Canal Closure - Sach Kahoon Hindi

ग्रीष्म ऋतु व संभावित नहरबंदी से पहले पीएचईडी अलर्ट
नुमानगढ़। आगामी ग्रीष्म ऋतु तथा मार्च माह में संभावित नहरबंदी को ध्यान में रखते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) पूरी तरह सतर्क हो गया है। आमजन को पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े, इसके लिए विभाग ने अभी से व्यापक पूर्व तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस क्रम में बुधवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय में हनुमानगढ़, नोहर व भादरा खंड की अलग-अलग समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधीक्षण अभियंता ने आगामी ग्रीष्म कंटीजेंसी प्लान एवं कैनाल क्लोजर के दौरान आवश्यक कार्यांे को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नहरबंदी के दौरान प्रभावित होने वाले कार्यों की निविदा प्रक्रिया शीघ्र शुरू कर फरवरी माह तक हर हाल में वर्क ऑर्डर जारी कर दिए जाएं। Hanumangarh News

पेयजल आपूर्ति सुचारु रखने को व्यापक तैयारियां

साथ ही विभागीय स्टोर में आवश्यक सामग्री का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने और सभी कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कराने पर जोर दिया गया, ताकि गर्मी के मौसम में आमजन को शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि मार्च-अप्रैल में पंचायत चुनाव संभावित हैं और आचार संहिता लागू होने की स्थिति में कार्यों में बाधा आ सकती है। इसी कारण सभी प्रशासनिक व तकनीकी प्रक्रियाएं फरवरी माह में ही पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया गया है। बैठक में पेयजल रेवेन्यू वसूली को लेकर भी अहम निर्णय लिए गए। उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं पर एक लाख रुपए से अधिक का बकाया है, उनकी वृत स्तर पर सघन मॉनिटरिंग की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, कम बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं की भी अलग-अलग सूचियां तैयार कर ली गई हैं। सरकारी विभागों के बकाया बिलों की पृथक सूची बनाकर उनसे 20 से 25 लाख रुपए तक रेवेन्यू प्राप्त होने की संभावना जताई गई है। आगामी दो माह तक रेवेन्यू वसूली पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय के साथ मार्च से पहले अधिकतम रेवेन्यू संग्रह सुनिश्चित करें। यह वसूली अभियान अगले सप्ताह से पूरे हनुमानगढ़ जिले में शुरू किया जाएगा, जिसके तहत पांच हजार रुपए से अधिक बकाया पानी के बिलों की वसूली की जाएगी। Hanumangarh News

बकाया पर कनेक्शन कटौती की कार्रवाई | Hanumangarh News

विभाग ने स्पष्ट किया कि निर्धारित रेवेन्यू लक्ष्य को आगामी दो माह में हर हाल में पूरा किया जाएगा। निर्धारित समय में बिल राशि जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के पेयजल कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी साथ-साथ की जाएगी। अधीक्षण अभियंता ने पेयजल उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय पर अपने पानी के बिल जमा कराएं। जिन उपभोक्ताओं को किसी कारणवश बिल प्राप्त नहीं हुआ है, वे स्वयं बिल निकलवाकर समय पर भुगतान करें, ताकि विभागीय कार्रवाई से बचा जा सके और निर्बाध पेयजल आपूर्ति बनी रहे। बैठक में एक्सईएन मनिन्द्र गोदारा, हेमन्त कुमार, एईएन दीपक गोदारा, अमित खीचड़, उपदेश अग्रवाल, प्रमोद कुमार, अरुणदीप सिंह व दीक्षा पूनिया मौजूद रहे।