकेट लेने के साथ ही यह मुकाम हासिल किया। दीप्ति क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अब तक खेले 145 मुकाबलों में 166 विकेट निकाल चुकी हैं। उन्होंने इस मामले में थाईलैंड की गेंदबाज थिपाचा पुत्थावोंग को पीछे छोड़ दिया है। थिपाचा ने टी20 इंटरनेशनल में खेले 105 मुकाबलों में 165 विकेट चटकाए हैं।
दीप्ति ने महिला टी20 विश्व कप में भारत की ओर से सबसे बेहतरीन स्पेल फेंकने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। दीप्ति से पहले यह रिकॉर्ड रेणुका ठाकुर के नाम था, जिन्होंने साल 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ 15 रन देकर 5 विकेट निकाले थे। इसके साथ ही दीप्ति इंटरनेशनल क्रिकेट में 350 विकेट पूरे करने वाली दूसरी गेंदबाज बनीं। पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट लेने के बाद दीप्ति अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 354 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं। इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ भारत के पूर्व गेंदबाज झूलन गोस्वामी हैं, जिन्होंने 355 विकेट चटकाए हैं।
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 170 रन लगाए। टीम की ओर से स्मृति मंधाना ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 68 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 36 रनों का योगदान दिया। वहीं, ऋचा घोष ने महज 17 गेंदों का सामना करते हुए 34 रनों की दमदार पारी खेली। 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 17 ओवर में 106 रन बनाकर सिमट गई। रनों के लिहाज से भारतीय टीम की यह महिला टी20 विश्व कप में पांचवीं सबसे बड़ी जीत है। India vs Pakistan
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी ताकत साबित की। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया। Cricket News
हालांकि इस पुरस्कार को लेकर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) की राय कुछ अलग रही। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर चर्चा करते हुए कहा कि इस सम्मान के लिए जसप्रीत बुमराह भी मजबूत दावेदार थे। डिविलियर्स के अनुसार टूर्नामेंट के कई महत्वपूर्ण क्षणों में बुमराह की गेंदबाजी ने भारतीय टीम को बढ़त दिलाई।
डिविलियर्स ने कहा कि बुमराह ने पूरे टूर्नामेंट में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किया और विकेट लेने के मामले में भी शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल रहे। उनके मुताबिक भारतीय परिस्थितियों में तेज गेंदबाजी करना आसान नहीं होता, लेकिन बुमराह दबाव के क्षणों में अलग ही स्तर की गेंदबाजी करते हैं और मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। Cricket News
बुमराह ने भारत की ओर से खेले गए आठ मुकाबलों में 14 विकेट हासिल किए
टी20 विश्व कप 2026 में बुमराह ने भारत की ओर से खेले गए आठ मुकाबलों में 14 विकेट हासिल किए। वह विकेटों के मामले में संयुक्त रूप से शीर्ष गेंदबाजों में शामिल रहे। खास बात यह रही कि उनकी इकॉनमी रेट भी काफी नियंत्रित रही, जिससे विरोधी टीमों पर लगातार दबाव बना रहा। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम मैचों में उनकी गेंदबाजी ने टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई।
वहीं बल्लेबाजी की बात करें तो संजू सैमसन ने भी पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सीमित मैच खेलने के बावजूद तेज स्ट्राइक रेट के साथ महत्वपूर्ण पारियां खेलीं और टीम को कई अहम मुकाबलों में जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। नॉकआउट चरण में उनकी लगातार दमदार पारियों ने भारतीय टीम की जीत की राह आसान की। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि बुमराह और सैमसन दोनों ही खिलाड़ियों का योगदान टीम इंडिया की सफलता में बेहद महत्वपूर्ण रहा। एक ओर जहां बुमराह ने गेंदबाजी से विपक्षी टीमों पर दबाव बनाया, वहीं सैमसन ने आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। Cricket News
Cricket News: क्रिकेट टी20 विश्व कप 2026 में भारत ने कई रिकॉर्ड बनाये
नई दिल्ली। T20 World Cup 2026: भारत ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब तो अपने नाम किया ही, साथ ही रिकॉर्ड बुक में दर्ज कई रिकॉर्ड तोड़कर उन्हें अपने नाम किये। भारत टी:20 के इतिहास में तीन बार यह टूनार्मेंट जीतने वाली पहली टीम बन गया और इस दौरान भारतीय टीम ने कई रिकॉर्ड भी बनाए। भारत ने इससे पहले 2007 और 2024 में टी20 विश्व कप जीता था। मौजूदा चैंपियन बनने के साथ ही भारत लगातार दो बार खिताब जीतने वाली और घरेलू मैदान पर टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम भी बन गयी।
आईसीसी की वेबसाइट के अनुसार, भारत और श्रीलंका में आयोजित एक महीने लंबे इस टूनार्मेंट के दौरान कई शानदार व्यक्तिगत और टीम प्रदर्शन देखने को मिले, जिनसे प्रतियोगिता रोमांचक बनी और कई नए रिकॉर्ड भी बने। फाइनल में भारत का 255/5 का स्कोर टी20 विश्व कप फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 253/7 बनाने के बाद टीम लगातार दो मैचों में 250 से अधिक रन बनाने वाली पहली टीम भी बनी। टूनार्मेंट के शुरूआती चरण में भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 256/4 का स्कोर बनाया था, जो इस विश्वकप का सबसे बड़ा टीम स्कोर है। टूनार्मेंट में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने 383 रन बनाकर एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया।
वहीं भारत के संजू सैमसन ने फाइनल में 89 रन बनाकर टी20 विश्व कप फाइनल की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेली और पूरे टूनार्मेंट में 24 छक्के लगाए। भारत के अभिषेक शर्मा ने फाइनल में 18 गेंदों में अर्धशतक लगाकर टूनार्मेंट का सबसे तेज अर्धशतक बनाया। वहीं न्यूजीलैंड के फिन एलन ने 33 गेंदों में शतक लगाकर टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ा। भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल में कुल 499 रन बने, जो टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन वाला मैच रहा। भारत ने पूरे टूनार्मेंट में 106 छक्के लगाकर किसी एक टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 100 से अधिक छक्के लगाने वाली पहली टीम बनने का रिकॉर्ड भी बनाया। T20 World Cup 2026
यह भी पढ़ें:– बिजली सप्लाई में फाल्ट से घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
तिरुवनंतपुरम। भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप 2026 के निर्णायक मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अंतिम तीन मैचों में उनकी दमदार बल्लेबाजी के चलते उन्हें टूर्नामेंट का ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया। बेटे की इस उपलब्धि पर उनके पिता सैमसन विश्वनाथ ने गर्व जताते हुए कहा कि संजू को करियर की शुरुआत में कई तरह की परेशानियों और अनदेखी का सामना करना पड़ा था। संजू के पिता ने बताया कि बेटे की मेहनत और समर्पण को देखकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है। उनके अनुसार, शुरुआती दौर में कुछ लोगों ने संजू के खेल में अनावश्यक बाधाएं पैदा कीं, लेकिन अब उम्मीद है कि उनकी प्रतिभा को सही पहचान मिलती रहेगी। Sanju Samson
सैमसन विश्वनाथ पहले दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे और साथ ही फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी भी रहे। उनके अनुसार, संजू का बचपन दिल्ली में बीता, जहां उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट की कोचिंग भी ली। लेकिन एक समय ऐसा आया जब शानदार प्रदर्शन के बावजूद संजू का चयन अंडर-13 टीम में नहीं हो सका, जिससे परिवार को निराशा हुई। उन्होंने बताया कि मात्र 18 वर्ष की आयु में उन्हें दिल्ली पुलिस में नौकरी मिल गई थी और 19 वर्ष की उम्र से वह पुलिस की फुटबॉल टीम का हिस्सा बन गए थे। करीब दो दशकों तक उन्होंने फुटबॉल खेला। इसी दौरान उनके बच्चों की परवरिश दिल्ली में हुई और संजू ने भी यहीं क्रिकेट की बारीकियां सीखीं।
एक टूर्नामेंट में संजू ने एक ही दौरे में लगभग 500 रन बनाए थे
पिता के अनुसार, एक टूर्नामेंट में संजू ने एक ही दौरे में लगभग 500 रन बनाए थे, लेकिन इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने उन्हें अंडर-13 टीम में शामिल नहीं किया। कारण यह बताया गया कि संजू की उम्र केवल 10 वर्ष है, जबकि प्रतियोगिता 13 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए थी। इस फैसले पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि विश्व फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी ने कम उम्र में ही अंतरराष्ट्रीय पहचान बना ली थी, वहीं क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर भी किशोर अवस्था में ही बड़े स्तर पर खेल चुके थे। ऐसे में केवल उम्र के आधार पर किसी खिलाड़ी की प्रतिभा को नजरअंदाज करना उचित नहीं माना जा सकता। Sanju Samson
इस घटना के बाद सैमसन विश्वनाथ ने एक बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली पुलिस की नौकरी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली और परिवार के साथ केरल लौटने का निर्णय किया। हालांकि इस फैसले पर उनकी पत्नी ने शुरू में चिंता जताई, लेकिन उन्हें अपने बेटे की प्रतिभा पर पूरा विश्वास था। उन्होंने कहा कि यदि संजू को सही माहौल और अवसर मिले, तो वह अपनी प्रतिभा से लोगों का दिल जीत सकते हैं। केरल लौटने के बाद संजू ने लगातार मेहनत की और जूनियर स्तर के क्रिकेट में अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। धीरे-धीरे उनकी प्रतिभा को पहचान मिली और वे राष्ट्रीय टीम तक पहुंचने में सफल रहे।
सैमसन विश्वनाथ ने कहा कि आज जब उनका बेटा देश के लिए विश्व कप जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, तो उन्हें अपने उस निर्णय पर गर्व है। उन्होंने यह भी बताया कि समय के साथ कई लोग अपनी पुरानी बातों के लिए उनसे माफी भी मांग चुके हैं। उनके अनुसार अब वे पुरानी घटनाओं को पीछे छोड़ चुके हैं और बेटे की सफलता को ही अपनी सबसे बड़ी खुशी मानते हैं। Sanju Samson
T20 World Cup 2026 Final: टी20 वर्ल्ड कप का महामुकाबला आज, इन खिलाड़ियों पर रहेगी विशेष नजर
T20 World Cup 2026 Final: अहमदाबाद। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का बहुप्रतीक्षित फाइनल रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला इतिहास रचने का अवसर लेकर आया है। India vs New Zealand
न्यूजीलैंड की टीम पहली बार टी20 विश्व कप जीतने का सपना लेकर मैदान में उतरेगी, जबकि भारतीय टीम तीसरी बार खिताब अपने नाम करने और लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतने के लक्ष्य के साथ खेलेगी। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था, जबकि न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।
टी20 विश्व कप इतिहास में भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह चौथी भिड़ंत होगी। इससे पहले खेले गए तीनों मुकाबलों में न्यूजीलैंड को जीत मिली है। ऐसे में भारतीय टीम के पास इस बार पुराने रिकॉर्ड को बदलने और कीवी टीम से हिसाब बराबर करने का सुनहरा अवसर होगा।
बुमराह अपनी सटीक यॉर्कर और स्विंग गेंदबाजी के लिए प्रसिद्ध
मुकाबले में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और न्यूजीलैंड के आक्रामक सलामी बल्लेबाज फिन एलन तथा टिम साइफर्ट के बीच रोचक संघर्ष देखने को मिल सकता है। बुमराह अपनी सटीक यॉर्कर और स्विंग गेंदबाजी के लिए प्रसिद्ध हैं, जबकि एलन और साइफर्ट तेज शुरुआत दिलाने में माहिर माने जाते हैं। शुरुआती ओवरों की यह टक्कर मैच की दिशा तय कर सकती है। India vs New Zealand
कीवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी भी भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकते हैं। आईसीसी टूर्नामेंटों में उनका प्रदर्शन अक्सर प्रभावशाली रहा है। उनका सामना भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन से होगा। सैमसन पिछले मुकाबलों में अच्छी लय में दिखाई दिए हैं, जबकि अभिषेक शर्मा फाइनल में बड़ी पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने का प्रयास करेंगे।
स्पिन विभाग में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर अहम भूमिका निभा सकते हैं। अहमदाबाद के बड़े मैदान और अपेक्षाकृत धीमी पिच पर उनकी बाएं हाथ की स्पिन भारतीय मध्यक्रम के लिए चुनौती बन सकती है। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को स्पिन के खिलाफ सतर्क रहना होगा, जबकि शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी स्पिन गेंदबाजी का प्रभावी ढंग से सामना करने की क्षमता रखते हैं।
न्यूजीलैंड की टीम में सेंटनर के अलावा रचिन रवींद्र की स्पिन भी भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है। ऐसे में फाइनल मुकाबले में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब इस ऐतिहासिक मैच पर टिकी हुई हैं। India vs New Zealand
Pakistan Cricket: इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने महिला स्टाफ के साथ ऐसी बदतमीजी करके किया शर्मसार!
नई दिल्ली। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टूर्नामेंट में टीम सुपर-8 चरण से आगे नहीं बढ़ सकी और अब स्वदेश लौट चुकी है। इसी बीच एक नई घटना सामने आई है, जिसने टीम की छवि को और भी नुकसान पहुंचाया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, श्रीलंका के शहर Kandy में टीम के ठहरने के दौरान एक पाकिस्तानी खिलाड़ी द्वारा होटल की महिला कर्मचारी के साथ अनुचित व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना उस समय हुई जब पाकिस्तान टीम अपने अंतिम सुपर-8 मुकाबले की तैयारी कर रही थी। Pakistan Cricket News
खिलाड़ी के खिलाफ हो सकती है अतिरिक्त कार्रवाई
बताया जा रहा है कि खिलाड़ी के अनुचित व्यवहार के बाद महिला कर्मचारी ने सहायता के लिए आवाज लगाई। इसके बाद होटल के अन्य कर्मचारियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला और घटना की जानकारी टीम प्रबंधन को दी। उस समय टीम मैनेजर Naveed Cheema को इस पूरे मामले से अवगत कराया गया। रिपोर्ट के अनुसार होटल प्रबंधन इस मामले में सख्त कार्रवाई चाहता था। हालांकि टीम प्रबंधन की ओर से संबंधित खिलाड़ी की तरफ से माफी मांगी गई और अनुशासनहीन आचरण के लिए उस पर आर्थिक दंड लगाया गया।
सूत्रों के मुताबिक, यह मामला आगे चलकर Pakistan Cricket Board की अनुशासन समिति के समक्ष भी प्रस्तुत किया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो खिलाड़ी के खिलाफ अतिरिक्त कार्रवाई की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। पाकिस्तानी टीम से जुड़े खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के अनुशासन को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठते रहे हैं। अतीत में भी विदेशी दौरों के दौरान कुछ खिलाड़ियों और स्टाफ सदस्यों के व्यवहार को लेकर विवाद सामने आ चुके हैं। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि मैदान पर प्रदर्शन के साथ-साथ खिलाड़ियों का आचरण भी किसी टीम की प्रतिष्ठा से जुड़ा होता है। ऐसे मामलों के सामने आने से टीम की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और खेल भावना पर भी सवाल उठते हैं। Pakistan Cricket News
Team India: टीम इंडिया का सेमीफाइनल का टिकट कटते ही भारतीय प्रशंसकों ने की पाक के मोहम्मद आमिर की बोलती बंद
T20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचते ही पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। कुछ समय पूर्व एक पाकिस्तानी टीवी कार्यक्रम में उन्होंने यह टिप्पणी की थी कि चाहे पाकिस्तान आगे बढ़े या नहीं, भारत अंतिम चार में स्थान नहीं बना पाएगा। उनके इस कथन को भारतीय प्रशंसकों ने अब परिणामों के संदर्भ में याद दिलाया है। Team India News
रविवार को कोलकाता में खेले गए सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को पाँच विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश सुनिश्चित किया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन का प्रतिस्पर्धी लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत उतार-चढ़ाव भरी रही। अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या के विकेट क्रमशः गिरते रहे, जिससे मुकाबला रोमांचक बन गया।
संजू सैमसन की शानदार पारी | Team India News
इस दबावपूर्ण स्थिति में संजू सैमसन ने संयम और आक्रामकता का संतुलित प्रदर्शन करते हुए 50 गेंदों पर 97 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी पारी में 12 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। भारत ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 199 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। सैमसन को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। भारत की जीत के पश्चात अनेक प्रशंसकों ने आमिर की पूर्व टिप्पणी का उल्लेख करते हुए प्रतिक्रिया दी। कुछ ने उन्हें अपनी टीम के प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी, तो कुछ ने उनके अतीत के विवादों का भी स्मरण कराया। भारतीय टीम अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी। यह मुकाबला 5 मार्च को मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। Team India News
Team India: अभिषेक शर्मा व तिलक वर्मा की लगातार असफलताओं को लेकर टीम प्रबंधन पुनर्विचार पर विवश
अहमदाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने भारत को 76 रनों से पराजित कर दिया। टी20 विश्व कप के इतिहास में रन अंतर के आधार पर यह भारत की सबसे बड़ी हार मानी जा रही है। Team India News
इस अप्रत्याशित परिणाम के बाद टीम चयन और बल्लेबाजी क्रम को लेकर गंभीर प्रश्न उठने लगे हैं। मैच के उपरांत सहायक कोच रायन टेन डेशकाटे ने संवाददाताओं से बातचीत में संकेत दिए कि आगामी मुकाबलों में संयोजन में परिवर्तन संभव है। पूरे टूर्नामेंट में अपेक्षित प्रदर्शन न कर पाने वाले अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध भी प्रभाव नहीं छोड़ सके। अभिषेक ने 12 गेंदों में 15 रन बनाए, जबकि तिलक केवल एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लगातार असफलताओं ने टीम प्रबंधन को पुनर्विचार के लिए विवश कर दिया है।
संजू सैमसन को अवसर देने के विषय में पूछे जाने पर डेशकाटे ने कहा कि वे प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं और शीर्ष क्रम में दाएं हाथ के विकल्प के रूप में संतुलन प्रदान कर सकते हैं। इस टिप्पणी के बाद यह अनुमान प्रबल हो गया है कि सुपर-8 के शेष मुकाबलों में सैमसन को अंतिम एकादश में स्थान मिल सकता है। Team India News
डेशकाटे ने यह भी स्पष्ट किया कि अभिषेक शर्मा हाल ही में भोजन-विषाक्तता से उबर रहे थे और लगातार शून्य पर आउट होने का मानसिक दबाव भी झेल रहे थे, यद्यपि इसे प्रदर्शन का औचित्य नहीं ठहराया जा सकता। तिलक वर्मा के संदर्भ में भी उन्होंने स्वीकार किया कि अपेक्षित रन नहीं आ पाए हैं।
आगामी मुकाबलों में बदलाव संभव | Team India News
क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के विरुद्ध होने वाले मैचों में टीम प्रबंधन नई रणनीति अपना सकता है। यदि ऐसा होता है तो संजू सैमसन को मध्य या शीर्ष क्रम में अवसर मिल सकता है। अब सभी की दृष्टि आगामी चयन पर टिकी है।
T20 World Cup 2026 Super 8: कोलंबो। Colombo Weather टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण का शुभारंभ शनिवार से होने जा रहा है। पहले मुकाबले में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में निर्धारित है। दोनों पक्ष इस अहम भिड़ंत में विजय प्राप्त कर दूसरे दौर की शुरुआत प्रभावशाली ढंग से करना चाहेंगे, किंतु मौसम की अनिश्चितता ने उत्साह पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। New Zealand vs Pakistan
कोलंबो में पिछले कुछ दिनों से वर्षा का क्रम बना हुआ है। निरंतर बारिश के कारण पाकिस्तान को पर्याप्त अभ्यास का अवसर भी नहीं मिल सका। ऐसी स्थिति में टीम को सीमित तैयारी के साथ मैदान में उतरना पड़ सकता है। हालांकि खिलाड़ी मुकाबले के लिए मानसिक रूप से तैयार हैं, परंतु आशंका है कि मैच के दौरान भी वर्षा व्यवधान उत्पन्न कर सकती है।
गरज-चमक के साथ बारिश की भी आशंका
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को लगभग 75 प्रतिशत वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। गरज-चमक के साथ बारिश की आशंका भी बनी हुई है। शाम सात बजे से प्रारंभ होने वाले इस मुकाबले के समय वर्षा की संभावना और बढ़ सकती है। यदि लगातार वर्षा होती है तो मैच रद्द होने की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में दोनों टीमों को एक-एक अंक प्राप्त होंगे, जिससे सेमीफाइनल की राह चुनौतीपूर्ण हो सकती है। New Zealand vs Pakistan
ग्रुप चरण में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों ने चार में से तीन मुकाबलों में विजय हासिल कर सुपर-8 में स्थान बनाया है। रनरेट के आधार पर न्यूजीलैंड की स्थिति अपेक्षाकृत सुदृढ़ मानी जा रही है। पूर्व में इसी मैदान पर खेले गए एक महत्वपूर्ण मुकाबले में वर्षा की आशंका के बावजूद खेल संपन्न हुआ था। दोनों टीमें यही अपेक्षा करेंगी कि इस बार भी मौसम सहयोगी सिद्ध हो।
आपसी मुकाबलों के इतिहास पर दृष्टि डालें तो दोनों के बीच प्रतिस्पर्धा अत्यंत संतुलित रही है। अब तक खेले गए 49 टी20 मुकाबलों में पाकिस्तान ने 24 बार जीत दर्ज की है, जबकि न्यूजीलैंड को 23 बार सफलता मिली है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि दोनों पक्षों के बीच मुकाबला सदैव रोमांचक और कड़ा रहता है। New Zealand vs Pakistan
Afghanistan Cricket: अफगानिस्तान ने टी20 विश्व कप 2026 को धमाकेदार अंदाज में कहा अलविदा
T20 World Cup 2026: चेन्नई। टी20 विश्व कप 2026 में अफगानिस्तान ने अपना अभियान प्रभावशाली अंदाज़ में समाप्त किया। M. A. Chidambaram Stadium में खेले गए मुकाबले में अफगान टीम ने कनाडा को 82 रनों से पराजित कर टूर्नामेंट को जीत के साथ अलविदा कहा। यह मैच मुख्य कोच Jonathan Trott के लिए भी भावुक क्षण बन गया, क्योंकि यह उनके कार्यकाल का अंतिम मुकाबला था। Afghanistan Cricket
मैच के बाद कप्तान Rashid Khan ने कोच के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि बीते चार से अधिक वर्षों में टीम ने अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धी मानसिकता सीखी, जिसका बड़ा श्रेय ट्रॉट को जाता है। कप्तान के अनुसार, टीम को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में कोच की भूमिका निर्णायक रही और उनका विदा होना भावनात्मक क्षण है।
टूर्नामेंट के सफर पर विचार करते हुए राशिद ने स्वीकार किया कि कुछ मुकाबलों में मिली हार ने टीम की राह कठिन की, विशेषकर मज़बूत प्रतिद्वंद्वियों के विरुद्ध। उन्होंने कहा कि विश्व मंच पर निरंतरता बनाए रखने के लिए शुरुआती मैचों में जीत अत्यंत आवश्यक होती है। फिर भी, टीम ने कई सकारात्मक पहलुओं के साथ अभियान समाप्त किया।
उन्होंने यह भी माना कि भविष्य में मध्यक्रम की बल्लेबाज़ी को और सुदृढ़ करना होगा तथा अंतिम ओवरों की गेंदबाज़ी में अधिक धार लानी होगी। समूह चरण में चार में से दो जीत और दो हार के साथ अफगानिस्तान ने संतुलित प्रदर्शन किया, जो आगामी आईसीसी प्रतियोगिताओं के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला संकेत है। अफगानिस्तान की यह जीत केवल अंकतालिका तक सीमित नहीं रही, बल्कि टीम की जुझारू भावना और निरंतर प्रगति का प्रतीक बनकर उभरी। Afghanistan Cricket
West Indies Cricket: वेस्टइंडीज के शमार जोसेफ ने एक मैच में ये अनोखा रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास
ICC Men’s T20 World Cup 2026:कोलकाता। कैरेबियाई तेज गेंदबाज Shamar Joseph ने टी20 विश्व कप के मंच पर ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने उन्हें इतिहास के पन्नों में विशेष स्थान दिला दिया। इटली के विरुद्ध खेले गए मुकाबले में उन्होंने गेंद और क्षेत्ररक्षण—दोनों विभागों में अद्वितीय संतुलन प्रस्तुत किया। West Indies Cricket News
ईडन गार्डन्स में आयोजित इस मैच में जोसेफ ने चार ओवरों में मात्र 30 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट झटके। साथ ही, उन्होंने चार बल्लेबाजों को कैच आउट कर एक ही मैच में “चार विकेट और चार कैच” का दुर्लभ संयोजन रच दिया। पुरुष ही नहीं, महिला टी20 विश्व कप इतिहास में भी ऐसा प्रदर्शन पहले कभी दर्ज नहीं हुआ था।
पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 165 रन बनाए। कप्तान Shai Hope ने 75 रनों की सधी हुई पारी खेलकर टीम को सशक्त आधार प्रदान किया। रोस्टन चेज और शेरफेन रदरफोर्ड ने उपयोगी योगदान दिया। West Indies Cricket News
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की टीम 18 ओवरों में 123 रन पर सिमट गई। बेन मानेन्टी ने सर्वाधिक 26 रन बनाए, परंतु नियमित अंतराल पर गिरते विकेटों ने पारी को संभलने नहीं दिया। जोसेफ के अतिरिक्त मैथ्यू फोर्ड ने तीन विकेट लेकर विपक्ष की कमर तोड़ दी।
वेस्टइंडीज ने समूह चरण के सभी चार मुकाबले जीतकर सुपर-8 में स्थान सुनिश्चित किया है। अब उसका सामना जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका और भारत से होगा। दूसरी ओर, इटली ने चार में से तीन मैच गंवाए और केवल एक जीत के साथ प्रतियोगिता से विदाई ली। जोसेफ का यह प्रदर्शन केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि विश्व क्रिकेट में कैरेबियाई तेज गेंदबाजी की परंपरा के पुनरुत्थान का संकेत भी है। West Indies Cricket News
Team India News: सुपर-8 में इन तीन टीमों से भिड़ेगी टीम इंडिया, कब और किससे होगा मुकाबला?
India Super 8 Schedule: नई दिल्ली। India national cricket team ने ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान प्राप्त कर ICC Men’s T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण में प्रवेश सुनिश्चित कर लिया है। अब टीम को अगले दौर में तीन सशक्त प्रतिद्वंद्वियों का सामना करना है। कार्यक्रम घोषित हो चुका है और मुकाबले रोमांच से भरपूर रहने वाले हैं। Team India News
पहला: दक्षिण अफ्रीका से कड़ी टक्कर
भारत का पहला सुपर-8 मैच 22 फरवरी को South Africa national cricket team के विरुद्ध खेला जाएगा। यह मुकाबला Narendra Modi Stadium में सायं 7 बजे प्रारंभ होगा। दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप-डी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। दोनों टीमों के बीच अब तक 35 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले हुए हैं, जिनमें भारत ने 21 और दक्षिण अफ्रीका ने 13 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच निष्प्रभावी रहा। आँकड़े भारत के पक्ष में अवश्य हैं, किंतु वर्तमान फॉर्म को देखते हुए यह मुकाबला अत्यंत प्रतिस्पर्धी रहने की संभावना है।
दूसरा: जिम्बाब्वे से सावधान रहने की जरूरत | Team India News
26 फरवरी को भारत का सामना Zimbabwe national cricket team से होगा। यह मैच M. A. Chidambaram Stadium में सायं 7 बजे खेला जाएगा। जिम्बाब्वे ने इस प्रतियोगिता में सशक्त प्रदर्शन कर सभी को चौंकाया है। दोनों टीमों के बीच 13 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें 10 में भारत और 3 में जिम्बाब्वे विजयी रहा है। यद्यपि आँकड़े भारत के अनुकूल हैं, फिर भी प्रतिद्वंद्वी को हल्के में लेना उचित नहीं होगा।
तीसरा: वेस्टइंडीज की चुनौती | Team India News
सुपर-8 चरण में भारत का अंतिम मुकाबला West Indies cricket team से होगा। दो बार विश्व विजेता रह चुकी वेस्टइंडीज टीम इस बार भी संतुलित बल्लेबाजी और आक्रामक गेंदबाजी के कारण चर्चा में है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 30 टी20 मुकाबले हुए हैं, जिनमें भारत ने 19 और वेस्टइंडीज ने 10 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच का परिणाम नहीं निकला। आँकड़ों की बढ़त भारत के पास है, किंतु विंडीज़ की विस्फोटक शैली किसी भी मैच का रुख बदल सकती है।