SIR - Sach Kahoon Hindi

एसआईआर के तहत प्रपत्र बांटने में कैथल जिले ने पाया तीसरा स्थान, 64 प्रतिशत काम हुआ पूरा
कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kaithal News: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अपराजिता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 16 राज्यों एवं तीन केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। कैथल जिले में इस अभियान का गणना चरण 15 जून से प्रारंभ हो चुका है और शुक्रवार शाम तक करीब 64 प्रतिशत प्रपत्र बांटे जा चुके हैं। यह जिले के लिए अच्छी बात है कि हम अभी प्रपत्र वितरित करने के मामले में पूरे प्रदेश में तीसरे स्थान पर हैं। डीसी अपराजिता शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में संबंधित अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले के बीएलओ सहित इस कार्य में लगे भी अधिकारियों व कर्मचारियों की मेहनत के बल पर 5 लाख 24 हजार 862 प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं।

गर्मी होने के बाद भी जिले के सभी बीएलओ ने अच्छा काम किया है। जो काम करने में लापरवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने डीएमसी को निर्देश दिए कि वे पार्षदों की बैठक लेकर उनसे अभियान में सहयोग लें।  डीसी ने  बताया कि कैथल जिले में वर्तमान में 8 लाख 28 हजार 255 पंजीकृत मतदाता, 807 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) कार्यरत हैं। इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा बीएलए-1 के 24 तथा बीएलए-2 के 1471 बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए गए हैं, जो इस विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं।

फार्म 6 साथ रखना अनिवार्य

डीसी ने कहा कि इस विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे तथा कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में दर्ज न हो। विशेष रूप से शहरी क्षेत्र में आमजन से अपील है कि वे बीएलओ को अपनी जानकारी दें। वहीं बीएलओ भी आमजन को प्रपत्र भरने में आवश्यक सहयोग करें। यदि किसी की फोटो खराब है तो स्पष्ट फोटो लें। जो लोग अनुपस्थित हैं। उनके लिए पड़ोसियों से पुख्ता जानकारी लेकर इस बारे में तथ्य अपने पास जरूर रखें। सर्वे के दौरान बीएलओ अपने साथ पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6 एवं घोषणा प्रपत्र भी रखें, ताकि नए पात्र मतदाता भी मौके पर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकें।

20 अगस्त तक दावे आपत्तिया

डीसी ने बताया कि जिन पात्र मतदाताओं के गणना प्रपत्र 14 जुलाई, 2026 तक संबंधित निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) को प्राप्त हो जाएंगे, उनके नाम प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। यदि कोई पात्र नागरिक 14 जुलाई तक अपना गणना प्रपत्र जमा नहीं कर पाता है, तो वह 21 जुलाई से 20 अगस्त, 2026 तक दावे एवं आपत्तियों की अवधि के दौरान घोषणा प्रपत्र के साथ फॉर्म-6 भरकर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकता है।

SIR Update: एसआईआर के बाद तमिलनाडु से 97 लाख से ज्यादा नाम काटे गए, अंतिम मतदाता सूची जारी
SIR Update: चेन्नई। चुनाव आयोग तथा सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में संपन्न विशेष मतदाता पुनर्निरीक्षण (एसआईआर) के उपरांत तमिलनाडु की अंतिम मतदाता सूची सोमवार को औपचारिक रूप से प्रकाशित कर दी गई। राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक ने चेन्नई में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में अद्यतन आंकड़ों की जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा जिलेवार विवरण भी जारी किए जा रहे हैं। Tamil Nadu News

एसआईआर प्रक्रिया के दौरान 97,37,831 नाम मतदाता सूची से हटाए गए। संशोधित सूची के अनुसार अब तमिलनाडु में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 5.43 करोड़ रह गई है। निर्वाचन अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हटाए गए नामों में बड़ी संख्या मृत मतदाताओं की है। लगभग 66 लाख नाम विभिन्न कारणों से विलोपित किए गए हैं, किंतु पात्र व्यक्तियों को प्रपत्र-6 के माध्यम से पुनः आवेदन करने का अवसर दिया गया है, ताकि योग्य मतदाता संशोधित सूची में सम्मिलित हो सकें।

कुल 12,43,363 व्यक्तियों को नोटिस जारी किए गए थे। जिन मतदाताओं के विवरण में त्रुटि या विसंगति पाई गई, उन्हें निर्धारित अवधि में आवश्यक दस्तावेज और स्व-घोषणा पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। यह प्रक्रिया 30 जनवरी को जारी निर्देशों के अनुरूप संचालित की गई, जिसमें न्यायालय के आदेश के आधार पर यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी नाम विलोपन के कारणों को सार्वजनिक रूप से स्पष्ट किया जाए।Tamil Nadu News

सार्वजनिक प्रदर्शन और आपत्ति का अवसर

अद्यतन मतदाता सूचियां ग्राम पंचायत कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, ब्लॉक एवं उप-मंडल कार्यालयों तथा शहरी वार्ड कार्यालयों में प्रदर्शित की गई हैं। प्रभावित व्यक्तियों को 10 दिनों के भीतर आपत्ति दर्ज कराने या स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया गया है। दूसरे चरण के विशेष पुनर्निरीक्षण के अंतर्गत नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में औसतन लगभग 8 प्रतिशत नाम विलोपित किए गए। वहीं पुडुचेरी की 14 फरवरी को जारी अंतिम सूची में कुल 9,44,211 मतदाता पंजीकृत पाए गए। निर्वाचन अधिकारियों का कहना है कि मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और अद्यतन बनाए रखने के उद्देश्य से यह व्यापक प्रक्रिया अपनाई गई है। Tamil Nadu News

SIR: हरियाणा कांग्रेस ने एसआईआर की निगरानी के लिए राज्य स्तरीय कार्य एवं निगरानी समिति गठित की
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा कांग्रेस (Congress) कमेटी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल एसआईआर) की प्रभावी निगरानी और गहन अध्ययन के लिए राज्य स्तरीय कार्य एवं निगरानी समिति का गठन किया है। कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा सह प्रभारी जितेंद्र बघेल और प्रफुल्ल गुडथे विधायक बीबी बतरा तथा पूर्व सीपीएस रामकिशन गुर्जर और रणधीर राणा एडवोकेट को शामिल किया गया है। Chandigarh News

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि यह कदम पार्टी उच्च कमान के दिशा-निदेर्शों के अनुरूप उठाया गया है। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची में संभावित कमियों गड़बड़ियों और अनियमितताओं का गहन अध्ययन किया जाएगा। साथ ही जनता में व्यापक जागरूकता फैलाने के प्रयास किए जाएंगे ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने जोर देकर कहा कि एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध और सटीक बनाना है लेकिन यदि प्रक्रिया में किसी तरह की पक्षपातपूर्णता या गलत तरीके अपनाए गए तो कांग्रेस पार्टी उसका कड़ा विरोध करेगी।

कमेटी राज्य स्तर पर समन्वय बनाते हुए जिला और बूथ स्तर पर सक्रिय निगरानी सुनिश्चित करेगी ताकि नागरिकों के मताधिकार की रक्षा हो सके। कांग्रेस ने कार्यकतार्ओं से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पार्टी को दें। पार्टी का कहना है कि यह पहल लोकतंत्र की मूल भावना को मजबूत करने और मतदाताओं के हितों की सुरक्षा के लिए उठाई गई है। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– हरियाणा के इस जिले की बदल जाएगी तस्वीर, लोगों को मिलेगी सुविधा