Nethrana News - Sach Kahoon Hindi

Gogamedi News: अभिषेक मौत मामले को लेकर ग्रमीणों ने फिर घेरा गोगामेडी थाना
पुलिस प्रशासन ने मांगा 23 फरवरी तक का समय कहा, हम मुल्जिमों को कर लेंगे गिरफ्तार

गोगामेड़ी (सच कहूँ/राजेश बैनीवाल)। Nethrana News: नेठराना के बालक अभिषेक शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पांचवें दिन शनिवार को ग्रामीणों ने कारवाई की मांग को लेकर गोगामेडी थाना के आगे भारी आक्रोश प्रदर्शन किया। क्षेत्र से बड़ी संख्या में नागरिकों ने नेठराना से पैदल मार्च करते हुए गोगामेड़ी तक नारेबाजी करते हुए गोगामेडी थाने के सामने पहुंचे। इस दौरान जहां पर एक बड़ी सभा की जहां पर पूर्व विधायक बलवान पूनिया, कामरेड मंगेज चौधरी के साथ अनेक वक्ताओं ने कहा कि आज अभिषेक की मौत को पांच दिन हो गए हैं लेकिन अभी तक पुलिस हथियारों को पकड़ नहीं पाई है। भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि अभिषेक के हत्यारों को नहीं पकड़ा तो भीम आर्मी जयपुर मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर सकती है। Gogamedi News

इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। वक्ताओं ने स्थानीय विधायक संजीव बेनीवाल के इस घटना के बारे में कुछ भी प्रतिक्रिया नहीं आने पर भी रोष प्रकट किया। दोपहर बाद एक प्रतिनिधि मंडल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीता चौधरी के साथ गोगामेडी थाना में वार्ता की, गीता चौधरी ने कहा कि ग्रामीण पुलिस का साथ दें, संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताश के लिए बुलाया गया, दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा, हमारा सघन अनुसंधान जारी है, 23 फरवरी तक हम मुलजिमों को पकड़ लेंगे। इस प्रतिनिधि मंडल में कामरेड मंगेज चौधरी, ग्राम प्रशासक नेठराना राजेंद्र निमिवाल, ग्राम प्रशासक रामगढ़ अजब भांभू, घड़सीराम जांगिड़, महबूब खान, एड .श्रवण सहारन, मुकेश, महेंद्र राजपूत, महंत शिल्पा, सरस्वती देवी, नरसी जालंधरा सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे।

रिपोर्ट में खुलासा-गला दबाने से हुई बच्चे की मौत | Gogamedi News

पुलिस प्रशासन ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पता चला है कि अभिषेक की मौत गला दबाने से हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने 23 तक का समय दिया है, अगर 23 तक मुलजिम नहीं पकड़े जाते हैं तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में क्षेत्र के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। शनिवार शाम को विधायक संजीव बेनीवाल अभिषेक के घर पहुंचे, गांव के नागरिकों से इस मामले को लेकर बातचीत की और ढांढस बंधाया।

न्याय की मांग को लेकर गोगामेड़ी थाने के आगे प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण।

यह भी पढ़ें:– अवैध हथियार व कारतूस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Gogamedi News: कुएं में मिला नेठराना से लापता मासूम का शव, न्याय की मांग को लेकर ग्रामीणों ने घेरा गोगामेड़ी थाना
शाम 5 बजे से था लापता, रात्रि करीब 11 बजे कुएं में मृत मिला

गोगामेड़ी (सच कहूँ/राजेश बैनीवाल)। Nethrana News: हरियाणा की सीमा से सटे गांव नेठराना में 5वीं कक्षा के छात्र अभिषेक शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद क्षेत्र में जनाक्रोश फूट पड़ा है। मासूम अभिषेक को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज समाज का हर वर्ग सड़कों पर उतर आया। परिजनों ने इसे महज हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की गहरी आशंका जताई है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।Gogamedi News

परिजनों व ग्रामीणों की स्पष्ट मांग है कि अभिषेक की मौत के जिम्मेदारों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और मामले की उच्च-स्तरीय व निष्पक्ष जांच हो। फिलहाल, नेठराना गांव में शोक और आक्रोश की लहर है, और सभी की निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। किन्नर समाज, दिव्यांगों और ग्रामीणों की भारी भीड़ ने गोगामेड़ी पुलिस थाने का घेराव कर प्रदर्शन कर मामले की निष्पक्ष जांच व आरोपियों को सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

यह है पूरा मामला | Gogamedi News

बताया जा रहा है कि 12 वर्षीय अभिषेक 5वीं कक्षा का छात्र था। जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। अभिषेक शाम को 4 बजे घर से खेलने की बात कहकर निकला था लेकिन फिर घर वापस नहीं लौटा। परिजनों व ग्रामीणों ने आसपास के घरों व गलियों में खोजबीन शुरू की लेकिन काफी तलाश के बाद भी कहीं कोई सुराग नहीं मिला। देर रात्रि अभिषेक का शव गांव के ही एक कुएं में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। इस घटना से गांव में मातम छा गया।

घटना की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई और माहौल गमगीन हो गया। मृतक की पहचान अभिषेक शर्मा (12) पुत्र रजनीश शर्मा के रूप में हुई है। ग्रामीणों की मदद से बच्चे को कुएं से बाहर निकालकर तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद हर कोई इस दु:खद हादसे से स्तब्ध है।

यह भी पढ़ें:– नोटिस निस्तारण में रुचि नही दिखा रहे मतदाता, अपील बेअसर