Vasant Panchami 2026 - Sach Kahoon Hindi

वसंत पंचमी पर बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरण
महिला एवं बाल कल्याण सेवा समिति का सामाजिक सरोकार

Distribution of Educational material: हनुमानगढ़। वसंत पंचमी के पावन पर्व के मौके पर शुक्रवार को महिला एवं बाल कल्याण सेवा समिति की ओर से जंक्शन स्थित रेलवे कॉलोनी के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ की गई। Hanumangarh News

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल ने विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने बच्चों को सतर्क, आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनने का संदेश देते हुए वसंत पंचमी के शैक्षिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। समिति अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि वसंत पंचमी का पर्व केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका गहरा सामाजिक महत्व भी है। यह पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।

वसंत पंचमी अज्ञान से ज्ञान की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देती है तथा हमें प्रकृति की सुंदरता और उसके संरक्षण का महत्व समझाती है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। समिति सदस्यों ने भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षिक एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया। Hanumangarh News