Maharashtra Election - Sach Kahoon Hindi

Maharashtra Local Body Elections: महाराष्ट्र नगर परिषद चुनाव के शुरुआती रुझानों में देखें कौन बढ़त में और कौन सबसे आगे
Maharashtra Local Body Elections: मुंबई। महाराष्ट्र में नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव परिणामों के शुरुआती रुझानों से राजनीतिक परिदृश्य स्पष्ट होता जा रहा है। धुले जिले की शिंदखेड़ा नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) की महिला प्रत्याशी कलावती माली ने सफलता प्राप्त की है। वहीं शहर विकास अघाड़ी के उम्मीदवार संदेश पारकर ने भी जीत दर्ज की। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना से जुड़े मंत्री गुलाबराव पाटिल के समर्थित प्रत्याशी को इस मुकाबले में पराजय का सामना करना पड़ा, जबकि स्थानीय गठबंधन के उम्मीदवार ने बाज़ी मारी। Maharashtra News

दोपहर लगभग 12 बजे तक मिले रुझानों के अनुसार, राज्य में महायुति को स्पष्ट बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, महायुति 209 स्थानों पर आगे चल रही थी और कुल बढ़त 200 के आंकड़े को पार कर चुकी थी। महाराष्ट्र में कुल 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के लिए मतदान हुआ है, जिनके प्रारंभिक रुझानों में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरती नजर आ रही है।

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 122 सीटों पर आगे थी

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 122 सीटों पर आगे थी, जबकि शिवसेना 54 और एनसीपी 35 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थीं। इस प्रकार महायुति कुल 211 सीटों पर आगे चल रही थी। दूसरी ओर, विपक्षी महाविकास आघाड़ी की स्थिति पर नजर डालें तो कांग्रेस 32, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) 9 और एनसीपी (शरद पवार गुट) 8 सीटों पर आगे थी। कुल मिलाकर महाविकास आघाड़ी 49 स्थानों पर बढ़त बनाए हुए थी।

गौरतलब है कि जिन नगर निकायों में 20 दिसंबर को मतदान हुआ था, उनमें ठाणे जिले की अंबरनाथ, अहमदनगर जिले की कोपरगांव, देवलाली प्रवरा, पाथर्डी और नेवासा, पुणे जिले की बारामती तथा फुरसुंगी-उरूली देवाची, सोलापुर जिले की अक्कलकोट और मंगलवेढ़ा, सातारा की महाबलेश्वर और फलटण, छत्रपति संभाजीनगर की फुलंब्री, नांदेड़ की मुखेड और धर्माबाद, लातूर की निलंगा और रेणापुर, हिंगोली की बसमत, अमरावती की अंजनगांव सुर्जी, अकोला की बालापुर, यवतमाल की यवतमाल, वाशिम की वाशिम, बुलढाणा की देऊलगांव राजा, वर्धा की देवली तथा चंद्रपुर की घुग्घुस शामिल हैं। Maharashtra News