Tilak Varma - Sach Kahoon Hindi

Tilak Varma: तिलक वर्मा की हुई सर्जरी, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने पर संशय
नई दिल्ली। IND vs NZ: मंगलवार को राजकोट में बंगाल के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी मुकाबले के बाद दर्द की शिकायत के बाद भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा के पेट के निचले हिस्से (लोअर एबडोमन) में सर्जरी की गई है। तिलक को तत्काल ही स्कैन कराने की सलाह दी गई जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई। अब आने वाले कुछ दिनों में उनके बीसीसीआई सेंटर आॅफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करने की उम्मीद है। इससे उबरने में और उनकी वापसी की समय का अनुमान उनकी दोबारा जांच के बाद ही लगाया जा सकेगा। तिलक को हुई इंजरी के समय को देखते हुए 21 जनवरी से शुरू हो रही न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की ळ20क सीरीज में उनके न खेल पाने की संभावना प्रबल है। तिलक भारत के टी20 विश्व कप दल का भी हिस्सा हैं। New Delhi

दिसंबर में दक्षिण अफ्रÞीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के बाद तिलक ने विजय हजारे ट्रॉफी के दो मुकाबलों में हैदराबाद का नेतृत्व किया। 3 जनवरी को चंडीगढ़ के खिलाफ उन्होंने 109 रनों की पारी भी खेली और इसके अलावा मंगलवार को बंगाल के खिलाफ उन्होंने 34 रन बनाए। तिलक पिछले छह महीनों से भारत के टी20 दल का अहम हिस्सा रहे हैं और वह एशिया कप (सितंबर), आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 (अक्टूबर) और दक्षिण अफ्रÞीका के खिलाफ टी20 (दिसंबर) सीरीज का भी हिस्सा रहे थे। तिलक ने एशिया कप के फाइनल में अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अगर तिलक न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का हिस्सा नहीं रह पाते हैं तो मध्य क्रम में उनकी जगह खाली हो जाएगी।

सीओई इस बात का आकलन भी करेगा कि क्या भारत को विश्व कप में तिलक की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल करने की जरूरत है। टीमें आईसीसी की बिना किसी औपचारिक अनुमति की जरूरत के 31 जनवरी 2026 तक अपने रिप्लेसमेंट की घोषणा कर सकती हैं। टी20 विश्व कप में भारत अपने अभियान का आगाज 7 फरवरी को मुंबई में संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ करेगा, जिसके बाद वह 12 फरवरी को नामीबिया, 15 फरवरी को पाकिस्तान और 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगा। New Delhi

Cricket News: तिलक वर्मा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का इम्पैक्ट प्लेयर चुना गया
अहमदाबाद (एजेंसी)। Tilak Varma: अगल-अगल परिस्थितियों में शानदार बल्लेबाजी करने वाले भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की अंतरराष्ट्रीय टी-20 सीरीज जीत के बाद ‘इम्पैक्ट प्लेयर आॅफ द सीरीज’ पदक से सम्मानित किया गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा जारी किए गए ‘ड्रेसिंग रूम बीटीएस ‘इम्पैक्ट प्लेयर आॅफ द सीरीज’ इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका टी-20क सीरीज 2025 टाइटल वाले एक वीडियो में, तिलक को भारतीय टीम के ट्रेनिंग असिस्टेंट राघवेंद्र द्वगी ने पदक प्रदान किया। जब भारत ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पांचवें और आखिरी टी-20क में 30 रन से जीत हासिल करके सीरीज अपने नाम की। ड्रेसिंग रूम में हुए पुरस्कार समारोह में राघवेंद्र ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चुनौतियों का सामना करने में धैर्य, आत्मविश्वास और लचीलेपन के महत्व के बारे में बात की।

भारत की यह जीत लगातार आठवीं टी-20 सीरीज जीत थी, जो सबसे छोटे प्रारुप में टीम की निरंतरता को दिखाती है। सीरीज के निर्णायक मैच में तिलक ने 42 गेंदों में 10 चौके और एक छक्का लगाते हुए 73 रनों की शानदार पारी खेलकर अहम भूमिका निभाई। उन्होंने संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए, सलामी बल्लेबाजों द्वारा मजबूत नींव रखने के बाद हार्दिक पांड्या के साथ एक महत्वपूर्ण शतकीय साझेदारी की, जिससे भारत 231 रन के बड़े स्कोर तक पहुंचा। अवॉर्ड मिलने के बाद तिलक ने कहा, “दूसरी बार यह अवॉर्ड जीतकर और एक बहुत ही खास इंसान से इसे पाकर बहुत अच्छा लग रहा है। जिस तरह से हमने दबाव में खेला, वह देखना बहुत अच्छा था। आने वाली न्यूजीलैंड सीरीज और टी-20 विश्व कप में हमारी परीक्षा होगी, और आइए हम उसी रवैये के साथ उन्हें जीतें।” तिलक ने सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर चार पारियों में 62.33 की शानदार औसत और 131.69 के स्ट्राइक रेट से 187 रन बनाए। उनके खाते में दो अर्धशतक शामिल थे, जिसमें 73 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर था।

पूरी सीरीज के दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने अपनी अनुकूलन क्षमता और खेल की समझ का प्रदर्शन किया। पहले टी-20 में, नंबर 4 पर 32 गेंदों में उनके 26 रनों की सधी हुई पारी ने भारत को शुरूआती 48 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद संभालने में मदद की, जिससे बाद में बड़े स्कोर की नींव रखी गई। दूसरे मैच में, 214 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए, तिलक ने नंबर 5 पर 34 गेंदों में शानदार 62 रन बनाकर अकेले ही लड़ाई लड़ी, जबकि उनके आस-पास विकेट गिरते रहे। इसके बाद उन्होंने तीसरे टी-20 में नाबाद 26 रन बनाकर मैच खत्म करने में अहम भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें:– Haryana Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा की जिन महिलाओं के खाते में 2100 रुपये नहीं आए वे तुरंत करें ये काम….आएंगे पैसे?