Dant Chamkane Ka Gharelu Upay - Sach Kahoon Hindi

Dant Chamkane Ka Gharelu Upay: दांतों का पीलापन दूर करने का घरेलू नुस्खा: डॉक्टर ने बताया बेकिंग सोडा और नारियल तेल से कैसे पाएं मोती जैसे सफेद दांत
Dant Chamkane Ka Gharelu Upay: अनु सैनी। चमकदार और सफेद दांत किसी भी चेहरे की खूबसूरती और आत्मविश्वास को बढ़ा देते हैं। लेकिन आजकल के खानपान, चाय-कॉफी के अधिक सेवन और ब्रशिंग की गलत आदतों के कारण दांतों पर पीली परत या प्लाक जमना आम बात हो गई है। यह न केवल आपकी मुस्कान की चमक छीन लेता है, बल्कि मुंह की बदबू और दांतों की कमजोरी जैसी समस्याओं को भी जन्म देता है। ऐसे में अगर आप भी दांतों के पीलापन से परेशान हैं, तो चिंता की जरूरत नहीं है। मशहूर अमेरिकी हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. एरिक बर्ग ने हाल ही में एक आसान और असरदार घरेलू उपाय बताया है, जिससे दांतों का पीलापन दूर किया जा सकता है।

क्यों होते हैं दांत पीले? Dant Chamkane Ka Gharelu Upay

दांतों का पीला होना कई कारणों से हो सकता है

गलत खानपान: ज्यादा शक्कर, कोल्ड ड्रिंक, सिगरेट या तंबाकू का सेवन।

कॉफी और चाय का अत्यधिक सेवन: इनमें मौजूद टैनिन दांतों पर दाग छोड़ देता है।

ब्रश करने का गलत तरीका: दिन में दो बार सही तरीके से ब्रश न करना।

एजिंग और खराब मौखिक स्वच्छता: उम्र बढ़ने के साथ दांतों की एनामेल लेयर पतली होती जाती है।

इन कारणों से दांतों पर पीला प्लाक जमने लगता है, जिससे वे अपनी नैचुरल चमक खो देते हैं।

डॉक्टर बर्ग का आसान नुस्खा | Dant Chamkane Ka Gharelu Upay

डॉ. बर्ग के अनुसार, आप घर पर ही एक नैचुरल पेस्ट तैयार कर सकते हैं, जो दांतों की पीली परत को हटाने और उन्हें चमकदार बनाने में मदद करता है। इस पेस्ट को तैयार करने के लिए आपको केवल दो ही चीजों की जरूरत होगी, जो हर किसी की रसोई में आसानी से मिल जाती हैं।

पेस्ट बनाने के लिए चाहिए

1. 1 चम्मच बेकिंग सोडा

2. व् चम्मच नारियल तेल

कैसे बनाएं पेस्ट

दोनों चीजों को मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। बेकिंग सोडा थोड़ा दानेदार होता है, इसलिए नारियल तेल इसे मुलायम बनाने में मदद करता है। जब यह मिश्रण क्रीमी बन जाए, तो इसे अपने टूथब्रश पर लगाएं।

इस्तेमाल का तरीका

इस पेस्ट से रात को सोने से पहले लगभग 60 सेकंड तक हल्के हाथों से ब्रश करें। ब्रश करने के बाद तुरंत पेस्ट न निकालें। इसे 1 से 2 मिनट तक दांतों पर लगा रहने दें, ताकि बेकिंग सोडा और नारियल तेल दोनों का असर अच्छी तरह हो सके। इसके बाद सादे पानी से कुल्ला कर लें और अगले दिन नॉर्मल टूथपेस्ट से ब्रश करें।

यह कैसे करता है असर

डॉ. बर्ग बताते हैं कि बेकिंग सोडा एक नेचुरल क्लीनिंग एजेंट है, जिसमें मौजूद अल्कलाइन (स्रऌ) तत्व दांतों पर जमा एसिड को न्यूट्रलाइज कर देता है। यह दांतों की सतह पर जमे पीले दाग और प्लाक को धीरे-धीरे हटाता है। दूसरी ओर, नारियल तेल में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुंह के कीटाणुओं को खत्म करते हैं। यह मसूड़ों को मॉइस्चराइज और स्वस्थ बनाए रखता है, जिससे बदबू की समस्या भी कम होती है। इस तरह यह पेस्ट दांतों को गहराई से साफ करने के साथ-साथ मुंह की पूरी स्वच्छता में मदद करता है।

सावधानियां और डॉक्टर की सलाह

डॉ. बर्ग यह भी चेतावनी देते हैं कि इस घरेलू उपाय का रोजाना इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बेकिंग सोडा में हल्की अब्रसिव (घर्षण) प्रकृति होती है, जो बार-बार इस्तेमाल से एनामेल लेयर को कमजोर कर सकती है। इस पेस्ट को एक दिन छोड़कर, यानी हफ्ते में 3 झ्र 4 बार ही इस्तेमाल करें। बाकी दिनों में साधारण टूथपेस्ट से ब्रश करें। ब्रश करते समय बहुत जोर से रगड़ने से बचें, क्योंकि इससे मसूड़ों में जलन या दर्द हो सकता है। अगर मसूड़ों में कोई संवेदनशीलता या सूजन महसूस हो, तो तुरंत इसका इस्तेमाल बंद करें। यह नुस्खा बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं है, इसलिए उन्हें यह पेस्ट न लगाएं।

अतिरिक्त टिप्स सफेद दांतों के लिए

दिन में दो बार सही तरीके से ब्रश करें और फ्लॉसिंग को अपनी आदत बनाएं।

ज्यादा कॉफी, चाय और कोल्ड ड्रिंक के सेवन से बचें।

धूम्रपान और तंबाकू पूरी तरह त्याग दें।

आहार में सेब, गाजर, स्ट्रॉबेरी और ब्रोकोली जैसे फाइबर युक्त फूड शामिल करें, जो दांतों को प्राकृतिक रूप से साफ करते हैं।

पानी ज्यादा पिएं और हर भोजन के बाद कुल्ला जरूर करें।

दांतों का पीलापन एक सामान्य समस्या है, लेकिन थोड़ी सी सावधानी और प्राकृतिक देखभाल से इसे दूर किया जा सकता है। डॉ. एरिक बर्ग द्वारा बताया गया यह बेकिंग सोडा और नारियल तेल वाला नुस्खा न केवल दांतों का पीलापन कम करता है, बल्कि उन्हें प्राकृतिक रूप से चमकदार भी बनाता है।

हालांकि, इसका इस्तेमाल सीमित मात्रा में और सही तरीके से करें, ताकि दांतों की एनामेल परत सुरक्षित बनी रहे।

अगर दांतों में अत्यधिक दाग या दर्द की समस्या है, तो किसी डेंटिस्ट से जरूर सलाह लें।