USA News - Sach Kahoon Hindi

Donald Trump: पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा युद्ध का खतरा, 'ईरान के साथ एमओयू अब खत्म'
अंकारा। पश्चिम एशिया एक बार फिर बड़े संघर्ष की ओर बढ़ता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंकारा में नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए स्पष्ट कहा कि उन्हें लगता है कि ईरान के साथ हुआ समझौता ज्ञापन (एमओयू) अब खत्म हो गया है। कुछ सप्ताह पहले तक ईरान के नेतृत्व को लेकर अपेक्षाकृत नरम रुख रखने वाले राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बार तेहरान के खिलाफ कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया। ट्रंप ने कहा, "उनमें कुछ गड़बड़ है। वे बीमार हैं और गंदा खेल खेलते हैं।" हालांकि, ट्रंप ने यह भी कहा कि वह अपने वार्ताकारों को बातचीत जारी रखने की अनुमति दे सकते हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि "वो लोग (ईरान) केवल समय बर्बाद कर रहे हैं।" Donald Trump

ये बयान यूएस सेंट्रल कमांड और ईरान की आईआरजीसी के बीच हुए हमले के तनावपूर्ण माहौल में सामने आया है। इस बीच यूएई के वरिष्ठ राजनयिक अनवर गर्गश का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट में कतर और सऊदी अरब के कमर्शियल टैंकरों पर ईरान के हमले और बहरीन और कुवैत के खिलाफ बार-बार की आक्रामकता यह दिखाती है कि तेहरान तनाव कम करने और "युद्ध का अध्याय समाप्त करने" की जरूरतों को पूरा करने में असमर्थ है। यूएई के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार गर्गश ने बुधवार को एक्स पोस्ट में कहा, "खाड़ी के अरब देश, तनाव बढ़ाने और समझदारी, स्थिरता व शांति के रास्ते के बीच ईरान के बदलते रुख का निशाना नहीं बन सकते।"

बुधवार को यूएस सेंटकॉम की ओर से ईरान के 80 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के दावे के बाद आईआरजीसी ने भी अमेरिका के 85 बेस पर जवाबी कार्रवाई की बात कही। ईरानी सेना ने दावा किया कि उसने दक्षिणी ईरान पर अमेरिका के हमलों के जवाब में बहरीन स्थित शेख ईसा एयर बेस पर तैनात अमेरिकी बलों को निशाने पर लेते हुए ड्रोन हमला किया। सेना ने कहा कि अमेरिका द्वारा युद्धविराम का बार-बार और खुलेआम उल्लंघन करने के गंभीर परिणाम होंगे और क्षेत्र में मौजूद सभी अमेरिकी सैन्य ठिकाने अब सैन्य ड्रोन हमलों के वैध लक्ष्य होंगे। Donald Trump

US Airstrikes: कमर्शियल जहाजों पर हमलों के बाद बौखलाया अमेरिका, ईरान के 80 से ज्यादा ठिकानों पर किया बड़ा सैन्य हमला
वॉशिंगटन। ईरान की ओर से व्यापारिक जहाजों के निशाना बनाए जाने के बाद अमेरिका ने भी ईरान के 80 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड की ओर से कहा गया कि ये हमले सटीक निशाना लगाने वाले हथियारों से किए गए। यूएस सेंट्रल कमांड की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया गया, "यूएस सेंट्रल कमांड की सेनाओं ने 7 जुलाई को ईरान के खिलाफ हमले का एक नया दौर पूरा किया। होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों पर ईरान के हालिया हमलों के जवाब में, सटीक हथियारों से 80 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया गया।" US Airstrikes

'एक्स' पर पोस्ट में आगे कहा गया, "अमेरिकी सेना ने ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड और कंट्रोल नेटवर्क, तटीय रडार साइटों, एंटी-शिप मिसाइल क्षमताओं और जलडमरूमध्य के अंदर और उसके पास इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की 60 से ज्यादा छोटी नावों पर हमला किया। इसका मकसद अंतरराष्ट्रीय व्यापार कॉरिडोर से होने वाले व्यापार पर ईरान के हमले जारी रखने की क्षमता को कम करना था।"

यूएसए के अनुसार, ईरान ने हाल ही में जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तीन कमर्शियल जहाजों पर हमला किया था, जिनमें मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला एम/टी अल रेकय्यात, सऊदी अरब के झंडे वाला एम/टी वेड्यान और लाइबेरिया के झंडे वाला एम/टी साइप्रस प्रॉस्पेरिटी शामिल हैं। US Airstrikes

अमेरिकी सेंट्रल कमांड की ओर से कहा गया, "ईरानी सेनाओं की तरफ से बिना किसी उकसावे के की गई आक्रामकता, युद्धविराम का साफ और खतरनाक उल्लंघन है और यह नेविगेशन की आजादी को कमजोर करती है।" आगे कहा गया, "जब समझौते का पालन नहीं किया जाता है या उसे नहीं माना जाता है, तो अमेरिकी सेनाएं ईरान को जवाबदेह ठहराने के लिए तैयार रहती हैं।"

अमेरिकी सेना के अनुसार, इन हमलों में ईरान के कई सैन्य संसाधनों को निशाना बनाया गया, जिनमें एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड और कंट्रोल इंफ्रास्ट्रक्चर, तटीय रडार इंस्टॉलेशन, एंटी-शिप मिसाइल क्षमताएं और होर्मुज जलडमरूमध्य के अंदर और उसके आसपास इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की ओर से संचालित दर्जनों नावें शामिल थीं। US Airstrikes

Blood Donation Camp:: अमेरिका में खून दान करने को लगी डेरा सच्चा सौदा सेवादारों की कतार
Blood Donation Camp: कैलिफोर्निया, यूएसए (सच कहूँ न्यूज)। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए यूएसए के कैलिफोर्निया में 29 अप्रैल को शाह सतनाम जी ग्रीन ऐस वैल्फेयर कमेटी के नेतृत्व में एमएसजी आश्रम कैलिफोर्निया में एक विशाल रक्तदान कैंप आयोजित किया गया। शिविर में ब्लड सेंटर की टीम ने 33 यूनिट रक्त संग्रहित किया। USA News

इस संबंध में जानकारी देते हुए कैलिफोर्निया यूएसए के सच्चे नम्र सेवादार अमनदीप कुमार इन्सां ने बताया कि 29 अप्रैल को कैलिफोर्निया की साध-संगत ने रक्तदान कैंप आयोजित किया, जिसमें साध संगत ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अमनदीप इन्सां ने कहा कि जब भी सेवादारों को मानवता भलाई सेवा संबंधी कोई मौका मिलता है, तो वे स्थानीय प्रशासन का पूरा सहयोग करते हैं।

इस मौके पर सच्चे नम्र सेवादार कर्मदीप इन्सां, जसपाल इन्सां और सच्ची प्रेमी समिति के सदस्य प्रदीप इन्सां, रूपिन्द्र इन्सां, रमन इन्सां, बृजपाल इन्सां व सच्चे नम्र सेवादार बहन श्वाति इन्सां, सच्ची प्रेमी समिति के सदस्य बहन कर्मदीप इन्सां, अरूणदीप इन्सां के अलावा बड़ी संख्या में साध-संगत उपस्थित थी। USA News

USA Protest News: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा का गुस्सा अमेरिका के 25 शहरों में फूटा, हुए प्रदर्शन
Bangladesh Minorities Violence: वॉशिंगटन। बांग्लादेश में हिंदू एवं अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के विरुद्ध कथित हिंसा की घटनाओं के विरोध में संयुक्त राज्य अमेरिका के विभिन्न नगरों में व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। बीते दिनों देश के लगभग 25 शहरों में शांतिपूर्ण रैलियां और सभाएं आयोजित की गईं, जिनमें बड़ी संख्या में प्रवासी समुदायों तथा मानवाधिकार समर्थकों ने भाग लिया। USA Protest News

तीव्र शीतलहर, हिमपात और जमी हुई सड़कों जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद प्रदर्शनकारियों का उत्साह कम नहीं हुआ। नगर निगम भवनों और सार्वजनिक स्थलों पर एकत्र होकर लोगों ने मौन धारण किया, प्रार्थनाएं कीं तथा अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान किसी राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना और वैश्विक मानवाधिकारों के समर्थन में आयोजित किया गया है।

रैलियों में वक्ताओं ने बांग्लादेश में धार्मिक आधार पर कथित हमलों, आगजनी, उत्पीड़न और लक्षित हिंसा की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। इस राष्ट्रव्यापी पहल के समन्वयकों में दैपायन देब, दीप्ति महाजन, गीता सिकंद और दिव्या जैन प्रमुख रूप से शामिल रहे। USA Protest News

दैपायन देब ने कहा कि इन सभाओं का उद्देश्य शांतिपूर्ण और गरिमामय ढंग से पीड़ित समुदायों के साथ एकजुटता प्रकट करना था। दीप्ति महाजन ने इसे करुणा-प्रेरित पहल बताते हुए कहा कि जब निर्दोष नागरिकों की सुरक्षा का प्रश्न हो, तब मानवीय दृष्टिकोण सर्वोपरि होना चाहिए। गीता सिकंद ने कहा कि इन आयोजनों ने विभिन्न धर्मों और समुदायों के बीच एकता का संदेश दिया है।

वहीं दिव्या जैन ने इसे जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की अभिव्यक्ति बताया। कई नगरों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामुदायिक नेताओं की उपस्थिति भी दर्ज की गई। आयोजकों का कहना है कि शांतिपूर्ण नागरिक अभिव्यक्ति वैश्विक मानवाधिकार मुद्दों को रेखांकित करने का प्रभावी माध्यम बन सकती है। USA Protest News