Vadodara - Sach Kahoon Hindi

गुजरात जायंट्स ने मुम्बई इंडियंस को 11 रनों से हराया
वडोदरा। कप्तान एश्ले गार्डनर (46/एक विकेट) और जॉर्जिया वेयरहम (नाबाद 44) की दमदार पारियों के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत गुजराज जायंट्स ने शुक्रवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के 19वें मुकाबले में मुम्बई इंडियंस को 11 रनों से हराया। गुजरात ने एलिमिनेटर में अपनी जगह पक्की कर ली है। मुंबई की इस हार ने यूपी वॉरियर्ज़ की उम्मीदों को भी जिंदा रखा है।

168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुम्बई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसे कप्तान हरमनप्रीत कौर की (नाबाद 82) रनों के बावजूद 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हरमनप्रीत कौर ने 48 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के लगाये। मुम्बई ने शुरुआत में 37 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिये थे। हेली मैथ्यूज (छह), संजीवन सजना (26) तथा नेट साइवर ब्रंट (दो) रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एमेलिया केर के साथ चौथे विकेट के लिये 45 रन जोड़े। 12वें ओवर में जॉर्जिया वेयरहम ने एमेलिया केर (20) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। 17वें ओवर में राजेश्वरी गायकवाड ने अमनजोत कौर (13) को मुम्बई इंडियंस को पांचवां झटका दिया। मुम्बई इंडियंस निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 156 रन ही बना सकी और 11 रनों से मुकाबला हार गई।

गुजरात जायंट्स के लिए सोफी डिवाइन और जॉर्जिया वेयरहम को दो-दो विकेट मिले। काश्वी गौतम, राजेश्वरी गायकवाड और एश्ले गार्डनर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 167 रनों का स्कोर बनाया। गुजरात जायंट्स के लिए कप्तान एश्ले गार्डनर ने 28 गेंदों में सात चौके और एक छक्का लगाते हुए 46 रनों की पारी खेली। जॉर्जिया वेयरहम ने 26 गेंदों में चार चौके और दो छक्के उड़ाते हुए नाबाद 44 रन बनाये। वहीं अनुष्का शर्मा ने 31 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाते हुए 33 रन बनाये। सोफी डिवाइन ने 21 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली। मुम्बई इंडियंस के लिए एमेलिया केर ने दो विकेट लिये। शबनिम इस्माइल और नेट साइवर ब्रंट ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

यूपी वॉरियर्ज को आठ विकेट से हराकर आरसीबी डब्ल्यूपीएल के फाइनल में
RCB vs UPW: वडोदरा (एजेंसी)। ग्रेस हैरिस (दो विकेट/ 75 रन ) के हरफनमौला प्रदर्शन और कप्तान स्मृति मंधाना (नाबाद 54) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत रॉचल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुरुवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के 18वें मुकाबले में यूपी वॉरियर्ज को आठ विकेट से हराकर टूनार्मेंट के फाइनल में जगह बना ली हैं। 144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरूआत करते हुए पहले विकेट के लिए 108 रन जोड़े। 10वें ओवर में शिखा पांडे ने ग्रेस हैरिस को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। ग्रेस हैरिस ने 37 गेंदों में 13 चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 75 रनों की तूफानी पारी खेली। जीत के करीब 13वें ओवर में जॉर्जिया वॉल (16) के रूप में आरसीबी का दूसरा विकेट गिरा। आरसीबी ने 13.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से अपने नाम कर लिया।स्मृति मंधाना ने 27 गेंदों मे आठ चौके और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 54 रनों की पारी खेली।

इससे पहले आज यहां दीप्ति शर्मा (55) और कप्तान मेग लानिंग (41) की 74 रनों की शानदार साझेदारी के दम पर यूपी वॉरियर्ज ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के खिलाफ निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 143 का स्कोर बनाया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दीप्ति शर्मा और मेग लानिंग की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरूआत करते हुए पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े।

नौवें ओवर में एन डी क्लर्क ने मेग लानिंग को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। मेग लानिंग ने 30 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाते हुए 41 रन बनाये। इसके बाद आरसीबी के गेंदबाजी आक्रमण के आगे यूपी वॉरियर्ज के बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सके और अपने विकेट गंवाते रहे। हरलीन देओल (14) और सिमरन शेख (10) रन बनाकर आउट हुई। दीप्ति शर्मा ने 43 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाते हुए 55 रनों की पारी खेली। उन्हें एन डी क्लर्क ने आउट किया। यूपी वॉरियर्ज के छह बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। आरसीबी के लिए एन डी क्लर्क ने चार विकेट लिये। ग्रेस हैरिस को दो विकेट मिले। श्रेयंका पाटिल और लॉरेन बेल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।