Suresh Kalmadi News - Sach Kahoon Hindi

Suresh Kalmadi Passed Away: कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी नहीं रहे, भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे
Suresh Kalmadi Passed Away: पुणे। पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक जगत, खेल क्षेत्र और सामाजिक संगठनों में शोक की लहर फैल गई। पुणे ने एक ऐसे प्रभावशाली व्यक्तित्व को खो दिया है, जिनकी भूमिका शहर की राजनीति और विकास यात्रा में लंबे समय तक महत्वपूर्ण रही। Suresh Kalmadi News

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेश कलमाड़ी का पार्थिव शरीर मंगलवार को अपराह्न दो बजे तक पुणे स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके उपरांत सायं साढ़े तीन बजे वैकुंठ श्मशानभूमि में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सुरेश कलमाड़ी को केवल एक राजनेता के रूप में ही नहीं, बल्कि पुणे की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाने वाले व्यक्तित्व के रूप में भी जाना जाता था। सार्वजनिक जीवन में प्रवेश से पूर्व उन्होंने भारतीय वायुसेना में पायलट के रूप में राष्ट्रसेवा की। बाद में राजनीति में सक्रिय होकर वे कई बार पुणे से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए और केंद्र सरकार में मंत्री पद का दायित्व भी संभाला। नगर के आधारभूत ढांचे, शहरी विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े अनेक कार्यों में उनका योगदान आज भी स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। Suresh Kalmadi News

भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के रूप में देश के खेल तंत्र का नेतृत्व किया

खेल प्रशासन के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने लंबे समय तक देश के खेल तंत्र का नेतृत्व किया। वर्ष 2010 में आयोजित दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल उनके सार्वजनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण अध्याय रहे। यद्यपि इस आयोजन से जुड़े विवादों ने उनके राजनीतिक जीवन को प्रभावित किया, फिर भी भारत में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों की परिकल्पना और उन्हें साकार करने की दिशा में उनके प्रयासों को नकारा नहीं जा सकता।

इसके अतिरिक्त ‘पुणे फेस्टिवल’ और ‘पुणे अंतरराष्ट्रीय मैराथन’ जैसे आयोजनों के माध्यम से उन्होंने पुणे को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन पहलों से पुणे सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा। उनके निधन पर कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, खेल जगत की हस्तियों और सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। सुरेश कलमाड़ी के निधन से पुणे की राजनीति और भारतीय खेल जगत को एक ऐसी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई सहज नहीं है। Suresh Kalmadi News