Cylinder Blast News - Sach Kahoon Hindi

Gas Cylinder Blast: दमदमा में गैस सिलेंडर फटा, 10 लाख से अधिक का नुकसान, पड़ोसी घरों के शीशे-शेड टूटे
खारियां में गैस सिलेंडर फटने से गाय और बछड़ा झुलसे, धमाके से दीवार में छेद

खारियां (सच कहूँ/सुनील कुमार)। Gas Cylinder Blast News: गांव दमदमा में रविवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से एक मकान में भीषण आग लग गई, जिससे घर में बंधी गाय व बछड़ा झुलस गए और लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। धमाका इतना तेज था कि मकान की दीवार में छेद हो गया तथा आसपास के घरों के शीशे और शेड भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना रविवार सुबह करीब 9 बजे गांव दमदमा निवासी बलदेव सिंह के घर हुई।

धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने दीवार फांदकर घर में बंधी गाय व बछड़े को बाहर निकाला। सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि हादसे के समय परिवार का कोई सदस्य घर में मौजूद नहीं था। मकान मालिक बलदेव सिंह ने बताया कि उनका परिवार पिछले 17 दिनों से उत्तर प्रदेश में एक समारोह में गया हुआ है। वह सुबह मंडी जाने के बाद दुकान पर था, तभी धमाके की आवाज सुनकर घर पहुंचा तो आग लगी हुई थी।

गाड़ी, बाइक, कागजात और गृहस्थी का सामान जला

आग की चपेट में स्विफ्ट डिजायर कार, मोटरसाइकिल, फ्रिज, बिजली उपकरण, कपड़े, गद्दे, बिस्तर, जरूरी दस्तावेज और अन्य घरेलू सामान आ गया। घर के दरवाजे व शीशे भी टूट गए। धमाके से मकान की दीवारों में दरारें आ गईं और रसोई की दीवार में बड़ा छेद हो गया। सामने वाले घर की खिड़कियां और शीशे टूट गए, जबकि साथ वाले मकान का शेड भी क्षतिग्रस्त हो गया।

दो साल पहले बनाया था नया मकान: बलदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने दो वर्ष पहले ही नया मकान बनाया था, जिसका कुछ काम अभी बाकी था। इस हादसे में करीब 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें:– Haryana CM News: नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं में नहीं होगी कोई कमी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Mumbai Cylinder Blast: मुंबई में सिलेंडर ब्लास्ट, भड़की भयंकर आग से अफरा तफरी
Malwani Cylinder Blast Update: मुंबई। महानगर के मालवणी क्षेत्र में मंगलवार प्रातः एक चॉल में रसोई गैस सिलेंडर फटने से अफरातफरी मच गई। भारत माता विद्यालय के समीप स्थित आवासीय परिसर में सुबह लगभग 9:25 बजे हुए विस्फोट के बाद आग भड़क उठी। घटना में कम से कम सात लोग झुलस गए, जिनमें कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल निकटवर्ती अस्पतालों में भर्ती कराया गया। Mumbai Cylinder Blast

सूचना मिलते ही मुंबई अग्निशमन दल और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा आग पर नियंत्रण पाया। प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव के कारण सिलेंडर फटने की आशंका जताई जा रही है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय नागरिकों की सहायता से घायलों को शीघ्र उपचार के लिए भेजा गया। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

कोलकाता के नाजिराबाद के एक गोदाम में भीषण आग में आठ की मृत्यु

उधर, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता (Kolkata Warehouse fire) के नाजिराबाद क्षेत्र में स्थित एक गोदाम में लगी भीषण आग में अब तक आठ लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार कई व्यक्ति अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। राज्य अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग के महानिदेशक रणवीर कुमार ने स्थल का निरीक्षण कर बताया कि प्राथमिक जांच में सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के संकेत मिले हैं और अग्नि सुरक्षा अनुमति भी उपलब्ध नहीं थी। उन्होंने कहा कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, गोदाम में सोमवार तड़के लगभग तीन बजे आग लगी थी। वहां सूखे खाद्य पदार्थ, पैकेज्ड सामग्री और पेय पदार्थों का भंडारण किया जाता था। आग ने पास के दो अन्य गोदामों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे व्यापक क्षति हुई। संकरी गली में स्थित होने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका व्यक्त की जा रही है। Mumbai Cylinder Blast