Vinod Bhayana - Sach Kahoon Hindi

हांसी को विकास की चार बड़ी सौगात, विधायक भयाना ने करोड़ों की परियोजनाओं का किया शुभारंभ
हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi News: हांसी शहर को सोमवार को विकास की चार महत्वपूर्ण सौगातें मिलीं। विधायक विनोद भयाना ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी के नए कार्यालय, नई व अतिरिक्त अनाज मंडी में 1.09 करोड़ रुपये के जीर्णोद्धार कार्य, पुरानी कचहरी में बनने वाले 10.84 करोड़ रुपये के अत्याधुनिक बहुउद्देशीय हॉल तथा जिला सचिवालय में 35.50 लाख रुपये की लागत से तैयार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल का शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं से सामाजिक सेवा, कृषि अवसंरचना, नागरिक सुविधाओं और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को नई गति मिलेगी।

बीडीपीओ कार्यालय परिसर में जिला रेडक्रॉस सोसायटी के नए कार्यालय का उद्घाटन करते हुए विधायक विनोद भयाना ने कहा कि रेडक्रॉस जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा करने वाली विश्व की सबसे बड़ी संस्थाओं में से एक है। नए कार्यालय के शुरू होने से रक्तदान, दिव्यांग सहायता, स्वास्थ्य शिविर और अन्य सामाजिक गतिविधियों का दायरा और बढ़ेगा। इस दौरान उपायुक्त एवं रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष राहुल नरवाल ने रक्तदाताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण भी वितरित किए गए।

मंडी में 1.09 करोड़ से सुधरेंगी सड़कें और शेड

विधायक ने नई और अतिरिक्त अनाज मंडी में 109.98 लाख रुपये की लागत से आंतरिक सड़कों और शेडों के जीर्णोद्धार कार्य का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि परियोजना से किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा कृषि उपज के परिवहन और भंडारण व्यवस्था में सुधार होगा। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की इस परियोजना को 10 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

पुरानी कचहरी में बनेगा अत्याधुनिक मल्टीपर्पज हॉल

शहर को लगभग 10.85 करोड़ रुपये की लागत से पुरानी कचहरी परिसर में आधुनिक बहुउद्देशीय हॉल की सौगात भी मिलेगी। करीब 39,973 वर्ग फुट क्षेत्र में बनने वाले इस भवन में 225 लोगों की क्षमता वाला वातानुकूलित हॉल, प्री-फंक्शन एरिया, रसोईघर, पैंट्री, अतिरिक्त हॉल, अतिथि कक्ष, लिफ्ट, आधुनिक शौचालय और पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। विधायक ने कहा कि यह भवन सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और सरकारी कार्यक्रमों के लिए शहर का प्रमुख केंद्र बनेगा तथा नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

जिला सचिवालय में हाईटेक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल

विधायक ने जिला सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में 35.50 लाख रुपये की लागत से तैयार अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल का भी उद्घाटन किया। उपायुक्त राहुल नरवाल ने बताया कि 50 अधिकारियों की क्षमता वाले इस हॉल में चार बड़ी एलईडी स्क्रीन, आधुनिक आॅडियो-विजुअल सिस्टम और अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग तकनीक स्थापित की गई है। इससे राज्य और केंद्र सरकार के साथ बेहतर समन्वय, समीक्षा बैठकें और प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किए जा सकेंगे।

Hansi News: निर्माण कार्य का नारियल तोड़कर शुभारम्भ करते विधायक विनोद भयाना।

विधायक विनोद भयाना ने ढाणी व गांव मेहंदा को दी 4.90 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात
ढाणी मेहंदा में स्वतंत्र जलघर और गांव मेहंदा में बुस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन

8 हजार लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल

हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi News: हांसी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद भयाना ने शनिवार को ढाणी मेहंदा और गांव मेहंदा में लगभग 4.90 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई पेयजल परियोजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया। इन विकास कार्यों के तहत ट्रांसफार्मर, जल टैंक, बूस्टिंग स्टेशन तथा गांव मेहंदा में अतिरिक्त जल टैंक का निर्माण किया गया है। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के करीब 8000 लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक विनोद भयाना ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है, ताकि हर घर को बुनियादी सुविधाएं समय पर उपलब्ध हो सकें। उन्होंने बताया कि ढाणी मेहंदा में स्वतंत्र जलघर का निर्माण ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। इससे क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होगी और लोगों को नियमित रूप से स्वच्छ पानी उपलब्ध होगा। इस अवसर पर पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के कार्यकारी अभियंता संजीव त्यागी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

प्रशासनिक कार्यों में आम जनता को मिली बड़ी सुविधा | Hansi News

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का फूल मालाओं और पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने विधायक विनोद भयाना का हांसी को जिला बनाए जाने पर विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। इस पर विधायक ने कहा कि पहले लोगों को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी हिसार के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन जिला बनने से अब प्रशासनिक कार्यों में आम जनता को बड़ी सुविधा मिली है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भी धन्यवाद किया। विधायक विनोद भयाना ने कहा कि आने वाले समय में हांसी क्षेत्र में पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े और भी विकास कार्य कराए जाएंगे, ताकि क्षेत्र को विकास के नए आयाम मिल सकें।

हांसी को जिला बनाना जनता की दशकों पुरानी मांग

हांसी को जिला बनाए जाने को लेकर इनेलो नेता अभय चौटाला द्वारा लगाए गए आरोपों पर हांसी विधायक विनोद भयाना ने शनिवार को खुलकर पलटवार किया। हांसी के रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक ने अभय चौटाला के बयानों को सरासर झूठा, तथ्यहीन और हताशा से भरा बताया। विनोद भयाना ने कहा कि हांसी को जिला बनाना जनता की दशकों पुरानी मांग रही है, न कि किसी एक व्यक्ति का निजी स्वार्थ।

उन्होंने आरोप लगाया कि हांसी के विकास को कुछ लोग पचा नहीं पा रहे, इसी कारण इस तरह के बेतुके और भ्रामक बयान दिए जा रहे हैं। विधायक ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर यह साबित हो जाए कि मैंने पिछले तीन साल हांसी में एक इंच भी जमीन अपने निजी लाभ के लिए खरीदी है, तो मैं उसी दिन राजनीति छोड़ दूंगा। Hansi News

यह भी पढ़ें:– कंपकंपाती ठंड में आग ही सहारा, अलाव के सहारे समय व्यतीत कर रहे दुकानदार