Haryana Pension - Sach Kahoon Hindi
किसी भी बुजुर्ग की लाठी न टूटने पाए….
Haryana Pension: सुरेश। आज हरियाणा सरकार की गलत नीतियों और प्रायोजित षड्यंत्र के तहत बुजुर्गों की पेंशन बंद करने से बुजुर्गों की आंखों में नमी और चेहरों पर मायूसी छाई हुई है चौधरी देवीलाल जी ने बुढ़ापा पेंशन को एक सपना देखते हुए शुरू किया था जिसमें उनकी सोच थी कि किसी भी बुजुर्ग की लाठी न टूटने पाए और किसी को अपनी छोटी-छोटी जरूरत के लिए औलाद के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़े। उनका मानना था कि बुढ़ापे में जब इंसान कमाने लायक नहीं रहता तो उसे अपनी छोटी-छोटी जरूर के लिए अपने बच्चों के आगे हाथ फैलाना पड़ता है वह चाहते थे कि हर बुजुर्ग की जेब में अपना पैसा हो ताकि उसे किसी के आगे झुकना ना पड़े, उनका मानना था कि जिस की जेब में पैसा होगा, उसका जग में सम्मान होगा।
ताऊ देवीलाल जी ने यह योजना बुजुर्गों को भीख देने के लिए नहीं बल्कि उनको मान और सम्मान प्रदान करने की योजना के विचार से बुढ़ापा पेंशन शुरू की थी। सरकारों ने निरंतर अपने समय में इसको आगे बढ़ाया और पिछली सरकार में जब जननायक जनता पार्टी की यानि हमारी सरकार में भागीदारी थी तब इस वृद्धा पेंशन को 3000 तक पहुंचाया था।पिछली सरकार में भी एक बार बीजेपी ने षड्यंत्र के तहत बुजुर्गों को पेंशन काटने की कोशिश की थी, लेकिन जननायक जनता पार्टी की सत्ता में भागीदारी से और लगातार विरोध करने से बीजेपी को अपने इस विचार को बैक फुट पर लाना पड़ा था। लेकिन इस बार बीजेपी की अपनी सरकार है और अपने वायदे के अनुसार वह बुजुर्गों को पेंशन बढ़ा कर देने से तो पीछे हटी ही, लेकिन एक कदम आगे बढ़ते हुए उन्होंने बुजुर्गों की पेंशन काटने का काम शुरू कर दिया।
यह बुढ़ापा पेंशन आपके द्वारा दिया दान नहीं है बल्कि यह हरियाणा सरकारों के द्वारा वृद्ध लोगों के सम्मान के लिए शुरू की गई है बुजुर्गों ने अपनी जवानी प्रदेश के निर्माण में लगाई है जब उनकी पेंशन रूकती है तो केवल उनका पैसा नहीं रुकता बल्कि उनका आत्म सम्मान भी प्रभावित होता है जिससे वह अपना छोटा-मोटा खर्चे चलाते हैं। हरियाणा में बुजुर्गों की बुढ़ापा सम्मान पेंशन काटे जाने का जननायक जनता पार्टी कड़ी निंदा करती हैं। पेंशन बुजुर्गों के बुढ़ापे का एकमात्र सहारा होती है और इसे बिना किसी ठोस कारण के बंद करना उनके साथ अन्याय है सरकार को चेतावनी है कि सरकार इस फैसले पर तुरंत रोक लगाए और सभी प्रभावित बुजुर्गों की पेंशन दोबारा शुरू करे। अगर सरकार ने जल्द ही कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो हम इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज कर के जन आंदोलन शुरू कर सरकार को इस फैसले से पीछे हटाने का काम करेंगे। Haryana Pension
यह भी पढ़ें:– New Income Tax Act: इस तारीख से लागू होगा नया इनकम टैक्स, निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान