Union Budget 2026 - Sach Kahoon Hindi

Union Budget 2026: बजट में दिल्ली पुलिस का फंड बढ़ा, 12,503 करोड़ रुपये आवंटित
नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026-27 में दिल्ली पुलिस के लिए 12,503.65 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 4.79 फीसदी ज्यादा है। यह उच्च आवंटन लाल किले के पास कार बम विस्फोट और अन्य आतंकवादी घटनाओं तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आतंकी मॉड्यूल के पकड़े जाने के मद्देनजर किया गया है।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा, “दिल्ली जाहिर तौर पर आतंकी संगठनों के निशाने पर है। इसके अलावा सफेदपोश अपराध में माहिर अलग-अलग तरह के गिरोह भी सक्रिय हैं। इसलिए बल को कई नये उपकरणों और इसे आधुनिक बनाने के लिए कई तरीकों से मजबूत करने की जरूरत है।”

उन्होंने कहा कि इस आवंटन का इस्तेमाल न सिर्फ नियमित खर्चों और कई कामों पर किया जायेगा, बल्कि डिजिटल मैपिंग, फेस रिकग्निशन सॉफ़्टवेयर और खुफिया जानकारी इकट्ठा करने में भी किया जायेगा। इसमें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक मॉडल ट्रैफिक सिस्टम और एक उन्नत संचार नेटवर्क बनाना भी शामिल है। इसका मकसद बड़े बुनियादी ढांचे और आईआईटी परियोजनाओं को भी शामिल करना है। सिर्फ बुनियादी ढांचे की लागत 342.50 करोड़ रुपये तय की गयी है, जबकि पुलिस कर्मचारियों के प्रशिक्षण और शिक्षण पर 908.78 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस को दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में यातायात नियमन सहित कानून और व्यवस्था बनाये रखने का काम सौंपा गया है। इसकी आम जिम्मेदारियों में संचार संरचना को उन्नत करना, आधुनिक तकनीक अपनाना, ट्रैफिक सिग्नल लगाना और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देना भी शामिल है। बढ़े आवंटन से सुरक्षित शहर परियोजना जैसे खास कामों को मजबूती मिलेगी और राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस और जनता की सुरक्षा का पूरा ढांचा बेहतर होगा।