UPI AutoPay - Sach Kahoon Hindi

UPI AutoPay: यूपीआई एप्प में बैंक अकाउंट से कट रहे पैसे, करें कैंसिल
UPI AutoPay: डिजिटल पेमेंट के दौर में गुगल पे, फोन पे और पेटीएम जैसे यूपीआई ऐप्स ने लोगों के लिए ऑटो पे (ऑटो डेबिट) की सुविधा को आसान बना दिया है। इन तीनों ऐप्स में आॅटो पे का फीचर मिलता है। मोबाइल रिचार्ज, ओटीटी सब्सक्रिप्शन, बिजली-पानी के बिल, इएमआई म्यूचुअल फंड सीप जैसी सर्विसेज के लिए अपने आप पैसे कट जाते हैं। इससे यूजर्स का समय बचाता है और पेमेंट मिस होने की टेंशन भी नहीं रहती है। हालांकि, कभी-कभी यह सुविधा परेशानी का कारण भी बन जाता है। यह आपसे पूछे बिना उस सर्विस के लिए भी पेमेंट कर देता, जो आपको नहीं चाहिए होती है। कई बार तो पता भी नहीं चलता है कि आपने किस-किस सर्विस के लिए ऑटो पे सेट किया है। पैसे कट जाने पर आपको पता चलता है कि आपने उस सर्विस के लिए भी आॅटो पे सेट किया था। हालांकि, इस परेशानी को दूर करने के लिए गुगल पे, फोन पे और पेटीएम तीनों ऐप में आॅटो पे को कैंसिल करने का ऑप्शन मिलता है। साथ ही, आप ये भी देख सकते हैं कि आपने किस-किस सर्विस के लिए आॅटो पे सेट किया है। आइये, तीनों ऐप से ऑटो पे कैंसिल करने का तरीका जानते हैं। UPI AutoPay

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आॅटो पेमेंट को रोकने के दो तरीके हैं। आप किसी सर्विस या फिर सब्सक्रिप्शन के लिए आॅटो पे को केंसिल कर सकते हैं या फिर इसे पॉस यानी कुछ समय के लिए रोक सकते हैं। पॉस करने से एक तय समय के लिए आॅटो पेमेंट बंद हो जाएगा। वहीं, केंसिल करने से वह हमेशा के लिए रद्द हो जाएगा, लेकिन आप उसे बाद में कभी भी रीएक्टिवेट यानी चालू कर सकते हैं।

पेटीएम से ऑटो पे बंद करने का तरीका | UPI AutoPay

1. अगर आप पेटीएम के जरिए सेटअप किए गए ऑटो पे को कैंसिल करना चाहते हैं तो ऐप ओपन करने के बाद प्रोफाइल पर जाएं।

2. अब स्क्रॉल डाउन करके नीचे आएं और यूपीआई सेटिंग पर क्लिक करें।

3. फिर आपको आॅटोमेटिक पेमेंट या फिर पेमेंट मैनेजमेंट के आॅप्शन पर क्लिक करना है।

4. अब उस पेमेंट को सिलेक्ट करें, जिसे कैंसिल करना चाहते हैं।

5. इसके बाद कैंसल आॅटोमेटिक पेमेंट पर क्लिक करें और कन्फर्म कर दें। ?

गूगल पे पर ऑटो पे बंद करने का तरीका

1. गूगल पे के लिए आपको ऐप ओपन करते ही राइट साइड में ‘यू‘ टैब दिखेगा। इस पर क्लिक कर दें।

2. फिर नीचे आएं और आॅटोपे के आॅप्शन पर क्लिक करें।

3. अब आपको तीन सेक्शन लाइव, पेंडिंग और कम्पलीट यानी पूरा मिलेंगे। इनमें से आपको लाइव सेक्शन में जाना है।

4. इसके बाद कैंसिल आॅटो पे पर क्लिक करें और यूपीआई पिन डालें।

फोन पे पर ऑटो पे बंद करने का तरीका

1. अगर आप फोनपे के जरिए ऑटो पे को कैंसिल करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में ऐप ओपन करना होगा।

2. उसके बाद लेफ्ट साइड में सबसे ऊपर आ रहे प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें।

3. फिर स्क्रॉल डाउन करके नीचे आएं और मैनेज पेमेंट पर क्लिक कर दें।

4. इसके बाद आपको नीचे मोर ऑप्शन सेक्शन के तहत ऑटो पे का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करें।

5. यहां पर आॅनगोइंग ऐप टैब में आपको सभी सर्विसेस के लिए चालू आॅटो पे की लिस्ट दिख जाएगा।

6. आपको जिस सर्विस के लिए आॅटो पे कैंसिल करना है, उस पर क्लिक करके आगे की प्रोसेस पूरी कर लें।

7. ध्यान रखें आॅटो पे डिलीट या फिर कैंसिल करने के लिए आपको यूपीआई पिन डालना होगा।

यह भी पढ़ें:– Boxing Day: इंग्लैंड की बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऐतिहासिक जीत