us Air Force - Sach Kahoon Hindi

US Fighter Jet Accident: अमेरिका में एयर शो के दौरान दो लड़ाकू विमान हवा में टकराए
US Fighter Jet Accident: इडाहो। संयुक्त राज्य अमेरिका के इडाहो प्रांत में आयोजित एक सैन्य एयर शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जब प्रदर्शन कर रहे दो अमेरिकी लड़ाकू विमान हवा में ही एक-दूसरे से टकरा गए। दुर्घटना के बाद दोनों विमान नियंत्रण खो बैठे और एयर बेस से कुछ दूरी पर जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। घटना के तुरंत बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। US Air Force News

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह हादसा माउंटेन होम एयरफोर्स बेस में आयोजित एयर शो के दौरान हुआ। बताया गया कि दोनों ईए-18जी ग्रोवलर विमान हवाई प्रदर्शन कर रहे थे, तभी अचानक उनकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद घटनास्थल के पास काले धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया, जिसके बाद राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दोनों विमान हवा में संपर्क के बाद अलग-अलग दिशाओं में गिरते दिखाई दिए। वीडियो में कुछ ही क्षण बाद पैराशूट भी नजर आए, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि चालक दल के सदस्य समय रहते विमान से बाहर निकलने में सफल रहे। बाद में अमेरिकी नौसेना ने पुष्टि की कि दोनों विमानों में मौजूद चारों क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और उन्होंने आपातकालीन इजेक्शन प्रक्रिया के जरिए अपनी जान बचाई। घटना के दौरान एयर शो में हजारों लोग मौजूद थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर होते ही आयोजन स्थल पर सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया। अधिकारियों ने तुरंत सभी कार्यक्रम रोक दिए और एयर बेस को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस बल ने पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि ‘गनफाइटर स्काइज एयर शो’ कई वर्षों के बाद दोबारा आयोजित किया गया था और इसमें सैन्य विमानों के करतब देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच एजेंसियां तकनीकी खराबी, समन्वय में त्रुटि और अन्य संभावित कारणों की पड़ताल कर रही हैं। US Air Force News

अमेरिकी वायुसेना ने यूरोप के कई ठिकानों पर एफ-35ए लड़ाकू विमान तैनात किए
वॉशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिकी वायुसेना ने ईरान के साथ बढ़े हाल के तनाव के बीच अपनी पांचवीं पीढ़ी के एफ-35ए लड़ाकू विमानों को यूरोप में तैनात करना शुरू कर दिया है। हालांकि, इन विमानों का अंतिम गंतव्य फिलहाल स्पष्ट नहीं है। द वॉर जोन पोर्टल ने ओपन-सोर्स डेटा के हवाले से यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार, ये एफ-35ए लड़ाकू विमान पहले वेनेजुएला से जुड़े एक अमेरिकी आॅपरेशन के तहत प्यूर्टो रिको में तैनात थे और अब पुर्तगाल के लाजेस एयर बेस पर उतरे हैं। सोशल मीडिया पर उपलब्ध एक वीडियो में इन विमानों की लैंडिंग देखी गई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इससे पहले अमेरिकी एफ/ए-18जी लड़ाकू विमान भी स्पेन की ओर उड़ान भर चुके हैं।

द वॉर जोन के मुताबिक, जून 2025 में ईरान पर किए गए अमेरिकी हमले के दौरान ईरानी वायु रक्षा प्रणाली को निष्क्रिय करने में एफ-35ए विमानों ने अहम भूमिका निभाई थी। गौरतलब है कि दिसंबर 2025 के अंत में ईरान में स्थानीय मुद्रा रियाल के कमजोर होने से महंगाई बढ़ने की आशंकाओं के बीच विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे। कई शहरों में ये प्रदर्शन हिंसक हो गए और प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच झड़पें हुईं। इस दौरान सरकार विरोधी नारे भी लगाए गए। रिपोर्टों में सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के हताहत होने की भी खबरें आई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह कहा था कि एक “विशाल नौसैनिक बेड़ा” तेजी से और पूरी ताकत के साथ ईरान की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि कोई समझौता नहीं होता है, तो भविष्य में ईरान पर होने वाला कोई भी अमेरिकी हमला पहले से कहीं अधिक गंभीर होगा। ट्रंप इससे पहले ईरान में प्रदर्शनकारियों के समर्थन की घोषणा कर चुके हैं और हमलों की धमकी भी दे चुके हैं। तेहरान ने इन बयानों की कड़ी निंदा करते हुए इसे ईरान की संप्रभुता के लिए खतरा बताया है।