CM - Sach Kahoon Hindi

आमजन के स्वास्थ्य को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार की बड़ी पहल
पंजाब में ‘सरकारी खर्च’ पर ऑपरेशन करेंगे प्राईवेट सुपर स्पैशलिस्ट डॉक्टर

सरकारी अस्पतालों में मिलेगी सुविधा, प्रति केस सरकार करेगी ‘भुगतान’

बड़े डॉक्टरों को गरीबों के इलाज के लिए राजी करेगी सरकार

चंडीगढ़। (सच कहूँ/अश्वनी चावला) एमरजेंसी में गंभीर बीमारी से जूझ रहे गरीब मरीजों की जिंदगी को बचाने के लिए अब प्राईवेट अस्पतालों के सुपर स्पैशलिस्ट डॉक्टर अपनी सेवाएं सरकारी अस्पतालों में देते नजर आएंगे। हार्ट अटैक से लेकर गंभीर से गंभीर स्थिति में मरीज की जान बचाने के लिए बड़े-बड़े डॉक्टर ऑपरेशन तक सरकारी अस्पताल में ही करते नजर आएंगे। इससे गरीब मरीज को प्राईवेट अस्पताल में रैफर करने की नौबत नहीं आएगी व सरकारी खर्च पर ही मरीज का मुफ्त इलाज होगा। जो सुपर स्पैशलिस्ट डॉक्टर सरकारी नौकरी नहीं करना चाहते या फिर प्राईवेट अस्पतालों में मोटे वेतन पर काम कर रहे हैं, उनसे बड़े डॉक्टरों से प्रति केस भुगतान करते हुए सरकार अब के बाद सरकारी अस्पतालों में सेवा लेने का मन पंजाब सरकार बना रही है।

यह भी पढ़ें:– खबर आपके काम की: पानीपत घटना से सबक लेने की आवश्यकता…

पंजाब में सीएम भगवंत मान की सरकार द्वारा इस तरह की योजना बनानी शुरू कर दी गई है, जिसमें प्राईवेट डॉक्टरों को सरकार अच्छे पैसों का भुगतान करेगी ताकि वह सरकारी अस्पताल में जाकर मरीज की जिंदगी बचाएं व पैसों को लेकर इन्कार न करें। जानकारी के अनुसार पंजाब के ज्यादातर सरकारी अस्पतालों में स्पैशलिस्ट व सुपर स्पैशलिस्ट डॉक्टरों की भारी कमी है। यह बड़े-बड़े डॉक्टर सरकारी नौकरी में आना नहीं चाहते हैं, जिस कारण वह मोटे वेतन के लिए प्राईवेट अस्पतालों को पहल देने लगे हैं या फिर खुद का अस्पताल खोल रहे हैं। इन बड़े डॉक्टरों की कमी के चलते पंजाब के गरीब मरीजों को भी प्राईवेट अस्पतालों में महंगे रेटों पर चैकअप से लेकर ईलाज तक करवाना पड़ रहा है, जिस कारण काफी मोटे पैसों की अदायगी भी इन गरीब मरीजों को करनी पड़ रही है।

सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी के चलते आने वाले एमरजेंसी केस वाले मरीजों को इलाज के लिए प्राईवेट अस्पताल में रैफर किया जा रहा है व कई बार प्राईवेट अस्पताल दूर होने के चलते मरीज की मौत तक हो जाती है। इसी कारण अब प्राईवेट डॉक्टरों को ही सरकारी अस्पतालों में लेकर आने की तैयारी पंजाब सरकार ने शुरू कर दी है।

चंडीगढ़ से लेकर बॉर्डर तक के स्पैशलिस्ट डॉक्टरों की ली जाएंगी सेवाएं

पंजाब सरकार द्वारा चंडीगढ़ से लेकर बॉर्डर तक स्थित प्राईवेट अस्पतालों में काम करने वाले हर तरह के स्पैशलिस्ट डॉक्टर से संपर्क करते हुए अपने पैनल में शामल किया जाएगा। पूरे पंजाब भर के प्राईवेट व बड़े डॉक्टरों को पैनल में शामिल करने के बाद एक लिस्ट सरकारी अस्पतालों को सौंपी जाएगी ताकि जरूरत पड़ने पर एमरजैंसी केस या फिर ऑपरेशन के लिए स्पैशलिस्ट डॉक्टर को बुलाकर मरीज का इलाज करवाया जा सके। हर एमरजैंसी केस व ऑपरेशन की फीस सरकार द्वारा ही सीधे तौर पर प्राईवेट डॉक्टर को दी जाएगी।

पैसे नहीं हमें पंजाबियों की जिदंगी की चिंता : डॉ. बलबीर सिंह

स्वास्थ्य मंत्री पंजाब डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाबियोंं के इलाज के लिए पैसे की चिंता नहीं करने के लिए कहा गया है। इसलिए सरकार को पंजाबियों की जिंदगी की ज्यादा चिंता है, जबकि पैसों का जुगाड़ तो कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राईवेट सुपर स्पैशलिस्ट डॉक्टरों को उनकी बनती अदायगी करते हुए सरकारी अस्पतालों में इलाज करवाया जाएगा ताकि गरीब मरीज को अच्छा इलाज मिलते हुए उसकी जान बच सके।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अब विदेशों में भी मिलेगा हरियाणा के युवाओं को रोजगार
सीएम मनोहर लाल ने अपने दुबई दौरे से लौटने के बाद प्रेसवार्ता में दी जानकारी

हरियाणा के विदेश सहयोग विभाग के तहत काम करेगी ओवरसीज प्लेसमेंट सेल

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अब प्रदेश के युवाओं को विदेशों में भी रोजगार मिलेगा। इसके लिए उन्होंने अपने दुबई दौरे के दौरान विभिन्न प्लेसमेंट कंपनियों से बातचीत की है। इन प्लेसमेंट कंपनियों ने उन पर भरोसा जताया है। इन प्लेसमेंट कंपनियों की जरुरत के मुताबिक युवाओं को ट्रेनिंग देकर विदेश में रोजगार के लिए भेजा जाएगा। यह काम हरियाणा ओवरसीज प्लेसमेंट सेल आगे बढ़ाएगी और यह सेल हरियाणा के विदेश सहयोग विभाग के अंतर्गत कार्य करेगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में अपने दुबई दौरे से लौटने के बाद प्रेसवार्ता में दी।

यह भी पढ़ें:– आढ़ती एसोसिएसन के अध्यक्ष रंजीव रहेजा नियुक्त

सिंगल विंडो सिस्टम का होगा इस्तेमाल

एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल सिटी के लिए जिन भी कंपनियों से उनकी बातचीत हुई, उन्होंने मांग रखी है कि सरकार के माध्यम से होने वाले काम जल्द से जल्द पूरा हों। इसके चलते उन्होंने सिटी में सिंगल विंडो सिस्टम अपनाने के लिए कहा है। एक इंडस्ट्री को बिजली, पानी व अन्य किसी परमिशन के लिए कहीं नहीं जाना पड़ेगा। सभी परमिशन एक सिंगल विंडो पर दी जाएंगी। उन्होंने कंपनियों को आश्वासन दिया है कि उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी लेकिन कंपनियों को तीन साल के अंदर निर्माण की प्रगति दिखानी पड़ेगी।

यात्रा के दौरान प्लेसमेंट के लिए 8 कंपनियों से हुई है बातचीत

सीएम ने बताया कि इस यात्रा के दौरान प्लेसमैंट को लेकर भी कंपनियों से बातचीत हुई। इसमें 8 बड़ी कंपनियों ने रूचि दिखाई। इसके जरिए हरियाणा के स्किल्ड युवाओं को वहां नौकरी करने का मौका मिलेगा। सरकार ने अभी एक लाख युवाओं को दुनिया के विभिन्न देशों में रोजगार दिलाने का लक्ष्य तय किया है। एक कंपनी ने एक छोटा आॅर्डर भी दिया है। हाउस कीपिंग की डिमांड आई है। परिवार पहचान पत्र के जरिए गरीबी रेखा से नीचे युवाओं को प्रशिक्षित कर वहां भेजने की योजना है।

राज्य में होगा एक लाख करोड़ का निवेश

3 और 4 अक्टूबर के दुबई टूर का ब्योरा देते हुए सीएम ने कहा कि ग्लोबल सिटी के लिए दुबई की 13 बड़ी कंपनियों ने अपनी रुचि दिखाई है। इस प्रोजेक्ट में राज्य में 1 लाख करोड़ रुपए का निवेश होगा। इसके अलावा कई कंपनियों ने हरियाणा में अलग-अलग प्रोजेक्ट में भी रूचि दिखाई। इसमें एग्री बिजनेस, फूड इंडस्ट्री जैसे सेक्टर शामिल हैं। दुबई गर्वनमेंट की अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी ने भी हिसार में इन्वेस्टमेंट के लिए रूचि दिखाई है। सीएम ने बताया कि नवंबर में ग्लोबल सिटी का पहला आॅक्शन किया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

प्रेम-मोहब्बत की राजनीति, दुश्मनी नहीं, पार्टियों में विचारधारा की लड़ाई : गहलोत
राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल के जिला स्तरीय आयोजन का समापन समारोह

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिया हिस्सा, राजीव गांधी स्टेडियम में हुआ समारोह

हनुमानगढ़।(सच कहूँ न्यूज़) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को बीकानेर संभाग के दौरे के दौरान दोपहर को हनुमानगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल के जिला स्तरीय आयोजन के समापन समारोह में हिस्सा लेकर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेलों के फाइनल मुकाबले देखे। राजस्थान कांग्रेस में उत्पन्न सियासी संकट के बीच शुक्रवार की रात्रि को ही दिल्ली से जयपुर लौटने के बाद बीकानेर संभाग के दौरे पर पहुंचे गहलोत ने हनुमानगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि इतिहास गवाह है कि प्रेम-मोहब्बत की राजनीति होती है। दुश्मनी नहीं होती। पार्टियों में विचारधारा की लड़ाई है। कांग्रेस व विपक्षी पार्टियों के विचारधारा से सब वाकिफ हैं। इन सबके बीच सरकार ने राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल का प्रयोग किया ताकि आपस में प्रेम व भाईचारा रहे।

यह भी पढ़ें:– उत्तराखंड से लापता नाबालिग युवती लुधियाना से बरामद

सीएम ने राजीव गांधी खेल प्रतियोगिता को हैप्पीनेस इंडेक्स का बेहतर जरिया करार देते हुए कहा कि इसे राजनीतिक नजरिए से नहीं देखना चाहिए, क्योंकि इसका आयोजन आपसी भेदभाव व तनाव को खत्म करने के मकसद से किया गया है। आज इस प्रतियोगिता में लाखों की तादाद में खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में यह हमारे लिए निश्चित रूप से खुशी का मौका है। अब तीसरा चरण पूरा होने राज्य स्तर पर प्रतियोगिता होगी जो अंतिम चरण होगा। राजीव गांधी ग्राणीण ओलंपिक से खुशनुमा माहौल बना है। जनता के सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। राजीव गांधी ग्राणीण ओलंपिक की तर्ज पर ही अब जल्द ही शहरी ओलंपिक की शुरुआत होगी। हर साल यह खेल होंगे। इससे जिले में खेल का माहौल बनेगा। प्रतिभाएं निखरकर सामने आएंगी। खिलाड़ी अपने गांव-शहर का नाम रोशन करेंगे। खेलों को प्रोत्साहन देने का संकल्प सरकार ने लिया है। अब तक 229 युवाओं को नौकरी दी है। सीएम ने बताया कि पहले ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी को मुश्किल से 30-40 लाख रुपए मिलते थे।

अब गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाडिय़ों को 3 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। सीएम गहलोत ने कहा कि सरकार जो कहती है, करती है। हमसे जो मांगा वह दिया। हनुमानगढ़ में 350 करोड़ रुपए की लागत से मेडिकल कॉलेज बन रहा है। नर्सिंग कॉलेज, कृषि कॉलेज, कन्या महाविद्यालय के लिए सरकार ने छह करोड़ रुपए दिए। गहलोत ने कहा कि वे बचपन से ही अंग्रेजी के खिलाफ रहे लेकिन अब समझ में आया कि अंग्रेजी काम की है। अंग्रेजीवालों को बड़े पैकेज मिलते हैं। इसलिए राजस्थान के नौजवान पीछे क्यों रहें। 8-10 सालों में गांव के बच्चे अंग्रेजी में बात करने लगेंगे, इसके लिए सरकार प्रयासरत है। मंत्री लालचंद कटारिया ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री की अच्छी सोच ने युवाओं को मौका दिया है। फसल बीमा के मुद्दे पर कटारिया ने कहा कि राजस्थान सरकार पैरवी कर रही है। भारत सरकार से शेयर मिलते ही गांवों में बीमा राशि बांटने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नोहर विधायक अमित चाचाण ने राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल को देश का सबसे बड़ा आयोजन करार देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गरीब को गणेश और किसान को भगवान मानने वाले नेता हैं।

चाचाण ने हनुमानगढ़ में चार साल में हुए विकास कार्यांे के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। साथ ही किसानों को उनके हक का पानी दिलाने की बात सीएम के सामने रखी। कार्यक्रम को जिला प्रभारी मंत्री गोविंदराम मेघवाल व भादरा विधायक बलवान पूनिया ने भी संबोधित किया। संबोधन के बाद कबड्डी का फाइनल मुकाबला हुआ। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अन्य अतिथियों ने फाइनल मुकाबला देखा। इसके बाद अपराह्न करीब 3.30 बजे मुख्यमंत्री हवाई मार्ग के जरिए श्रीगंगानगर के लिए रवाना हो गए। इससे पहले भादरा विधायक बलवान पूनिया ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। मंचासीन अन्य अतिथियों को भी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने पगड़ी पहनाई। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद महात्मा गांधी की वेशभूषा धरे बालक को मंच पर बुलाकर पगड़ी व सूत की माला उसे पहनाई।

आईजी-जिला कलक्टर ने की अगवानी

इससे पहले निर्धारित समय से करीब पन्द्रह मिनट की देरी से दोपहर करीब पौने दो बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का हेलीकॉप्टर सिविल लाइन में बनाए गए हैलीपेड पर उतरा। मंत्री लालचंद कटारिया व जिला प्रभारी मंत्री गोविंद राम मेघवाल भी उनके साथ थे। यहां बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश, जिला कलक्टर नथमल डिडेल व उपखण्ड अधिकारी डॉ. अवि गर्ग ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। जिला कलक्टर डिडेल ने मुख्यमंत्री को बुके भेंट कर स्वागत किया। वहीं हैलीपेड के पास ही मुख्यमंत्री का राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास आयोग जयपुर के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) पवन गोदारा, विशेष योग्यजन आयोग आयुक्त (राज्य मंत्री) उमाशंकर शर्मा, राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बोर्ड के सदस्य (राज्य मंत्री) मनीष धारणिया, जिला प्रमुख कविता मेघवाल, नोहर विधायक अमित चाचाण, भादरा विधायक बलवान पूनिया, पूर्व उप जिला प्रमुख शबनम गोदारा, राजेन्द्र मक्कासर, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल, जिला परिषद सदस्य प्रवीणा मेघवाल, नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, उपसभापति अनिल खीचड़, निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां, पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल, डीसीसी के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी, पूर्व उपप्रधान राजेन्द्र प्रसाद, पार्षद मनोज सैनी, इशाक खान, नोहर पंचायत समिति प्रधान सोहन ढिल, डॉ. सौरभ राठौड़ सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।

जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को सूत की माला पहनाई तो गहलोत ने वही माला जनप्रतिनिधियों को पहना दी। भादरा विधायक बलवान पूनिया ने जब सूत की माला मुख्यमंत्री को पहनाई तो गहलोत ने पूनिया को दोनों हाथों से पकड़कर गले लगा लिया। इस दौरान विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को मांगपत्र भी सौंपे।

चुनावी वादे याद करवाने आए भाजपा कार्यकर्ता

उधर, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मुख्यमंत्री से मिलकर विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपना चाहा तो प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों की ओर से उन्हें समारोह स्थल पर नहीं जाने दिया गया। इस पर भाजपा कार्यकर्ता बीच रास्ते में ही सड़क पर धरना देकर बैठ गए। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, पीलीबंगा विधायक धर्मंेद्र मोची, नोहर के पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया, भाजपा जिला महामंत्री जुगल किशोर गौड़, पार्षद गुरदीप सिंह बराड़, रणजीत सिंह आदि मौजूद थे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई ने कहा कि चार साल पहले सत्ता हासिल करने के लिए जनता से वादा किया था कि किसान का सम्पूर्ण कर्जा माफ किया जाएगा। बेरोजगार को रोजगार दिया जाएगा। बिजली की दरें नहीं बढ़ाई जाएंगी। अब होगा न्याय कहा था। गहलोत के अलावा कांग्रेस पार्टी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व सचिन पायलट ने भी इन चार वादों की घोषणा की थी। इन चार बातों के आधार कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार बनाई। इन चार सालों के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हनुमानगढ़ आए हैं।

आज भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को उनका वादा याद करवाने आए थे कि उन वादों पर वे खरे नहीं उतरे। प्रदेश में झूठ-मूठ की सरकार बनाई। बिश्नोई ने बताया कि हनुमानगढ़ जंक्शन एवं टाउन तथा आसपास के क्षेत्र के लिए 281 करोड़ रुपए की महत्ती योजना बनी थी। इस योजना के अन्तर्गत 40 फीट तक की ऊंचाई तक बिना पम्पिंग 24 घंटे शुद्ध पानी मिलना था, लेकिन कांग्रेस की सरकार आते ही वह योजना धराशाही हो गई। किसान की बिजाई का समय है लेकिन बाजार में डीएपी और यूरिया की किल्लत है। 2020-21 और और 2021-22 का फसल बीमा शेष है। सबसे दुखद स्थिति यह है कि गोमाता के नाम पर स्टाम्प ड्यूटी में 10 प्रतिशत चार्ज किया जाता है। लेकिन आज लम्पी बीमारी से जूझ रही गोमाता की हालत क्या है, यह किसी से छुपा नहीं है। वहीं पीलीबंगा विधायक धर्मंेद्र मोची ने कहा कि अब प्रदेश की सरकार सत्ता से जा रही है। इसलिए उनकी प्रदेश सरकार से मांग है कि वे जाते-जाते जनता से किए गए वादों को पूरा कर दें ताकि जनता उन्हें याद रखे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल आएंगे हनुमानगढ़
राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक के जिला स्तरीय समापन समारोह में करेंगे शिरकत

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। जंक्शन के राजीव गांधी स्टेडियम में चल रहे राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल के तृतीय चरण जिला स्तरीय प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा। राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले समापन समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुख्य अतिथि होंगे। समापन समारोह दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा। समापन समारोह में राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास आयोग जयपुर के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) पवन गोदारा भी हिस्सा लेंगे। जिला स्तरीय समारोह में शिरकत कर मुख्यमंत्री अपराह्न 3 बजे श्रीगंगानगर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री हवाई मार्ग के जरिए बीकानेर पहुंचेंगे। बीकानेर से सड़क मार्ग के जरिए हनुमानगढ़ आएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अचानक दौरा फाइनल होने पर शुक्रवार देर शाम तक प्रशासन जिला स्तरीय आयोजन के समापन कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। जयपुर में सत्ता को लेकर चल रही खींचतान के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का यह दौरा अहम माना जा रहा है। हर किसी की नजर मुख्यमंत्री के दौरे पर टिकी है।

यह भी पढ़ें:– जानें, पूज्य गुरु जी ने ऐसा क्या किया, जो हरियाणा पूरे भारत में ‘चमक’ उठा

उधर, राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल के तृतीय चरण जिला स्तरीय प्रतियोगिता के अन्तर्गत शुक्रवार को दूसरे दिन सभी छह खेलों में विभिन्न मैच हुए। हॉकी पुरुष वर्ग में भादरा ने संगरिया को वॉक आॅवर से हराया। टिब्बी व हनुमानगढ़ में हनुमानगढ़ वॉक ऑवर से विजेता रहा। रावतसर व नोहर में नोहर ने 3-0 से विजय हासिल की। पीलीबंगा-भादरा के बीच हुए मैच में भादरा की टीम 1-0 से विजयी रही। महिला हॉकी वर्ग में पीलीबंगा व भादरा मैच में पीलीबंगा ने 5-0 से बाजी मारी। रावतसर व टिब्बी में टिब्बी, हनुमानगढ़ व नोहर में हनुमानगढ़ 1-0 से, संगरिया व भादरा में भादरा की टीम 1-0 से विजयी रही। टेनिस बॉल क्रिकेट महिला वर्ग में पीलीबंगा व हनुमानगढ़ के मैच में हनुमानगढ़ 66 रन से, टिब्बी व रावतसर में रावतसर 5 विकेट से, नोहर व संगरिया में संगरिया 5 विकेट से, पीलीबंगा व टिब्बी में पीलीबंगा 21 रन से तथा हनुमानगढ़ व रावतसर के बीच हुए मुकाबले में रावतसर की टीम 60 रन से विजेता रही।

पुरुष वर्ग की टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में संगरिया व हनुमानगढ़ मैच में संगरिया 3 विकेट से, टिब्बी व नोहर में टिब्बी 12 रन से, भादरा व पीलीबंगा में पीलीबंगा 12 रन से, संगरिया व टिब्बी में संगरिया 11 रन से तथा हनुमानगढ़ व नोहर के बीच हुए मुकाबले में हनुमानगढ़ की टीम 8 विकेट से विजेता रही। खो-खो महिला वर्ग प्रतियोगिता में रावतसर व हनुमानगढ़ में रावतसर 10 अंक से, नोहर व टिब्बी में नोहर 1 पारी व 9 अंक से, संगरिया व पीलीबंगा में संगरिया 5 अंक से, भादरा व हनुमानगढ़ में भादरा की टीम 1 पारी व 5 अंक से विजेता रही। शूटिंग बॉल पुरुष वर्ग में हनुमानगढ़ व भादरा में हनुमानगढ़ 2-0 से, नोहर व पीलीबंगा में नोहर वॉक आॅवर से, टिब्बी व रावतसर में टिब्बी 2-0 से, संगरिया व भादरा में संगरिया 2-0 से विजेता रहा। पुरुष वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में संगरिया व टिब्बी में टिब्बी 2-1 से, पीलीबंगा व नोहर में पीलीबंगा 2-0 से, रावतसर व भादरा में रावतसर वॉक ऑवर से, हनुमानगढ़ व टिब्बी में टिब्बी 2-0 से विजेता रहा। वॉलीबॉल महिला वर्ग में रावतसर व पीलीबंगा में पीलीबंगा, संगरिया व हनुमानगढ़ में संगरिया, टिब्बी व नोहर में टिब्बी, भादरा व पीलीबंगा में भादरा, टिब्बी व पीलीबंगा में टिब्बी 2-0 से विजेता रहा।

कबड्डी पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में नोहर व हनुमानगढ़ में नोहर 3 अंक से, संगरिया व भादरा में भादरा 10 अंक से, रावतसर व टिब्बी में टिब्बी वॉक आॅवर, पीलीबंगा व हनुमानगढ़ में पीलीबंगा 7 अंक से विजेता रहा। कबड्डी महिला वर्ग प्रतियोगिता में नोहर व रावतसर में रावतसर 70 अंक से, टिब्बी व भादरा में भादरा 71 अंक से, पीलीबंगा व संगरिया में संगरिया 33 अंकों से, हनुमानगढ़ व रावतसर में रावतसर 89 अंकों से विजेता रहा। राजीव गांधी स्टेडियम में कबड्डी, खो-खो, शूटिंग वॉलीबॉल व हॉकी, बैबी हैप्पी कॉलेज परिसर में क्रिकेट मैच का आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिता का समापन शनिवार को राजीव गांधी स्टेडियम में समारोहपूर्वक होगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सीएम मनोहर लाल ने किया रेहड़ी बाजार पुनर्वास योजना का शुभारंभ
अपील: लघु व्यापारी जीएसटी में रजिस्टर अवश्य करवाएं

पंचकूला (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की है कि छोटे व्यापारियों के नुक्सान की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत व्यापारियों को सामान्य बीमा दर पर आग, बाढ़ आदि से हुए नुक्सान की भरपाई की जाएगी। मुख्यमंत्री पंचकूला के सेक्टर-9 में छोटे व्यापारी रेहड़ी बाजार पुनर्वास योजना का शुभारंभ करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने अंत्योदय मार्केट का भी शिलान्यास किया और हवन में पूर्ण आहुति दी। उन्होंने 8 अल्लाटियों को पोजैशन लेटर वितरित किए और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का ब्रोशर भी जारी किया।

यह भी पढ़ें:– अगर पत्नी करवा चौथ का व्रत रख सकती है तो पति क्यों नहीं? | Karwa Chauth

राज्य की सभी रेहड़ी मार्केट होंगी पक्की

मुख्यमंत्री ने घोषणा कि की भविष्य में किसी भी छोटे व्यापारी को इस तरह का दंश को न झेलना पड़े, इसके लिए गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित राज्य की सभी रेहड़ी मार्केट को पक्के बूथ बनाकर अलॉट किए जाएंगे। उन्होंने पंचकूला की सेक्टर 7, 11 व 17 में भी रेहड़ी मार्केट के पक्के बूथ बनाकर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत छोटे व्यापारियों को एचएसवीपी द्वारा मार्केट रेट में 25 प्रतिशत की रियायत भी प्रदान की जाएगी, लेकिन यह छूट कब्जाधारियों पर लागू नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मार्केट रेट के अनुसार एक बूथ का रेट लगभग 17 लाख बनता है लेकिन प्राधिकरण की रियायत के बाद 63 स्क्वेयर फीट के बूथ की लगभग 13 लाख कीमत होगी और इस पर सेंट्रल बैंक की और से 75 प्रतिशत ऋण की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

व्यापारी जीएसटी में अवश्य रजिस्टर करवाएं

सीएम ने कहा कि लघु व्यापारियों को जीएसटी में रजिस्टर अवश्य करवाना चाहिए। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष अभियान चलाया है। अगर व्यापारियों का कम जी एस टी भी बनता है तब भी उन्हें अवश्य रजिस्टर करवाना चाहिए। गत माह के दौरान देश में एक लाख पचास हजार करोड़ रुपए से ऊपर का राजस्व एकत्र हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस दिन इस मार्केट आग लगने की घटना हुई उसी दिन सरकार ने छोटे व्यापारियों के लिए यह ठान लिया था कि उन्हें भविष्य में ऐसी पीड़ा न झेलनी पड़े और अधिकारियों को इस पर कार्य करने को कहा। अधिकारियों ने कड़ी मेहनत से जल्द ही यह योजना को अमलीजामा पहनाया इसके लिए उन्होंने अधिकारियों का आभार जताया।

सरकार कर रही अंतोदय की भावना से कार्य

हरियाणा सरकार अंतोदय के उत्थान की भावना से कार्य कर रही है ताकि पंक्ति में अंतिम व्यक्ति व्यक्ति का भला सुनिश्चित किया जा सके। अब तक मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के तहत 30 हजार परिवारों ने अपने रोजगार के कार्य शुरू किए हैं। इसलिए पंचकूला की इस मार्केट का नाम भी अंत्योदय रखा गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चन्द गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री पीड़ितों के दु:ख दर्द को समझते हुए पूरे प्रदेश के लिए बेहतर योजना लेकर आए है ताकि छोटे व्यापारी एवं गरीब व्यक्ति भी सम्मान के साथ रोजी रोटी कमा सके। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में सस्ते और रियायती दर पर बूथ देकर छोटे व्यापारियों का मान बढ़ाया है और इतनी जल्दी एक माह में ही आग से प्रभावित छोटे दुकानदारों की सुनवाई की है। उन्होंने कहा कि इस मार्केट में शौचालय एवम पेयजल का भी उचित प्रबंध किया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

केजरीवाल का बड़ा ऐलान- अब राजधानी के लोगों को जल्द वायु प्रदूषण से मिलेगी निजात
केजरीवाल ने की 15 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान की घोषणा

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा दिल्ली सरकार राजधानी के दो करोड़ लोगों के साथ मिलकर सर्दी के मौसम में वायु प्रदूषण से निजात पाने के लिए तैयार है और पिछले वर्ष की तरह इस बार भी पराली गलाने के लिए नि:शुल्क बायो डी-कंपोजर घोल का छिड़काव किया जाएगा। केजरीवाल ने प्रदूषण से निजात पाने को लेकर 15 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान की घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘ सर्दियां आने वाली हैं और हम देखते हैं कि सर्दियों में दिल्ली में प्रदूषण बढ़ जाता है। दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण को नियंत्रित करने को लेकर तैयारी कर ली है। इसका पूरा प्लान तैयार हो चुका है। इससे संबंधित सभी एजेंसियों के साथ कई बैठकें हो चुकी हैं। जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, पिछले सात साल से दिल्ली के दो करोड़ लोगों ने मिलकर दिल्ली में प्रदूषण से निजात पाने के लिए कई उपाय किए हैं और काफी मेहनत किए हैं।

यह भी पढ़ें:– आरबीआई ने फिर बढ़ाई ब्याज दरें, गवर्नर शक्तिकांत दास ने कही ये 10 बड़ी बातें

इसका नतीजा यह हुआ है कि भारत सरकार के नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (एनसीएपी) की रिपोर्ट के मुताबिक 2017-18 के मुकाबले 2021-22 में (पिछले चार साल में) दिल्ली के वायु प्रदूषण में काफी सुधार हुआ है। पीएम-10 का स्तर 18.6 फीसद नीचे आया है। दिल्ली वालों ने मिलकर पिछले सात साल में वायु प्रदूषण से निजात पाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसमें 10 प्रमुख कदमों से दिल्ली के वायु प्रदूषण पर सबसे अधिक असर पड़ा है। इसके लिए सभी दिल्लीवासी बधाई के पात्र हैं।

इन प्लांट से प्रदूषण के बहुत सूक्ष्म कण निकलते थे

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘दिल्ली में पहले बिजली खूब जाया करती थी। जब बिजली जाती थी, तो जनरेटर चलते थे और इससे डिजल का प्रदूषण होता था। जब से दिल्ली में हमारी सरकार बनी है, तब से हमने दिल्ली में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति कर दी है। इसलिए दिल्ली में जनरेटर चलने बंद हो गए। इस एक कदम की वजह से दिल्ली का प्रदूषण बहुत कम हुआ है। दिल्ली में दो थर्मल पावर प्लांट थे। इन प्लांट से प्रदूषण के बहुत सूक्ष्म कण निकलते थे। इसके वजह से प्रदूषण होता था। हमने दोनों थर्मल पावर प्लांट बंद कर दिया और हमने कहीं और से बिजली का इंतजाम कर लिया। हमने धूल से होने वाले प्रदूषण को भी काफी सख्ती के साथ निपटा है। जितने निर्माण साइट्स थे, वहां जांच की गई और जहां भी गड़बड़ पाई गई, वहां भारी जुमार्ना किया गया। सभी नए निर्माण साइट्स पर रियल टाइम मॉनिटरिंग करने के लिए एक वेब पोर्टल बनाया, जिससे पता चलता रहता है कि उस साइट पर प्रदूषण हो रहा है या नहीं हो रहा है।

जितने भी पंजीकृत इंडस्ट्रीज हैं, वहां पर पहले बहुत प्रदूषण करने वाला ईंधन इस्तेमाल किया जाता था। हमने सारा बदल दिया और अब सभी पंजीकृत इंडस्ट्रीज में पीएनजी ईंधन का इस्तेमाल होता है। पीएनजी प्रदूषण नहीं करता है। इसके लिए मैं सभी इंडस्ट्री वालों को बधाई देता हूं। उनसे हम लोगों को सभी का बहुत सहयोग मिला।

केजरीवाल ने अपनी सरकार के गिनाए काम

उन्होंने कहा,‘ देश भर में हर शहर में पेड़ काटे जा रहे हैं। कहीं विकास हो रहा है, उसकी वजह से पेड़ काटे जा रहे हैं, तो कहीं अवैध तरीके से भी पेड़ काटे जा रहे हैं। जैसे-जैसे विकास होता जाता है और समय गुजरता जाता है, हर शहर का ग्रीन कवर कम होता जाता है। जब से हमारी सरकार बनी है, दिल्ली में यह उल्टा हो रहा है। दिल्ली में ग्रीन कवर बढ़ता जा रहा है। हमारी सरकार जब बनी थी, तब दिल्ली का ग्रीन कवर 20 फीसद था और आज ग्रीन कवर बढ़कर 23.6 फीसद हो गया है। वर्ष 2022 में हम लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पॉलिसी लाए थे। उस समय हमने जो लक्ष्य रखे थे, वे पूरे हो गए। दिल्ली की जनता ने ईवी पॉलिसी को जबरदस्त तरीके से अपनाई है। 2021 में हमने स्मॉग टावर बनाकर एक पायलट प्रोजेक्ट किया था। उसका भी अच्छा असर हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने जो ग्रेडेड एक्शन प्लान लागू करने के लिए कहा है, उसको हम बड़ी सख्ती के साथ लागू कर रहे हैं। इसके अलावा हमें केंद्र सरकार से भी मदद मिली। केंद्र सरकार ने दिल्ली के दोनों ओर जो पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे बनाए, उसकी वजह से काफी ट्रक समेत अन्य वाहन दिल्ली के बाहर से जाने लगे। जिससे प्रदूषण में काफी कमी आई है। यह वाहन पहले दिल्ली के अंदर से गुजरते थे, जिनकी वजह से काफी प्रदूषण होता था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सीएम मान ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह ‘राज्य युवा पुरस्कार’ देने का किया ऐलान
युवक सेवा विभाग ने 30 नवम्बर तक युवाओं से मांगें आवेदन पत्र : मीत हेयर

हर जिले से 2 और कुल 46 युवकोंं को मिलेगा पुरस्कार, हर युवा को 51 हजार रुपये की इनाम राशि से किया जाएगा सम्मानित

चंडीगढ़। (सच कहूँ/अश्वनी चावला) पंजाब के सीएम भगवंत मान ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्म दिन पर अहम ऐलान करते पिछले कई सालों से रूके शहीद-ए-आजम भगत सिंह राज युवा पुरस्कार को फिर से शुरू करने फैसला लिया है। सीएम के निर्देशों पर युवक सेवा विभाग ने पुरस्कार के लिए राज्य के युवाओं से आवेदन पत्र मांगे हैं। पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि सीएम ने बुधवार को शहीद भगत सिंह के जन्म दिन मौके इस फैसले के लिए पर सीएम का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को राज्य के विकास में हिस्सेदार बनाने और उनको सशक्तिकरण के लिए कई सालों से रूके इस पुरस्कार को फिर से शुरू करने का ऐलान किया है। राज्य सरकार शहीद-ए-आजम भगत सिंह की सोच का आगे ले जाने और युवाओं को राज्य का नेतृत्व करने के लिए तैयार करने के लिए निरंतर कोशिशें कर रही है, जिसके परिणाम स्वरूप यह बड़ा फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़ें:– दिल्ली-जयपुर हाइवे पर रोडवेज बस व कार में जोरदार भिड़ंत

मीत हेयर ने बताया कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह राज्य युवा पुरस्कार देने की शुरूआत 1985 में की गई थी लेकिन यह अवार्ड कई सालों से नहीं दिया गया। इस अवार्ड के लिए युवक भलाई गतिविधियां, एनसीसी, एनएसएस, समाजिक सेवा, सभ्याचार गतिविधियां, खेल, ट्रैकिंग, राष्ट्रीय एकता, रक्तदान, नशों के विरुद्ध जागरूकता, शैक्षणिक योग्यता, बहादरी के कारनामे, स्काऊटस और गाईडिंग और साहसी गतिविधियों में हिस्सा लेने वाले युवाओं में उनका मैरिट अनुसार चयन कर यह अवार्ड दिया जाएगा।

शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर 23 मार्च को किया जाएगा सम्मानित

मीत हेयर ने बताया कि पुरस्कार के लिए योग्य युवा, युवक सेवा विभाग में 30 नवम्बर तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद विभाग इनकी जांच कर सबसे काबिल और सर्वोत्तम मैरिट वाले हर जिले में 2 युवाओं जिनकी आयु 15 से 35 साल दरम्यान हो, का चयन किया जाएगा। राज्य में कुल 46 युवाओं को यह पुरस्कार दिया जाएगा। इस पुरस्कार में 51 हजार रुपये की नगद राशि, एक मैडल, एक स्क्रोल, एक बलेजर और एक सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। युवाओं को यह पुरस्कार शहीद भगत सिंह के शहीदी दिन 23 मार्च पर दिए जाएंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पंजाब वैकल्पिक फसलों के लिए तैयार परन्तु केंद्र लाभदायक भाव दे : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री की तरफ से लुधियाना में दो-दिवसीय किसान मेले और पशुपालन मेले का उद्घाटन

पराली की समस्या के हल के लिए जल्दी ले रहे हैं फैसला

कृषि माहिरों को खेतों में जाकर किसानों को उन्नत खेती संबंधी जागरुक करने के लिए कहा

लुधियाना। (सच कहूँ/रघबीर सिंह) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि पंजाब में पानी के गंभीर संकट के हल के लिए किसानों को पानी के अधिक खपत वाली फसलों की बजाय वैकल्पिक फसलों की काश्त करने के लिए प्रेरित करने के लिए भारत सरकार को इन फसलों पर लाभदायक मूल्य देने की जरुरत पर जोर दिया। यहाँ पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी में किसानी, जवानी और हवा-पानी बचाइए, आओ रंगला पंजाब बनाऐं के नारे के साथ आज शुरु हुए दो-दिवसीय किसान मेले और गुरु अंगद देव वैटरनरी एंड एनिमल सायंसज यूनिवर्सिटी में पशु पालन मेले के उद्घाटन मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान धान के विकल्प के तौर पर सूरजमुखी, दालें और मक्का जैसी फसलें बीजने के लिए तैयार हैं परन्तु केंद्र सरकार धान के बराबर लाभ के तौर पर इन फसलों पर लाभदायक मूल्य दे जिससे राज्य में पानी के संकट के मंडरा रहे बादल और गहरे न हों।

यह भी पढ़ें:– एनजीटी ने पंजाब को ठोका 2 हजार करोड़ रूपये का जुर्माना

भगवंत मान ने कहा कि हमारे किसान भी दिनों-दिन पानी के गिर रहे स्तर और धान की पराली के साथ दूषित होते वातावरण से बहुत चिंतित हैं परन्तु वे अपनी आमदन छिनने के डर से गेहूँ-धान के फसली चक्र में से बाहर नहीं निकल रहे। पंजाब की सोने जैसी धरती इतनी उपजाऊ है कि यहाँ कुछ भी बीजा हुआ अंकुरित हो जाता है। पानी के गंभीर संकट को हम अनदेखा नहीं कर सकते क्योंकि खाड़ी मुल्क अपनी धरती में से जितनी गहराई में से तेल निकाल रहे हैं, हम यहाँ उतनी गहराई में से पानी निकाल रहे हैं जो हमारे लिए खतरे की घंटी है। चावल पंजाबियों की मुख्य खुराक नहीं है परन्तु एक किलो चावल पैदा करने के लिए 4000 लीटर तक पानी की खपत की जा रही है जिस कारण हमें अन्य फसलें अपनानी ही पड़ेंगी।

डेयरी धंधे को और प्रफुल्लित करने के लिए वेरका का विस्तार करने का ऐलान

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि एक-दो दिन में पराली की समस्या के लिए बड़ा फैसला लिया जा रहा है जिससे धान की फसल काटने के बाद पराली को आग लाने से पैदा होती समस्या से छुटकारा पाया जा सके। उन्होंने कहा कि वास्तव में तो केंद्र सरकार को पराली का उपयुक्त प्रबंध करना चाहिए क्योंकि पंजाब के किसान देश के लिए चावल पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि चावल तो केंद्र के भंडार में चला जाता है परन्तु पराली जलाने के मौके पर किसानों पर सख्ती करने के लिए राज्य को कह दिया जाता। डेयरी धंधे को और प्रफुल्लित करने के लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार वेरका का और विस्तार कर रही है क्योंकि वेरका के उत्पाद पूरे दुनिया में मशहूर हैं जिस कारण किसानों की आमदन में और विस्तार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पठानकोट की लीची और अबोहर के किनूं का सही मंडीकरण भी किया जाएगा जिससे उत्पादकों को और वित्तीय लाभ मिले।

इस मौके पर कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने खेती में पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी की अह्म योगदान पर रौशनी डालते हुए किसानों को इस यूनिवर्सिटी से समय- समय पर मार्गदर्शन लेते रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार के अदारे पनसीड की तरफ से गेहूँ का मानक बीज किसानों को मुहैया करवाया जाएगा जिससे फसल की अधिक से अधिक पैदावार ली जा सके। उन्होंने किसानों को इस बार पराली न जलाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार जल्द ही इस समस्या का ठोस हल निकाल रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रगतिशील किसानों को उनके खेती क्षेत्र में विलक्षण योगदान के लिए सम्मानित किया। पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी के उप कुलपति डॉ. सतबीर सिंह गोसल और गुरु अंगद देव वैटरनरी एंड एनिमल सायंसज यूनिवर्सिटी के उप कुलपति डॉ. इन्द्रजीत सिंह ने मुख्यमंत्री का सम्मान किया।

किसानों ने सीएम के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

किसान मेले में जहां कई किसान मेला देखने के लिए उत्साहित नजर आए। वहीं कुछ किसानों ने सीएम ागवंत सिंह मान के खिलाफ रोष प्रदर्शन भी किया। किसानों का कहना था कि जब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मेले में पहुंचे है तो किसानों को बाहर क्यों रोका गया। किसानों को मेले में दाखिल नहीं होने दिया गया जिस कारण किसानों ने आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफ नारेबाजी भी की। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के मेला स्थल से जाने के बाद किसानों को मेले में दाखिल होने दिया गया। वास्तव में मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में तैनात पुलिस बलों ने मुख्यमंत्री के पंडाल में पहुंचने पर किसानों को बाहर रोक दिया। जिससे किसान खफा नजर आए और उन्होंने सीएम के खिलाफ विरोध दर्ज करवाते हुए नारेबाजी की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

नशे की वजह से पंजाब सीएम मान को फ्लाइट से उतारे जाने का आरोप, जानें क्या है मामला
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। बादल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लुफ्थांसा एयरलाइंस से उतार दिया गया था। बादल के अनुसार, एयरलाइंस ने ये कदम इसलिए उठाया क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इतनी शराब पी रखी थी कि वे खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। उधर आप पार्टी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को प्लेन से उतारे जाने की खबरों को निराधार बताया है। आपको बता दें कि भगवंत मान हील ही में जर्मनी गए थे। अब अकाली दल के नेता सुखबीर बादल ने ट्वीट कर कहा कि साथ के यात्रियों के हवाले से चौंकाने वाली मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई है कि पंजाब के सीएम मान को लुफ्थांसा एयरलाइंस से उतार दिया गया था।

यह भी पढ़ें:– सुप्रीम कोर्ट ने आशुतोष टपलू की याचिका सुनने से किया इनकार

Disturbing media reports quoting co-passengers say Pb CM @BhagwantMann was deplaned from Lufthansa flight as he was too drunk to walk. And it led to a 4-hour flight delay. He missed AAP's national convention. These reports have embarrassed & shamed Punjabis all over the globe.1/2 pic.twitter.com/QxFN44IFAE

— Sukhbir Singh Badal (@officeofssbadal) September 19, 2022

आप ने आरोपों को बताया झूठा

आप प्रवक्ता मलविंदर सिंह कांग ने एक निजी मीडिया चैनल पर इन आरोपों की सफाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपने तय शैडयूल के मुताबिक दिल्ली लौट आए हैं, ये आरो निराधार हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

हरियाणा में ग्रुप-सी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट नवंबर में होगा: सीएम
सरसा (सुनील वर्मा)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि ग्रुप-सी के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट नवंबर माह में होगा। इसके बाद ग्रुप-सी के लिए दूसरे लेवल का टेस्ट आयोजित होगा। यह घोषणा रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिरसा के चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए की। एसवाईएल निर्माण के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल इस मुद्दे पर बुरी तरह फंस गए हैं, उनके गले में ऐसी हड्डी फंस गई है कि न निगल सकते और न उगल सकते हैं। उन्होंने कहा के पंजाब के लोग ज्यादा पानी लगा रहे हैं इससे उनकी जमीन उपजाऊ नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि एसवाईएल में पानी आने से दिल्ली राज्य का भी फायदा होगा। इस दौरान सांसद सुनीता दुग्गल, विधायक गोपाल कांडा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी.उमाशंकर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:– अमेरिका में टकराए दो विमान, तीन की मौत

पंचायती राज चुनाव से जुड़े एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा राज्य चुनाव आयोग को 30 नवंबर तक पंचायती राज चुनाव करवाने के लिए लिखा है। पिछड़ा वर्ग-ए के आरक्षण व महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी को लेकर कुछ लोग न्यायालय में चले गए थे। सर्वोच्च न्यायालय से आदेश के बाद सरकार ने पिछड़ा वर्ग-ए के लिए पंचायती चुनाव में आरक्षण निर्धारित करने के लिए आयोग का गठन किया था। इसकी रिपोर्ट आने के बाद सरकार ने अध्यादेश जारी किया है, जिसे राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है। वार्डबंदी में रिजर्वेशन का कार्य जारी है।

जन संवाद कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन संवाद कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहेगा। इससे पहले रोहतक व करनाल में जन संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है। सिरसा में यह तीसरा कार्यक्रम था। जनता की शिकायतों को सुनने के लिए उपायुक्तों को भी प्रतिदिन 11 बजे से 1 बजे तक जन शिकायतों को सुनने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में सरकार द्वारा 25-25 करोड़ रुपये सड़कों की मरम्मत के लिए दिए जा रहे हैं। आगामी 19 सितंबर से प्रदेशभर के आढ़तियों के हड़ताल पर जाने के एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दौर युग परिवर्तन का दौर है। ऐसे में बहुत सी सेवाएं आॅनलाइन हो रही हैं। ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार भी उसी का हिस्सा है। अब किसान अपनी फसल इसके माध्यम से केरल से असम तक के व्यापारी को बेच सकते हैं। जहां उसे फसल के अच्छे भाव मिलेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल सिरसा पहुंचे, जनसंवाद कार्यक्रम में आज सुनेंगे लोगों की समस्याएं
सिरसा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान शनिवार सायं स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में पहुंचे। मुख्यमंत्री के सिरसा पहुंचने पर सांसद सुनीता दुग्गल, विधायक सिरसा गोपाल कांडा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी. उमाशंकर, उपायुक्त पार्थ गुप्ता सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों व भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 18 व 19 सितंबर को जिला सिरसा में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री 18 सितंबर को प्रात: 10 बजे से चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसके अलावा 19 सितंबर को मुख्यमंत्री जिला के गांव चोरमार में मत्स्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

यह भी पढ़ें:– सादुलशहर को डेंगू मुक्त बनाने की मुहिम शुरु

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन, एसडीएम जयवीर यादव, समाजसेवी गोविंद कांडा, सीएम के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा, अमरपाल राणा, मक्खन लाल सिंगला, बलकौर सिंह, भाजपा नेता प्रदीप, सुरेंद्र आर्य, अमन चोपड़ा, अमीरचंद, भूपेश मेहता व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

हरियाणा: शिक्षा में सुधार के लिए नई शिक्षा नीति को पूरी तरह लागू करने का लक्ष्य
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए नई शिक्षा नीति-2020 को वर्ष 2025 तक पूर्ण रुप से लागू करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज पंचकूला में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, हरियाणा (उच्च शिक्षा संवर्ग) के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छात्रों और शिक्षकों के अनुपात में कुछ स्कूलों को विलय किया गया है। ऐसा नहीं है कि किसी भी स्कूल में शिक्षकों की कमी आई है। केवल विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में शिक्षकों की तैनाती संस्थागत रूप से सुनिश्चित की गई है।

यदि कोई गलत तरीके से पेंशन प्राप्त करेगा तो यह बर्दाश्त नहीं

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की ऑनलाइन शिक्षक स्थानांतरण नीति अन्य राज्यों द्वारा भी सराही जा रही है और वे इसका अनुसरण कर रहे हैं। इस नीति के तहत स्थानांतरित हुए अध्यापकों में से 90 प्रतिशत शिक्षकों को उनके द्वारा चुने हुए टॉप-3 विकल्प मिल रहे हैं और इससे शिक्षक संतुष्ट हैं। फिर भी यदि कहीं से शिक्षकों की कमी से संबंधित कोई मामले सरकार के समक्ष आ रहे हैं तो उन पर तुरंत संज्ञान लिया जा रहा है। सरकार द्वारा जल्द ही शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। नियमित भर्ती होने तक हरियाणा कौशल विकास निगम के माध्यम से भी शिक्षकों की कमी को पूरा किया जाएगा। राज्य के एक 102 वर्षीय बुजुर्ग की पेंशन के मामले से मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले के समाधान के लिए अतिरिक्त जिला उपायुक्त को आदेश दे दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:- बिजली के बकाया बिलों पर हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान

पेंशन से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए अतिरिक्त जिला उपायुक्त स्तर पर शिकायत निवारण मंच बना हुआ है, जिसके माध्यम से सभी शिकायतों का निपटान किया जाता है। उन्होेंने स्पष्ट किया कि यदि कोई गलत तरीके से पेंशन प्राप्त करेगा तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि कांग्रेस सरकार की तरह उन लोगों को नोटिस जारी कर उनसे रिकवरी नहीं की जाएगी। वर्तमान राज्य सरकार का ध्येय केवल पारदर्शी तरीके से सरकारी सुविधाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।