Bangladesh Cricket Board - Sach Kahoon Hindi

BCB Hikes Salaries: BCB ने बढ़ाई पुरुष और महिला खिलाड़ियों की सैलरी, खिलाड़ियों में ख़ुशी की लहर
BCB Hikes Salaries: नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल की अगुआई वाली बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने पुरुष और महिला क्रिकेटरों की घरेलू मैच फीस और सैलरी में वृद्धि का ऐलान किया है। बोर्ड का कहना है कि खिलाड़ियों को लंबे समय से बहुत कम पैसे मिल रहे थे। यह निर्णय तमीम इकबाल की अगुवाई वाली एड हॉक कमेटी का पहला कदम है, जिसने इस सप्ताह की शुरुआत में अपना काम शुरू किया था। बोर्ड के इस फैसले से बांग्लादेश के घरेलू क्रिकेटरों, खासकर महिला लीग के खिलाड़ियों को बड़ी राहत मिली है। Bangladesh Cricket Board

तमीम इकबाल ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए कहा कि यह शायद आदर्श न हो, लेकिन यह निश्चित रूप से एक सुधार है। एक बार में वित्तीय वृद्धि की भी एक सीमा होती है। तमीम यह जानकर हैरान थे कि महिला क्रिकेटरों को घरेलू वनडे मैचों में हर मैच के लिए सिर्फ 1,000 (बांग्लादेशी टका) मिलते थे। यह आंकड़ा हाल के वर्षों में थोड़ा बढ़ा है।

बीसीबी के नए सैलरी स्ट्रक्चर के मुताबिक, अलग-अलग फॉर्मेट में मैच फीस बढ़ा दी गई है, जिसमें महिला खिलाड़ी अब टी20 मैचों के लिए 10,000 (बांग्लादेशी टका), 50 ओवर (वनडे फॉर्मेट) के मैचों के लिए 15,000 (बांग्लादेशी टका), और प्रथम श्रेणी मैचों के लिए 20,000 (बांग्लादेशी टका) कमा रही हैं। इसके अलावा, टॉप 36 महिला क्रिकेटरों के लिए महीने की सैलरी 30,000 (बांग्लादेशी टका) से बढ़ाकर 40,000 (बांग्लादेशी टका) कर दी गई है। यह खिलाड़ियों की वित्तीय स्थिरता बढ़ाने की कोशिश है। Bangladesh Cricket Board

कैटेगरी ए के खिलाड़ी अब हर महीने 65,000 कमा रहे

यह बदलाव सिर्फ महिला क्रिकेट तक ही सीमित नहीं है। पुरुष घरेलू खिलाड़ियों की सैलरी भी बढ़ी है, जिसमें कैटेगरी ए के खिलाड़ी अब हर महीने (बांग्लादेशी टका) 65,000 कमा रहे हैं, जबकि कैटेगरी बी और सी के खिलाड़ियों को क्रम से 50,000 (बांग्लादेशी टका), और 40,000 (बांग्लादेशी टका) मिलेंगे। प्रथम श्रेणी मैच फीस भी बढ़ा दी गई है, जो 75,000 (बांग्लादेशी टका) से बढ़कर 100,000 (बांग्लादेशी टका) हो गई है।

तमीम ने जोर देकर कहा कि खिलाड़ियों की कमाई में सालों से ठहराव के बाद ये बदलाव जरूरी थे। उन्होंने कहा, “पिछले तीन-चार सालों में बहुत कम बढ़ोतरी हुई है। मुझे लगता है कि पिछले सैलरी स्ट्रक्चर में खिलाड़ियों को बहुत कम सैलरी मिलती थी। ये खिलाड़ी कड़ी मेहनत करते हैं, और क्रिकेट उनकी कोशिशों की वजह से है। कम से कम, वे सही सैलरी के हकदार हैं।”

पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए अपडेटेड सैलरी स्ट्रक्चर 1 जनवरी, 2026 से लागू होगा। सैलरी पुननिर्धारण के साथ क्रिकेट बोर्ड ने 11 सदस्यों वाली एड हॉक कमेटी के काम भी बताए हैं। इसका मुख्य लक्ष्य क्लबों और बोर्ड के बीच के मौजूदा झगड़ों को सुलझाना है, और आने वाले सप्ताह में ढाका प्रीमियर डिवीजन क्रिकेट लीग को फिर से शुरू करने पर ध्यान देना है। Bangladesh Cricket Board

BCB Resignations: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में इस्तीफों की झड़ी से बड़ी उथल-पुथल, बढ़ी प्रशासनिक चिंता
BCB Resignations: ढाका। ढाका में शनिवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की बैठक हुई। बैठक के बाद बीसीबी को बड़ा झटका लगा। कुछ ही घंटों के भीतर तीन निदेशकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। फैयाजुर रहमान, शानियान तनीम और मेहराब आलम चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। बीसीबी में चुनाव के छह महीने से भी कम समय में इस्तीफा देने वाले निदेशकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है, जो चिंताजनक है। इससे पहले जनवरी में इश्तियाक सादिक ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ा था। Bangladesh Cricket Board News

वहीं, पिछले महीने अमजद हुसैन को मीडिया अध्यक्ष पद से हटाए जाने के कुछ दिन बाद उन्होंने भी इस्तीफा दे दिया। गुरुवार को सरकार द्वारा नामित निदेशक यासिर मोहम्मद फैसल ने भी पद छोड़ा था। इसके बाद शनिवार को हुए तीन इस्तीफों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। शनिवार की मीटिंग की अध्यक्षता बीसीबी अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम ने की। मीटिंग में ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से तीनों निदेशक इस्तीफा देने पर मजबूर हुए, इसका खुलासा नहीं हुआ है।

फैयाजुर के इस्तीफे की जानकारी मीडिया के जरिए ही मिली

मीटिंग के बाद नए मीडिया विभाग के नए अध्यक्ष मोहम्मद मोक्सेडुल कमाल ने बताया कि उन्हें भी फैयाजुर के इस्तीफे की जानकारी मीडिया के जरिए ही मिली। उन्होंने कहा कि बोर्ड में इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई और इस्तीफा देने वालों ने अपने फैसले को व्यक्तिगत कारणों से जोड़ा है। फैयाजुर ने हाल ही में ढाका लीग के संचालन में बीसीबी की कथित निष्क्रियता की आलोचना की थी। यह आंतरिक असंतोष की ओर इशारा करता है।

लगातार इस्तीफों के बीच बीसीबी का माहौल पहले से ही दबाव में है। सरकार द्वारा पिछले साल अक्टूबर में हुए चुनावों की जांच कराई जा रही है, और रिपोर्ट जल्द ही खेल मंत्रालय को सौंपी जा सकती है। खेल मंत्री अमिनुल हक ने यह भी संकेत दिया है कि एक अलग कमेटी बनाई जा सकती है, जो यह जांच करेगी कि बांग्लादेश टीम ने हाल ही में हुए टी20 विश्व कप में हिस्सा क्यों नहीं लिया। लगातार हो रहे इस्तीफे और बढ़ती जांच प्रक्रियाएं बीसीबी के भीतर अस्थिरता और प्रशासनिक चुनौतियों की ओर इशारा करती हैं। Bangladesh Cricket Board News

International Cricket Council: आईसीसी ने बंगलादेश से अपने रुख पर फिर से विचार करने का किया आग्रह
ढाका (एजेंसी)। Bangladesh Cricket Board: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने मंगलवार को घोषणा की कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने उनसे आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनकी भागीदारी पर अपने रुख पर फिर से विचार करने का अनुरोध किया है। यह घटनाक्रम दोपहर में बीसीबी और आईसीसी के बीच हुई एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान हुआ। बंगलादेश की भागीदारी पर सवाल बना हुआ है क्योंकि बीसीबी ने आईसीसी से सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने वेन्यू को भारत से सह-मेजबान श्रीलंका में स्थानांतरित करने के लिए कहा था, जब बीसीसीआई ने दोनों देशों के बीच मौजूदा राजनीतिक तनाव के कारण आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स को मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया था। Cricket News

वीडियो कॉन्फ्रेंस में बीसीबी का प्रतिनिधित्व उसके अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम, उपाध्यक्ष शकावत हुसैन और फारूक अहमद के साथ-साथ निदेशक और क्रिकेट संचालन समिति के अध्यक्ष नजमुल आबेदीन और सीईओ निजाम उद्दीन चौधरी ने किया। बीसीबी ने एक बयान में कहा, “चचार्ओं के दौरान, बीसीबी ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत न जाने के फैसले के संबंध में अपनी स्थिति की पुष्टि की। बोर्ड ने आईसीसी से बांग्लादेश के मैचों को भारत के बाहर स्थानांतरित करने पर विचार करने का भी अनुरोध दोहराया।” इसमें कहा गया है, “जबकि आईसीसी ने इस बात पर जोर दिया कि टूनार्मेंट का कार्यक्रम पहले ही घोषित किया जा चुका है और बीसीबी से अपने रुख पर फिर से विचार करने का अनुरोध

किया है, बोर्ड की स्थिति अपरिवर्तित है। दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि संभावित समाधान खोजने के लिए चर्चा जारी रहेगी।” इसमें आगे कहा गया है, “बीसीबी अपने खिलाड़ियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की भलाई की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि इस मामले को सुलझाने के लिए आईसीसी के साथ रचनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है।” इससे पहले, खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने कई मौकों पर जोर देकर कहा था कि बंगलादेश वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत जाने को तैयार नहीं है। Cricket News

यह भी पढ़ें:– Novak Djokovic: जोकोविच ने राओनिक के रिटायरमेंट पर दी ये भावुक प्रतिक्रिया