Indian Currency In Venezuela - Sach Kahoon Hindi

Indian Currency In Venezuela: भारत का 500 रुपये वेनेजुएला में जाकर कितने हो जाते हैं, यहां पर जानें सब कुछ
Indian Currency In Venezuela: अनु सैनी। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला एक बार फिर वैश्विक सुर्खियों में है। अमेरिका की संभावित सैन्य कार्रवाई से जुड़ी खबरों के बीच देश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति भी चर्चा का विषय बनी हुई है। दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार रखने वाला यह देश पिछले कई वर्षों से गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी और बड़े पैमाने पर पलायन ने देश की सामाजिक और आर्थिक संरचना को कमजोर कर दिया है। इस संकट का सबसे बड़ा असर वेनेजुएला की मुद्रा बोलिवर पर देखने को मिला है, जिसकी कीमत लगातार गिरती चली गई।

नोट छापने से गहराया संकट | Indian Currency In Venezuela

वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था के पतन की एक बड़ी वजह सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर नोट छापने का फैसला माना जाता है। सरकारी खर्च और बजट घाटा पूरा करने के लिए जब जरूरत से ज्यादा मुद्रा बाजार में उतारी गई, तो इसका सीधा असर महंगाई पर पड़ा। धीरे-धीरे बोलिवर की क्रय शक्ति खत्म होने लगी। हालात ऐसे बन गए कि लोगों को वेतन तो बोलिवर में मिलता रहा, लेकिन बाजार में अधिकतर चीजों के दाम अमेरिकी डॉलर के आधार पर तय होने लगे।‌ इसका नतीजा यह हुआ कि आम नागरिकों की खरीदने की क्षमता तेजी से घटती चली गई। लोगों की महीनों की सैलरी कुछ ही घंटों में खत्म हो जाती थी। बचत पूरी तरह बेकार हो गई और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो गया।

10 लाख प्रतिशत तक पहुंची महंगाई

वेनेजुएला में आर्थिक हालात 2018 में अपने चरम पर पहुंच गए, जब देश में महंगाई दर करीब 10,00,000 प्रतिशत दर्ज की गई। लोगों को दूध, ब्रेड और दवाइयों जैसी जरूरी चीजें खरीदने के लिए थैलों में नोट भरकर ले जाने पड़ते थे। इसके बावजूद भी कई बार सामान पूरा नहीं मिल पाता था। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, एक समय ऐसा आया जब देश की 75 प्रतिशत से ज्यादा आबादी को पर्याप्त भोजन नहीं मिल पा रहा था।, भुखमरी और बेरोजगारी से परेशान होकर लाखों लोगों ने देश छोड़ने का फैसला किया। अनुमान है कि अब तक 70 लाख से अधिक लोग वेनेजुएला से पलायन कर चुके हैं, जो इसे आधुनिक समय के सबसे बड़े मानवीय संकटों में से एक बनाता है।

भारतीय रुपये के मुकाबले बोलिवर की स्थिति

अगर भारतीय रुपये की तुलना वेनेजुएला की मुद्रा से की जाए, तो रुपया बोलिवर के मुकाबले कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है। वर्ष 2025 के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 1 भारतीय रुपया लगभग 3.22 वेनेजुएला बोलिवर के बराबर है। इस हिसाब से यदि कोई व्यक्ति भारत के 10,000 रुपये वेनेजुएला में बदलवाता है, तो उसे करीब 32,000 से 32,500 बोलिवर मिल सकते हैं। हालांकि, कागजों में यह रकम बड़ी दिखती है, लेकिन हकीकत यह है कि अत्यधिक महंगाई के कारण इन पैसों से वहां ज्यादा खरीदारी संभव नहीं है।

वेनेजुएला का मुद्रा संकट इस बात का उदाहरण है कि प्राकृतिक संसाधनों की भरपूर उपलब्धता के बावजूद गलत आर्थिक नीतियां किसी भी देश को गहरे संकट में धकेल सकती हैं। बोलिवर की गिरती कीमत वेनेजुएला की बदहाल अर्थव्यवस्था और आम जनता की परेशानियों की सच्ची तस्वीर पेश करती है। Indian Currency In Venezuela

यह भी पढ़ें:– ग्राम कुतुबपुर में 18 लाख की लागत से बने बहुउद्देशीय पंचायत भवन का भव्य लोकार्पण