Mukhyamantri Swasthya Yojana - Sach Kahoon Hindi

Mukhyamantri Swasthya Yojana: नवजात शिशु की डॉक्टरों ने असाधारण सर्जरी कर बचाई ‘अनमोल जिंदगी’
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Mukhyamantri Swasthya Yojana: एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए सरकारी राजेन्द्रा अस्पताल, पटियाला के बाल सर्जरी विभाग ने गंभीर जन्मजात दोष के साथ जन्मी एक दिन की बच्ची की सफलतापूर्वक जान बचाई है। इस बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि इस बच्ची का सारा इलाज मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत मुफ्त किया गया है। यहाँ प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में आई स्वास्थ्य क्रांति के माध्यम से राज्य के सरकारी अस्पताल लोगों को उनके घरों के पास ही मुफ्त और निजी अस्पतालों की तुलना में बेहतर इलाज प्रदान कर रहे हैं। डॉ. सिंह ने बताया कि यह सफल सर्जरी राजेन्द्रा अस्पताल में जटिल नवजात शिशु सर्जिकल आपातकालीन स्थिति को संभालने के लिए पंजाब सरकार द्वारा बनाई गई बहु-अनुशासनात्मक टीम की क्षमता और समर्पण को दर्शाती है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राजेन्द्रा अस्पताल में 20 अप्रैल 2026 की रात को बड़े आॅपरेशन के माध्यम से 2 किलो 100 ग्राम वजन की एक बच्ची का जन्म हुआ, जिसके माता-पिता करन कुमार और नेहा राजपुरा शहर के निवासी हैं। मोबाइल रिपेयर का काम करने वाले करन कुमार के दो बच्चों की पहले ही गर्भावस्था के दौरान मृत्यु हो चुकी थी, इसलिए इस बच्ची का जन्म उनके लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण था। उन्होंने बताया कि जन्म के बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने पाया कि बच्चे की शरीर में खाने की नली का एक लंबा हिस्सा पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ था, जिससे बच्ची दूध और लार को अपने शरीर में नहीं ले पा रही थी। जिससे उसे छाती में निमोनिया और जान का खतरा था।

डॉ. सिंह ने बताया कि इस दौरान बाल सर्जरी विभाग के डॉक्टर रवि गर्ग और उनके टीम मैंबर डॉ. तेग रबाब सिंह, सुकृत सिंह शाह, एनेस्थीसिया प्रमुख डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. त्रिपत कौर बिन्द्रा और डॉ. सुमित सोनी ने इस बच्ची की सफल सर्जरी की। डॉ. रवी गर्ग ने आॅपरेशन कर बच्चे की भोजन नली का एक हिस्सा गले में खोला ताकि लार बाहर निकल सके और एक नली पेट में डाली गई, जिससे बच्ची को दूध दिया जा सके।

‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत बिल्कुल मुफ्त हुआ इलाज’

डॉ. सिंह ने बताया कि आॅपरेशन के बाद यह बच्ची 26 दिन निक्कू सुविधायुक्त आईसीयू में भर्ती रही। उन्होंने कहा कि ऐसा आॅपरेशन पटियाला के अलावा केवल सरकारी मेडिकल कॉलेज फरीदकोट में ही किया जाता है। जबकि प्राइवेट सैक्टर में इस आॅपरेशन और एनआईसीयू में भर्ती का खर्च कम से कम 12 से 15 लाख रुपये होता है, लेकिन इस बच्ची का यह आॅपरेशन पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत बिल्कुल मुफ्त किया गया। बच्ची के माता-पिता ने भावुक होते हुए पंजाब सरकार, स्वास्थ्य मंत्री और डॉक्टरों का धन्यवाद किया। इस मौके पर मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. विशाल चोपड़ा और अन्य डॉक्टर भी मौजूद थे।

Patiala News: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह सरकारी राजेन्द्रा अस्पताल में भोजन नली की सफल सर्जरी वाली बच्ची और उसके माता-पिता से मिलते हुए।

Mukhyamantri Swasthya Yojana: तीन करोड़ पंजाबियों को नए साल का तोहफा, जनवरी से शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’
सीएम मान ने स्वास्थ्य विभाग को प्रमुख योजना की शुरूआत के लिए आवश्यक प्रबंध करने के दिए निर्देश

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Mukhyamantri Swasthya Yojana: पंजाब के निवासियों के लिए नए साल के तोहफे के रूप में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वीरवार को स्वास्थ्य विभाग को जनवरी माह से मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत राज्य के प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये तक का नकद-रहित इलाज सुनिश्चित किया जाएगा। वीरवार को यहां स्वास्थ्य विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरूआत राज्य के लोगों को बिना एक भी पैसा खर्च किए व्यापक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह योजना विश्व-स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने और लोगों को 10 लाख रुपये तक का नकद-रहित इलाज सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऐतिहासिक पहल है। पंजाब देश का पहला ऐसा राज्य होगा, जहां हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का नकद-रहित इलाज मिलेगा। Chandigarh News

सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना पंजाब सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य के सभी पात्र निवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए वित्तीय सुरक्षा और आसान पहुंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि यह योजना सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज की दिशा में एक अहम कदम है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक नामांकित परिवार प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक का नकद-रहित चिकित्सकीय उपचार प्राप्त कर सकेगा। मान ने कहा कि इस योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाओं तक सभी निवासियों की आसान पहुंच सुनिश्चित की गई है। इसके अंतर्गत पंजाब और चंडीगढ़ के सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों के व्यापक नेटवर्क में गंभीर बीमारियों, बड़ी सर्जरी, आईसीयू, क्रिटिकल केयर और जीवन-रक्षक उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। Chandigarh News

मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य सूचीबद्ध अस्पतालों में नकद-रहित और कागज-रहित स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के साथ-साथ द्वितीयक और तृतीयक स्वास्थ्य देखभाल पर होने वाले भारी खर्च को कम करना है। उन्होंने कहा कि यह योजना शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को मजबूत करेगी तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से समयबद्ध शिकायत निवारण और लाभार्थियों को त्वरित सहायता भी सुनिश्चित की जाएगी।

सीएम मान ने कहा कि इस योजना के तहत कोई भी नागरिक किसी भी सरकारी अस्पताल या सूचीबद्ध निजी अस्पताल में अपना मुफ्त इलाज करवा सकेगा। उन्होंने कहा कि अब पंजाब में किसी भी नागरिक को आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित नहीं रहना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जनहित में इस महत्वाकांक्षी योजना को सुचारू रूप से लागू करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं।

योजना के लिए नहीं की गई किसी प्रकार की आय सीमा निर्धारित: मान

मान ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत अस्पताल में भर्ती होने पर होने वाले खर्च, सर्जरी एवं चिकित्सकीय प्रक्रियाएं, आईसीयू और गहन देखभाल सेवाएं, बीमारियों की जांच, दवाइयां, स्वीकृत पैकेजों के अनुसार उपयोग में आने वाली सामग्री, अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद के खर्चों सहित सभी संबंधित व्यय कवर किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पहले एक परिवार केवल 5 लाख रुपये तक का इलाज करा सकता था, लेकिन अब यह सीमा बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब का हर नागरिक चाहे वह सरकारी कर्मचारी हो या पेंशनभोगी इस मुफ्त स्वास्थ्य योजना का लाभ लेने का हकदार होगा। इस योजना के लिए किसी प्रकार की आय सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें:– IMD Alert: 2026 की सर्दी का तांडव इतना भयंकर होगा कि आपके होश उड़ जायेंगे, मौसम विभाग का आया ताजा अपडेट