Verka Milk - Sach Kahoon Hindi

Verka Milk: पंजाब सरकार ने की त्वरित कार्रवाई, जांच के आदेश जारी
वेरका के दूध पाउडर के सैंपल फेल, जीएम सहित तीन अधिकारी सस्पेंड

125 मीट्रिक टन की खेप लौटाई, अब सभी उत्पादों की जांच करेगा वेरका

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Verka Milk: पंजाब के प्रसिद्ध दूध ब्रांड वेरका की क्वालिटी पर सवाल उठे हैं। भारतीय सेना द्वारा वेरका मिल्क पाउडर के सैंपल फेल किए जाने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। सेना ने लगभग 125 मैट्रिक टन की खेप वापस भेज दी और आॅर्डर रद्द कर दिया। जांच में सैंपल में बाहरी कण पाए गए, जिसे गंभीर क्वालिटी खामी माना गया। इस मामले में लुधियाना मिल्क प्लांट के जनरल मैनेजर एस. दलजीत सिंह, क्वालिटी मैनेजर गुरइकबाल सिंह और प्रोडक्शन मैनेजर परितोष मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है।

यह आदेश मिल्कफेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल गुप्ता ने जारी किए। पंजाब सरकार ने मामले की गहराई से जांच के लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी भी गठित की है। लुधियाना जिला कोआॅपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन को भेजे गए एक नोटिस में आर्मी सर्विस कोर यूनिट के आॅफिसर कमांडिंग ने बताया कि वेरका की लुधियाना यूनिट द्वारा सप्लाई किया गया लगभग 125 मीट्रिक टन होल मिल्क पाउडर रिजेक्ट किया जा रहा है। पत्र में बताया कि मिल्क पाउडर के दो बैच – एक 58.338 टन का और दूसरा 66.654 टन का रिजेक्ट कर दिए गए। रद्द करने के पीछे कारण क्वालिटी से जुड़ा होना बताया गया है। इस पत्र की कॉपी केंद्रीय रक्षा मंत्रालय में परचेज और फूड इंस्पेक्शन आॅर्गनाइजेशन के चीफ डायरेक्टर को भी भेजी गई है। Verka Milk

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दो सैंपल फेल पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि वेरका अपने स्तर पर जांच कर रहा है और अगर आवश्यकता पड़ी तो फूड सप्लाई विभाग भी इस मामले में जांच करेगा। वहीं विपक्ष ने मामले को गंभीर बताया और उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है।

यह भी पढ़ें:– Dial 112 टीम पर हमला करने वाला आरोपी काबू

Verka Milk Booth: कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मलोट में वेरका मिल्क बूथ का किया उद्घाटन
मलोट (सच कहूँ/मनोज)। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Dr. Baljit Kaur) ने मलोट इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (मिमिट), मलोट के कैंपस में एक नए वेरका मिल्क बूथ का उद्घाटन किया। इस बूथ के शुरु होने से आम जनता को गुणवत्तापूर्ण दूध और डेयरी उत्पादों की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। Malout News

इस अवसर पर संबोधित करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि वेरका, जो कि वर्ष 1963 से पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड का एक प्रमुख ब्रांड है, शुद्धता, गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की युवाओं के लिए स्वरोजगार संबंधी दूरदर्शी सोच की सराहना करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर ऐसे बूथ पंजाब की समृद्धि को आगे बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को ताजे, स्वच्छ और किफायती डेयरी उत्पाद उपलब्ध कराते हैं। कैबिनेट मंत्री ने इस बूथ को लॉन्च करने में टीमवर्क के लिए सहकारिता विभाग और मिमिट, मलोट के प्रबंधन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह बूथ कैंपस के साथ-साथ आसपास के निवासियों की आवश्यकताओं को भी पूरा करेगा। साथ ही उन्होंने सहकारिताओं को मजबूत करने और राज्य भर में वेरका के विस्तार के लिए पंजाब सरकार के प्रयासों की पुन: पुष्टि की।

मिमिट, मलोट के निदेशक डॉ. जसकरण सिंह भुल्लर और वेरका मिल्कफेड बठिंडा के महाप्रबंधक रुपिंदर सिंह सेखों ने कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर, मिल्कफेड के एम.डी. राहुल गुप्ता (आईएएस), मुख्यमंत्री के संयुक्त प्रमुख सचिव तथा वेरका के ए.एम.डी. केशव गोयल (पीसीएस) और फिरोजपुर डिवीजन के सहकारी विभाग के संयुक्त रजिस्ट्रार अभितेश सिंह संधू का उनके सशक्त समर्थन के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि यह बूथ विद्यार्थियों, फैकल्टी, स्टाफ, पुड्डा कॉलोनी के निवासियों और आसपास के क्षेत्रों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। इस बूथ पर दूध और डेयरी उत्पादों की विविध श्रृंखला उपलब्ध होगी, जो मिमिट समुदाय और आम जनता दोनों के लिए पौष्टिक और सुविधाजनक विकल्प प्रदान करेगी। Malout News

इस अवसर पर सहकारी विभाग पंजाब के सहायक रजिस्ट्रार परिपूर्ण सिंह ढिल्लों, सी.एम.एस.-मलोट के चेयरमैन हरप्रीत सिंह करमगढ़, प्रबंधक कुलविंदर सिंह, वेरका बठिंडा डेयरी के मार्केटिंग हेड श्री अभिनव वाट्स, इंजीनियरिंग मैनेजर अर्जुन कश्यप, देव राज गोयल (केशव गोयल के पिता), मिमिट के डिप्टी रजिस्ट्रार विकास गोयल, एस्टेट ऑफिसर अवतार सिंह, फैकल्टी सदस्य, स्टाफ, विद्यार्थी, पुड्डा जॉइंट ब्लॉक कमेटी के सदस्य एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:– Surajkund Mela Accident: सूरजकुंड झूला हादसे में 2 आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित