Rourkela News - Sach Kahoon Hindi

Odisha Plane Crash: ओडिशा में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, अंदर फंसे लोग
Rourkela Plane Crash: सुंदरगढ़। ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला क्षेत्र में शनिवार को एक निजी छोटा विमान आपात स्थिति में उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही राउरकेला और पानपोश स्थित अग्निशमन केंद्रों की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। Odisha Plane Crash

जानकारी के अनुसार, यह नौ सीटों वाला छोटा विमान कारवां-208 था, जिसे इंडिया वन एयर संचालित कर रही थी। विमान भुवनेश्वर से राउरकेला की ओर उड़ान पर था। इसमें कुल छह लोग सवार थे, जिनमें दो पायलट और चार यात्री शामिल थे। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई। घटना के बाद सभी यात्रियों और दोनों पायलटों को चिकित्सकीय जांच और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, सभी की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

बताया गया है कि पंजीकरण संख्या VT-KSS वाला यह विमान 10 जनवरी को दोपहर 12:27 बजे भुवनेश्वर से रवाना हुआ था। राउरकेला पहुंचने से कुछ दूरी पहले, जलदा के पास विमान को तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। उड़ान दल ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत आपात संकेत जारी किया और सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए विमान को खुले मैदान में उतारने का निर्णय लिया।

पायलटों ने सूझबूझ और तत्परता का परिचय

एयरलाइन सूत्रों के अनुसार, पायलटों ने सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए दोपहर करीब 1:20 बजे राउरकेला से लगभग 15–20 किलोमीटर पहले कंसोर क्षेत्र के पास विमान की आपात लैंडिंग कराई। ओडिशा सरकार ने भी अपने बयान में पायलटों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी समझदारी और पेशेवर रवैये से बड़ा हादसा टल गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत एवं चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की। तीन यात्रियों का इलाज जे.पी. अस्पताल में किया जा रहा है, जबकि दोनों पायलटों सहित एक अन्य यात्री को राउरकेला के आरजीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इंडिया वन एयर ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि कंपनी प्रभावित यात्रियों और विमान कर्मियों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। साथ ही, नागरिक उड्डयन नियामक और ओडिशा सरकार के साथ समन्वय कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। Odisha Plane Crash