Haryana-Punjab News - Sach Kahoon Hindi

SYL Issue: एसवाईएल मुद्दे पर अहम बैठक संपन्न, हरियाणा-पंजाब के मुख्यमंत्रियों ने लिया ये बड़ा फैसला?
चंडीगढ़। सतलज–यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर विवाद के समाधान की दिशा में हरियाणा और पंजाब के बीच एक और महत्वपूर्ण पहल हुई। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने चंडीगढ़ में बैठक कर लंबित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। लगभग दो घंटे चली इस बैठक के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। SYL Issue

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वार्ता सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि चर्चा सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों को ध्यान में रखकर की गई। सैनी के अनुसार, दोनों पक्षों ने सहमति बनाई है कि अब संबंधित विभागों के अधिकारी तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर नियमित बैठकें करेंगे, ताकि आगे की कार्ययोजना स्पष्ट हो सके।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी बातचीत को रचनात्मक बताया। उन्होंने कहा कि दोनों राज्य आपसी भाईचारे की भावना से जुड़े हैं और इस विषय को टकराव के बजाय संवाद के माध्यम से सुलझाया जाना चाहिए। मान ने स्पष्ट किया कि किसी भी राज्य के अधिकारों से समझौता नहीं किया जाएगा। उनका कहना था कि यह मुद्दा वर्षों पुराना है, किंतु वर्तमान पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि वह व्यवहारिक और न्यायसंगत समाधान खोजे। SYL Issue

दोनों राज्यों के अधिकारी नियमित रूप से परामर्श करेंगे

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दोनों राज्यों के अधिकारी नियमित रूप से परामर्श करेंगे और अपनी-अपनी सरकारों को प्रगति रिपोर्ट सौंपेंगे। इन रिपोर्टों के आधार पर आगे मुख्यमंत्रियों के स्तर पर वार्ता होगी। दोनों नेताओं ने आशा व्यक्त की कि सतत संवाद से इस विवाद का समाधान संभव है।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नहर निर्माण से पूर्व जल उपलब्धता और बंटवारे के प्रश्न पर स्पष्ट सहमति आवश्यक है। उन्होंने संकेत दिया कि पानी की वास्तविक स्थिति को ध्यान में रखे बिना किसी परियोजना को आगे बढ़ाना व्यावहारिक नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी केंद्रीय स्तर पर बैठकों का आयोजन हुआ था, किंतु ठोस निष्कर्ष नहीं निकल सका था। अब पुनः संवाद प्रक्रिया आरंभ होने से समाधान की संभावनाएं बढ़ी हैं। SYL Issue

Haryana-Punjab Weather: मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दी हरियाणा-पंजाब को ये बड़ी चेतावनी
सच कहूँ/संदीप सिंहमार। चंडीगढ़/हिसार। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई झमाझम बारिश का असर मैदानी इलाकों पर दूसरे दिन भी दिखाई दिया। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में रात्रि का न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे लुढ़क गया। बफीर्ली हवाओं ने लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया, वहीं कृषि मौसम विज्ञानियों ने चेतावनी दी है कि आज से मौसम फिर बदलेगा और 27-28 जनवरी को हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की वैधशालाओं से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा के महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो पूरे मैदानी इलाके में सबसे कम रहा। Haryana-Punjab Weather

पंजाब के फिरोजपुर में यह 3.4 डिग्री दर्ज किया गया। औसतन हरियाणा प्रदेश पंजाब से ज्यादा ठंडा साबित हुआ। कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम 29 जनवरी तक परिवर्तनशील रहेगा। 26 जनवरी को सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 27 और 28 जनवरी को राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलेंगी। डॉ. खीचड़ ने कहा कि 29 जनवरी से शुष्क मौसम लौटेगा, जिससे कड़ाके की ठंड फिर जोर पकड़ सकती है। अलसुबह और देर रात को कहीं-कहीं धुंध भी रहेगी। किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएं, खासकर गेहूं और सरसों की फसलें ठंड से प्रभावित हो सकती हैं। मौसम विभाग ने यात्रियों को कोहरे के मद्देनजर सतर्क रहने की हिदायत दी है। Haryana-Punjab Weather

कहां कितना न्यूनतम तापमान

महेंद्रगढ़: 1.9

हिसार: 2.4

सरसा: 3.2

गुरुग्राम: 3.3

फिरोजपुर: 3.4

भिवानी: 3.5

भटिंडा: 4.0

एसबीएस नगर: 4.4

फरीदपुर: 4.5

गुरदासपुर: 4.5