Republic Day 2026 - Sach Kahoon Hindi

Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस परेड में भारत ने पहली बार दुनिया को दिखाई ब्रह्मास्त्र मिसाइल
Republic Day 2026: नई दिल्ली। 77वें गणतंत्र दिवस परेड में भारत ने पहली बार दुनिया को अपनी लॉन्ग रेंज एंटी-शिप हाइपरसोनिक ग्लाइड मिसाइल (LRAShM) की झलक दिखाकर यह साफ कर दिया कि भविष्य की जंग के लिए वह पूरी तरह तैयार है। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) द्वारा विकसित यह मिसाइल भारतीय नौसेना की ताकत को कई गुना बढ़ाने वाली मानी जा रही है।

हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी में भारत की बड़ी छलांग | Republic Day 2026

LRAShM एक हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल (HGV) आधारित मिसाइल है। इसे पहले रॉकेट की मदद से ऊंचाई तक ले जाया जाता है, इसके बाद यह वायुमंडल में ग्लाइड करते हुए अनियमित और अप्रत्याशित रास्ते से अपने लक्ष्य तक पहुंचती है। यही खासियत इसे दुश्मन की रडार और एयर डिफेंस प्रणालियों के लिए लगभग अदृश्य और अपराजेय बना देती है।

LRAShM की प्रमुख विशेषताएं

रेंज: लगभग 1500 किलोमीटर (भविष्य में 3000–3500 किमी तक बढ़ाने की योजना)

स्पीड: मैक 8 से मैक 10 तक (आवाज़ से 8–10 गुना तेज)

हमले का समय: दुश्मन जहाज को 15 मिनट से भी कम समय में निशाना बना सकती है

पेलोड: विभिन्न प्रकार के शक्तिशाली वारहेड ले जाने में सक्षम

लक्ष्य: युद्धपोत, एयरक्राफ्ट कैरियर और बड़े नौसैनिक प्लेटफॉर्म

भूमिका: मुख्य रूप से एंटी-शिप, भविष्य में लैंड-अटैक वर्जन भी संभव

हिंद महासागर में भारत की पकड़ होगी और मजबूत

यह मिसाइल खासतौर पर भारतीय नौसेना के लिए विकसित की जा रही है। हिंद महासागर क्षेत्र में बढ़ती सामरिक चुनौतियों और चीन की आक्रामक नौसैनिक मौजूदगी के बीच LRAShM भारत को रणनीतिक बढ़त देगी। हाइपरसोनिक गति के कारण दुश्मन को प्रतिक्रिया देने का समय बेहद कम मिलेगा, जिससे समुद्री युद्ध में भारत की डिटरेंस क्षमता (निवारक शक्ति) कई गुना बढ़ जाएगी।

हैदराबाद में हो रहा है अत्याधुनिक विकास

LRAShM का विकास DRDO के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स, हैदराबाद में किया जा रहा है। भारत हाइपरसोनिक ग्लाइड और क्रूज मिसाइल तकनीक में लगातार तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

चुनिंदा देशों की श्रेणी में भारत

DRDO वैज्ञानिकों के अनुसार, हाइपरसोनिक मिसाइलें भारत के रक्षा भविष्य की रीढ़ हैं। LRAShM के साथ भारत उन चुनिंदा देशों—रूस, चीन और अमेरिका—की सूची में शामिल हो गया है जिनके पास यह अत्याधुनिक तकनीक मौजूद है।

LRAShM केवल एक मिसाइल नहीं, बल्कि भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता, सामरिक सोच और वैश्विक शक्ति बनने की दिशा का प्रतीक है। आने वाले वर्षों में जब इसकी रेंज 3000–3500 किलोमीटर तक पहुंचेगी, तब यह सच में भारत का समुद्री ब्रह्मास्त्र साबित होगी।

Punjab News: पंजाब पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान, डीजीपी यादव ने दी बधाई
डीजीपी ने केंद्र और राज्य सरकार का जताया आभार

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Republic Day 2026: पंजाब पुलिस की उत्कृष्ट सेवाओं को मान्यता देते हुए भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उन अधिकारियों और कर्मचारियों के नामों की घोषणा की है जिन्हें राष्ट्रपति पदक (पीएमडीएस) और बेमिसाल सेवा पदक (एमएमएस) से सम्मानित किया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) इन्वेस्टिगेशन (लोकपाल) पंजाब विभू राज, निदेशक ब्यूरो आॅफ इन्वेस्टिगेशन (बीओआई) पंजाब एल.के. यादव और एडीजीपी जेल अरुण पाल सिंह को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। Chandigarh News

इसके अलावा आईपीएस अधिकारी डीआईजी सुरक्षा राज भवन जसदेव सिंह सिद्धू और पांच पीपीएस अधिकारी- एआईजी एसएसजी रणदीप सिंह मान, डीएसपी एजीटीएफ राजन परविंदर सिंह, डीएसपी विजिलेंस ब्यूरो नवदीप सिंह, एसीपी पीबीआई अमृतसर सपिंदर कौर और डीएसपी एसपीयू हरिंदरदीप सिंह- उन 15 अधिकारियों/कर्मचारियों में शामिल हैं जिन्हें बेमिसाल सेवा पदक के लिए चुना गया है। अन्य चयनित अधिकारियों/कर्मचारियों में इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह, इंस्पेक्टर हरीश कुमार, लेडी इंस्पेक्टर मनजीत कौर, इंस्पेक्टर तलविंदर सिंह, इंस्पेक्टर राजिंदर कुमार, इंस्पेक्टर प्रितपाल सिंह, लेडी सब-इंस्पेक्टर धर्मजीत कौर, एसआई भुपिंदर सिंह और एएसआई स्वरनजीत कौर शामिल हैं।

पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए पंजाब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि इन अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवाओं को मान्यता देने और पूरे पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार का धन्यवाद किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की मान्यता पुलिस बल को और अधिक समर्पण और लगन से काम करने के लिए प्रेरित करती है, जो कि सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने वाले सीमावर्ती राज्य में अत्यंत आवश्यक है।

Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह की तैयारियां पूरी
राजीव गांधी स्टेडियम में होगा आयोजन, झांकियां-सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे आकर्षण

Republic Day 2026: हनुमानगढ़। 77वें गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। समारोह में मार्च पास्ट, परेड, घुड़सवारी, पीटी व्यायाम, बैंड वादन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शनिवार को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओपी बिश्नोई की उपस्थिति में कार्यक्रमों की फाइनल रिहर्सल राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित की गई। Hanumangarh News

इस दौरान परेड, पीटी व्यायाम, बैंड वादन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अभ्यास किया गया। समारोह में इस वर्ष नई थीम, नई योजनाओं और नए संदेशों के साथ विभिन्न विभागों की झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेंगी। सीईओ ओपी बिश्नोई ने बताया कि गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व है, इसकी गरिमा बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की पूरी टीम पूरी निष्ठा के साथ तैयारियों में जुटी हुई है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस गौरवशाली आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों, क्योंकि इससे बड़ा कोई उत्सव नहीं होता। उन्होंने बताया कि सुबह 9.15 बजे जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया जाएगा।

विभिन्न विद्यालयों की ओर से मार्च पास्ट किया जाएगा

इसके पश्चात राजस्थान पुलिस की महिला एवं पुरुष विंग, आरएसी, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट तथा विभिन्न विद्यालयों की ओर से मार्च पास्ट किया जाएगा। इसके बाद राज्यपाल के संदेश का पठन, घुड़सवारी, व्यायाम प्रदर्शन तथा विभिन्न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन होगा। समारोह में विद्यार्थियों की ओर से बैंड वादन और जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

इस अवसर पर वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं विशिष्ट कार्य करने वाले गणमान्य नागरिकों को मुख्य अतिथि की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास, ट्रैफिक पुलिस सहित विभिन्न विभागों की ओर से 15 विषयगत झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्य समारोह के समापन के बाद पत्रकारों और पुलिस-प्रशासन की टीम के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन भी किया जाएगा। Hanumangarh News

Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दो प्रगतिशील कृषकों का राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन
Republic Day 2026: आगर-मालवा। मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले के दो प्रगतिशील कृषकों का चयन गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए विशेष अतिथि के रूप में हुआ है। इसके तहत जिले की सोयतकलां निवासी श्रीमती अवंतीबाई कुशवाह एवं ग्राम आक्याखेड़ी निवासी श्रीमती अंगूरबाला शर्मा को गणतंत्र दिवस समारोह के साक्षी बनने हेतु आमंत्रित किया गया है। यह चयन जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।

राष्ट्रीय पर्व के इस भव्य आयोजन में देशभर से चयनित विशिष्ट अतिथियों के साथ आगरमालवा जिले का प्रतिनिधित्व होना, जिले के कृषकों की मेहनत, नवाचार एवं उत्कृष्ट कृषि कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली मान्यता को दशार्ता है। चयनित दोनों कृषकों ने आधुनिक कृषि तकनीकों, प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण, वैज्ञानिक पद्धतियों एवं सतत कृषि मॉडल को अपनाकर न केवल अपनी कृषि आय में उल्लेखनीय वृद्धि की है, बल्कि क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बने हैं।

इस संबंध में किसान कल्याण तथा कृषि विकास उप संचालक विजय चौरसिया ने बताया कि यह उपलब्धि केवल इन कृषकों की व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि जिले के समस्त कृषक समुदाय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह चयन इस बात का प्रमाण है कि जिले के किसान आधुनिक तकनीकों को अपनाकर कृषि को लाभकारी व्यवसाय बना रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह सम्मान अन्य कृषकों को भी नवाचार अपनाने एवं उन्नत कृषि की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा तथा आगरमालवा जिले को कृषि के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा।