Chinese Manja - Sach Kahoon Hindi

युवक के गले में चाईना डोर फंसने से गंभीर चोट, लगे 15 टांके, किया रेफर
चाईना डोर बेचने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग

अबोहर (सच कहूँ/मेवा सिंह)। Abohar News: बसंत पंचमी के दिन अबोहर शहर में चाईना डोर के इस्तेमाल का एक और गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पांचपीर नगर निवासी भूपेन्द्र (27) पुत्र मदन लाल चाईना डोर से टकराने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया। भूपेन्द्र की गर्दन पर गहरे जख्म आने के कारण उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 15 टांके लगाए। हालत नाजुक होने के कारण उसे आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार भूपेन्द्र अपने पिता मदन लाल को अबोहर बस स्टैंड से मोटरसाइकिल पर घर ला रहा था।

जब वह धर्मनगरी गली नंबर 7 के पास से गुजर रहा था, तभी सड़क पर लटक रही एक चाईना डोर अचानक उसकी गर्दन में फंस गई। डोर से उसकी गर्दन पर गहरा जख्म हो गया और वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। दर्द से तड़प रहे भूपेन्द्र को उसके पिता ने राहगीरों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इस घटना से लोगों में काफी रोष देखने को मिला। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस प्रशासन चाईना डोर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई करे तो ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता है। Abohar News

वहीं लोगों ने कहा कि इस घटना ने अबोहर और जिला प्रशासन के उन दावों की पोल खोल दी है, जिनमें कहा गया था कि चाईना डोर की बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। प्रतिबंध के बावजूद शहर में इसका खुलेआम इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने कहा कि अबोहर पुलिस के दावे खोखले साबित हो रहे हैं, क्योंकि अब तक चाईना डोर के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई या मामला दर्ज नहीं किया गया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि चाईना डोर पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर या क्षेत्र में जो भी दुकानदार चाईना डोर बेचते पकड़ा गया, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:– रेलवे अंडरपास में पानी भरने से 5 गांवों का रास्ता बाधित

Chinese Manja: हांसी में चाइनीज मांझा बेचने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार
हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi News: शहर में चाइनीज डोर (मांझा) से हो रही लगातार दुर्घटनाओं और जानलेवा घटनाओं के बीच हांसी पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से चाइनीज डोर बेचने वाले तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी दुकानों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित डोर और डोर भरने की मशीनें बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस चौकी प्रभारी जसवीर की टीम गश्त और अपराध रोकथाम के दौरान रामपुरा मोहल्ला क्षेत्र में मौजूद थी।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ दुकानदार चोरी-छिपे चाइनीज डोर बेच रहे हैं। सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस ने तुरंत दबिश देकर दुकानों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान शंकर लाल की दुकान से 42 चरखी चाइनीज डोर और डोर भरने की मशीन बरामद हुई, रिंकु रामपुरा मोहल्ला की दुकान से 27 चरखी डोर व मशीन जब्त की गई, सतीश रामपुरा मोहल्ला की दुकान से भी भारी मात्रा में चाइनीज डोर बरामद की गई। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना शहर हांसी में मामला दर्ज किया गया है। बरामद सामान को कब्जे में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने कहा कि प्रतिबंधित डोर बेचने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि चाइनीज डोर न खरीदें और न ही बेचें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कारोबार पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है। Hansi News

यह भी पढ़ें:– नशे की पूर्ति के लिए राहगीर से लूट करने वाले दो डिलीवरी बॉय गिरफ्तार