Indian Labour Union - Sach Kahoon Hindi

हुंकार रैली बाद दबाव में आई सरकार ने भेजा वार्ता का न्यौता
पांच जनवरी को जलदाय मंत्री के साथ होगी पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की वार्ता

Indian Labour Union:हनुमानगढ़। भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर 26 दिसम्बर को जयपुर में हुई हुंकार रैली के बाद दबाव में आई राज्य सरकार ने कर्मचारियों को वार्ता का न्यौता भेजा है। मांगपत्र पर वार्ता के लिए जलदाय मंत्री की ओर से पांच जनवरी को अपने सरकारी आवास पर सुबह 11 बजे संघ के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है। वार्ता में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री हरिमोहन व इन्द्राज घोटिया, प्रदेशाध्यक्ष जेठाराम, संगठन मंत्री श्योनारायण और जनता जल के महामंत्री ओम पुरी शामिल होंगे। Hanumangarh News

इस संबंध में शुक्रवार को हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर भारतीय मजदूर संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। राजस्थान जलदाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री इन्द्राज घोटिया ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ राजस्थान प्रदेश की ओर से 26 दिसम्बर को जयपुर में हुंकार रैली निकाली गई। इसमें करीब एक लाख की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। रैली में सभी विभागों के महासंघ अपने-अपने मांगपत्र के साथ शामिल हुए। राजस्थान जलदाय कर्मचारी महासंघ ने भी अपना मांगपत्र पेश किया और मुख्यमंत्री के पास भेजा। इसके बाद उस मांगपत्र पर वार्ता के लिए जलदाय मंत्री ने पांच जनवरी को अपने सरकारी आवास पर सुबह 11 बजे महासंघ के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है।

मांगपत्र में रखी गई मांगों पर चर्चा कर अपना पक्ष मंत्री के समक्ष रखा जाएगा

महासंघ से पांच प्रतिनिधि वार्ता में शामिल होंगे। मांगपत्र में रखी गई मांगों पर चर्चा कर अपना पक्ष मंत्री के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रेड विकल्प अनुरूप पदोन्नति की मांग महासंघ की ओर से लम्बे समय से की जा रही है। इसी विभाग में 1994 से जनता जल कर्मचारी नाम से काफी कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। इन्हें न तो आज तक नियमित वेतन श्रृंखला का लाभ मिला है और न ही कोई सरकारी लाभ। उनकी मांग है कि लगातार कार्य कर रहे कर्मचारियों को नियमित वेतन श्रृंखला प्रदान की जाए और जब तक वेतन श्रृंखला नहीं दी जाती है तब तक उन्हें मानदेय के रूप में 25 हजार रुपए का भुगतान हो।

इसके अलावा मीटर रीडर, मीटर निरीक्षक, स्टोर मुंशी की मांगें भी मांगपत्र में शामिल की गई हैं। सबसे महत्वपूर्ण मांग जो मांगपत्र में रखी गई है कि पिछले 35 सालों से विभाग में कोई भी नई भर्ती नहीं हुई है। सरकार लगातार सरकारी विभागों का निजीकरण कर रही है। सरकारी विभागों को ठेके पर दिया जा रहा है। महासंघ इसका विरोध करता है। मंत्री से मांग की जाएगी कि विभाग में जल्द से जल्द नई भर्ती की जाए। उस भर्ती में जनता जल, ठेका, श्रम घटक के कर्मचारियों को अनुभव के आधार पर शामिल किया जाए। बैठक में जलदाय तकनीकी कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष लेखराम योगी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुरेश दायमा, दलीप गोदारा, बलविन्द्र सिंह, चरणजीत सिंह, प्रदीप कुमार मौजूद रहे। Hanumangarh News