Rajasthan Education News - Sach Kahoon Hindi

PhD Research Supervisor Jobs: पीएचडी सुपरवाइज़र लगने का सुनहरी मौका, डॉ.भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय ने आवेदन किये आमंत्रित
जयपुर। डॉ. भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय, जयपुर ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के वर्ष 2022 के प्रावधानों के तहत पीएचडी रिसर्च सुपरवाइज़र के लिए योग्य शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। विश्वविद्यालय ने इस संबंध में संबद्ध सभी विधि महाविद्यालयों के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 24 जुलाई 2026 तक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। Rajasthan News

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि कुलसचिव वीरेंद्र वर्मा (आरएएस) द्वारा जारी आदेश के अनुसार विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी विधि महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पात्र संकाय सदस्यों से आवेदन प्राप्त कर विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराएं। आवेदन प्रक्रिया विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (पीएचडी डिग्री प्रदान करने के लिए न्यूनतम मानक एवं प्रक्रिया) विनियम-2022 के अनुरूप संचालित की जा रही है।

विश्वविद्यालय का उद्देश्य संबद्ध विधि महाविद्यालयों में कार्यरत योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों का एक पैनल तैयार करना है, जो भविष्य में पीएचडी शोधार्थियों का शैक्षणिक मार्गदर्शन कर सकें। आवेदन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता मानदंड एवं अन्य आवश्यक जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। Rajasthan News

इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. निष्ठा जसवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय शोध की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अनुभवी, योग्य एवं शोधोन्मुख शिक्षकों की भागीदारी से शोध कार्यों को नई दिशा मिलेगी और शोधार्थियों को उच्च स्तरीय शैक्षणिक मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य उत्कृष्ट शोध संस्कृति का विकास करना, नवाचार को बढ़ावा देना तथा अकादमिक उत्कृष्टता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। पीएचडी रिसर्च सुपरवाइज़र के रूप में योग्य शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता से गुणवत्तापूर्ण शोध को प्रोत्साहन मिलेगा और विधि शिक्षा के क्षेत्र में अनुसंधान को नई गति मिलेगी। Rajasthan News

Rajasthan Education News: अच्छी खबर अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश कार्यक्रम जारी
राज्य के 3 हजार 737 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 मार्च से शुरू, एक अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र,

जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। Rajasthan Education News: राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित 3 हजार 737 राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इन स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया 11 मार्च बुधवार से शुरू होंगी, राज्य में इस बार नया शिक्षा सत्र 2026-27 एक अप्रैल से शुरू होने के कारण पिछले सत्र के मुकाबले दो माह पहले शुरू की जा रही है।ऑनलाइन आवेदन शाला दर्पण/क्यूं आर कोड के माध्यम से 14 मार्च से शुरू होंगे उसके बाद लॉटरी ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा संपादित कर प्रवेश दिया जाना है।

इन स्कूलों में प्रवेश के इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों के प्रवेश के लिए 23 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। उसके बाद निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन आने पर 25 मार्च को लॉटरी के जरिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। वर्तमान में राज्य के सैकड़ों स्कूलों में 50 प्रतिशत सीटें रिक्त है। इन स्कूलों में प्रवेश के संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने पूरा प्रवेश कार्यक्रम एवं गाइडलाइन जारी की है। इन स्कूलों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है।शिक्षा विभाग इन स्कूलों में नया शिक्षा सत्र 1 अप्रैल से शुरू करेगा।

ये रहेगा प्रवेश का कार्यक्रम | Rajasthan Education News

विज्ञप्ति जारी करना 11 मार्च

ऑनलाइन आवेदन 14 से 23 मार्च

आवेदन की सूची व कक्षावार रिक्त सीटों की सूचना 24 मार्च

लॉटरी निकालने की तिथि 25 मार्च

विद्यार्थियों की चयन सूची 27 मार्च

प्रवेश कार्य शुरू 28 मार्च

नया शिक्षण शुरू 1 अप्रैल

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 6.81 लाख अभ्यर्थी अध्ययनरत : वर्तमान में राज्य में संचालित 3 हजार 737 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में लगभग 7 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। लगभग 50 प्रतिशत सीटें रिक्त है। पिछले साल शिक्षा निदेशालय की ओर से इन स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया 7 मई से शुरू हुई थी। इस बार आवेदन मार्च में ही लिए जाएंगे।

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश के लिए जारी महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों (अंग्रेजी माध्यम) / राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों जिनमें प्री-प्राइमरी कक्षाएं एवं बाल वाटिकाएं संचालित की जा रही हैं उनमें कक्षा नर्सरी में समस्त सीटों पर नवीन प्रवेश दिया जायेगा तथा शेष कक्षाओ मे क्रमोन्नत / उत्तीर्ण विद्यार्थियो के प्रवेश उपरान्त शेष रही सीटों पर प्रवेश दिया जायेगा।

जहां बाल वाटिकाएं संचालित नही है तथा जहां शुरूआती कक्षा,कक्षा प्रथम मे समस्त सीटों पर नवीन प्रवेश दिया जायेगा तथा शेष कक्षाओ मे पूर्व कक्षाओं से क्रमोन्नत / उत्तीर्ण विद्यार्थियों के प्रवेश उपरान्त शेष रही सीटों पर प्रवेश दिया जायेगा।

जिन कक्षाओं का परीक्षा परिणाम तत्समय तक जारी नही हो,तो ऐसी कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को एक बारगी उत्तीर्ण मानते हुए उन्हे आगामी कक्षा मे क्रमोन्नत मानते हुए शेष सीटो पर प्रवेश प्रक्रिया की जानी है तथा परिणाम जारी होने उपरान्त वास्तविक रिक्त सीटो के क्रम में प्रवेश कार्य किया जाना है।

महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय / राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जहां सत्र 2025-26 में कक्षा 1 से 5 कक्षा 1 से 6/ कक्षा 1 से 7/ कक्षा 1 से 9/ कक्षा 1 से 11 का संचालन किया जा रहा था वहां सत्र 2026-27 में क्रमशः कक्षा 6/ कक्षा 7/ कक्षा 8/ कक्षा 10/ कक्षा 12 अंग्रेजी माध्यम का संचालन किया जायेगा व उक्त कक्षाओं में पूर्व में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के प्रवेश उपरान्त शेष रही सीटों पर ही प्रवेश दिया जायेगा।

वर्तमान में जहां कक्षा 1 से 10 तक अंग्रेजी माध्यम संचालित है व जिनमे कक्षा 11,प्रथम बार संचालित की जानी है, मे संकाय स्वीकृति उपरान्त प्रवेश प्रक्रिया के लिए बाद में अलग से दिशा-निर्देश जारी किए जायेगे।

इन स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए RTE के मानकों के अनुरूप सैक्शन निर्धारित किए गए हैं। कक्षा 01 से 05 तक 30 विद्यार्थी प्रति सैक्शन,कक्षा 6 से 8 में 35 विद्यार्थी प्रति सेक्शन, कक्षा 9 से 12 में 60 विद्यार्थी प्रति सेक्शन निर्धारित रहेंगे। सत्र 2026-27 में विद्यार्थियों को प्रवेश दिए जाने के संबंध में इस कार्यालय के आदेश दिनांक 21 जुलाई 2024 की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जावे। Rajasthan Education News

भामाशाह द्वारा गोद लेकर 50 लाख रूपये से अधिक राशि के कार्य करवाए गए हैं अथवा सम्पूर्ण विद्यालय भवन निर्मित कर जिसमें 50 लाख रूपये से अधिक राशि का व्यय हुआ है,दान दिया गया है। ऐसे भामाशाहों की मांग पर संबंधित स्कूल की प्रत्येक कक्षा में अधिकतम 2 एवं सम्पूर्ण विद्यालय में प्रतिवर्ष अधिकतम 10 विद्यार्थियों को प्रवेश दिए जाने हेतु प्रवेश कोटा निर्धारित किया गया है। यह कोटा उक्त विद्यालयों में संचालित कक्षाओं की निर्धारित सीटों के अतिरिक्त सीटों के लिए होगा।

इनका कहना है 👇🏻

राज्य में संचालित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम है। इन स्कूलों में गरीब और जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त अंग्रेजी शिक्षा मिलती है एवं इनमें प्रवेश प्रक्रिया भी पूरी पारदर्शिता से होते है।हम सभी शिक्षकों को मिलकर राज्य के सरकारी स्कूलों के साथ साथ महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में अधिक से अधिक संख्या में नामांकन वृद्धि हेतु प्रयास करना चाहिए एवं इसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें जिससे कोई भी विद्यार्थी प्रवेश से वंचित नहीं रह सकें।

मोहर सिंह सलावद,प्रदेशाध्यक्ष, शिक्षक संघ रेसटा, राजस्थान।

यह भी पढ़ें:– Cricket News: क्रिकेट टी20 विश्व कप 2026 में भारत ने कई रिकॉर्ड बनाये

इस बार चार कक्षाओं में होंगे RTE बालकों को निःशुल्क प्रवेश
RTE Students Free Admission: बीकानेर‌। राजस्थान में पहली बार नर्सरी से लेकर पहली कक्षा तक यानी 4 क्लासों में राइट टू एजुकेशन (RTE) के तहत प्रवेश होंगे। प्रवेश के लिए 20 फरवरी से आवेदन शुरू हो जाएंगे। सरकार द्वारा 6 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी।प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी करते हुए अहम बदलाव किया है। पहले आरटीई के तहत केवल नर्सरी और पहली कक्षा में ही एडमिशन हो पाता था। अभिभावक पहले नर्सरी या फिर पहली कक्षा के लिए ही आवेदन कर सकते थे लेकिन इस बार शिक्षा विभाग ने इसमें अहम बदलाव करते हुए चार क्लासों नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और पहली कक्षा में एडमिशन हो पाएंगे। Rajasthan Education News

यह निकले आदेश

शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए गैर सरकारी विद्यालयों में एन्ट्री कक्षा- पीपीउ, पीपी4+, पीपी5+ तथा कक्षा-1 में प्रविष्ट कुल बालकों की संख्या के 25 प्रतिशत की सीमा तक “कमजोर वर्ग” एवं “असुविधाग्रस्त समूह” के उसी कैचमेन्ट एरिया में निवास करने वाले बालकों को निःशुल्क प्रवेश के संबंध में राज्य सरकार ने विस्तृत दिशा निर्देश दिनांक 13.02.2026 को जारी कर दिये हैं, जो स्कूल शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार के प्राइवेट स्कूल पोर्टल www.rajpsp.nic.in एवं विभागीय वेबसाईट education.rajasthan.gov.in/elementary पर उपलब्ध हैं। निःशुल्क प्रवेश संबंधी समस्त कार्य इन दिशा निर्देशों के अनुसार ही सम्पन्न करने हैं। Rajasthan Education News

निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर सीताराम जाट IAS ने बताया कि विद्यालयों को एन्ट्री कक्षा पीपी 3 तथा कक्षा-1 में प्रविष्ट कुल बालकों की संख्या के 25 प्रतिशत की सीमा तक “कमजोर वर्ग” एवं “असुविधाग्रस्त समूह” के उसी कैचमेन्ट एरिया में निवास करने वाले बालकों को निःशुल्क प्रवेश देना होगा। प्रवेश हेतु आयु का विवरण निम्नानुसार हैः-

प्रवेश हेतु आयु | Rajasthan Education News

1. Pre Primary 3+ (PP.3+) 3 वर्ष या उससे अधिक परन्तु 4 वर्ष तक

2. Pre Primary 4+ (PP.4+) 4 वर्ष या उससे अधिक परन्तु 5 वर्ष तक

3. Pre Primary 5+ (PP.5+) 5 वर्ष या उससे अधिक परन्तु 6 वर्ष तक

4. First 6 वर्ष या उससे अधिक परन्तु 7 वर्ष तक

यह भी जाने

01. कक्षा पीपी3+ में प्रवेश हेतु बालक की जन्म तिथि 01 अप्रेल 2022 से 31 मार्च 2023 के मध्य होनी चाहिए (01 अप्रेल एवं 31 मार्च दोनों तिथियों को सम्मिलित करते हुए।

02. कक्षा पीपी4+ में प्रवेश हेतु बालक की जन्म तिथि 01 अप्रेल 2021 से 31 मार्च 2022 के मध्य होनी चाहिए (01 अप्रेल एवं 31 मार्च दोनों तिथियों को सम्मिलित करते हुए।

03. कक्षा पीपी5+ में प्रवेश हेतु बालक की जन्म तिथि 01 अप्रेल 2020 से 31 मार्च 2021 के मध्य होनी चाहिए (01 अप्रेल एवं 31 मार्च दोनों तिथियों को सम्मिलित करते हुए।

04. कक्षा प्रथम में प्रवेश हेतु बालक की जन्म तिथि 01 अप्रेल 2019 से 31 मार्च 2020 के मध्य होनी चाहिए (01 अप्रेल एवं 31 मार्च दोनों तिथियों को सम्मिलित करते हुए।

प्रवेश संबंधी समस्त कार्यवाही निम्नांकित टाइम फ्रेम के अनुसार पूरी करनी है:-

1. विवरण/गतिविधि विज्ञापन जारी करना

टाइमफ्रेम दिशा-निर्देश जारी होने के तत्काल बाद

2. संबंधित विद्यालय द्वारा विद्यालय प्रोफाइल अपडेट करना

17 फरवरी 2026 तक

3. अभिभावकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करना व दस्तावेज अपलोड करना

20 फरवरी 2026 से 4 मार्च 2026 तक

राज्य स्तर पर एनआईसी द्वारा

4. ऑनलाईन लॉटरी द्वारा प्रवेश हेतु बालकों का वरीयता क्रम निर्धारण करना

06 मार्च 2026

5. बालक/अभिभावक द्वारा विद्यालय चयन क्रम में परिवर्तन करना

06 मार्च 2026 से 11 मार्च 2026 तक

राज्य स्तर पर एनआईसी द्वारा

6. प्रथम चरण आवंटन (राजकीय/गैर राजकीय विद्यालय)

13 मार्च 2026

7. गैर राजकीय विद्यालय द्वारा (आवंटित बालकों के) दस्तावेज सत्यापन

13 मार्च 2026 से 21 मार्च 2026 तक

8. प्रथम चरण आवंटन से संबंधित परिवदेनाओं का सीबीईओ/जिशिअ/संयुक्त निदेशक द्वारा निस्तारण

13 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक

9. राज्य स्तर पर एनआईसी द्वारा द्वितीय चरण आवंटन (राजकीय/गैर राजकीय विद्यालय) 27 मार्च 2026

10. गैर राजकीय विद्यालय द्वारा (आवंटित बालकों के) दस्तावेज सत्यापन

27 मार्च 2026 से 4 अप्रैल 2026 तक

11. द्वितीय चरण आवंटन से संबंधित परिवदेनाओं का सीबीईओ जिशिअ संयुक्त निदेशक निस्तारण

27 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक

12. राज्य स्तर पर एनआईसी द्वाद्वा रशेष रिक्त सीट्स पर आवंटन (तृतीय चरण आवश्यक होने पर) 13 अप्रैल 2026

13.गैर राजकीय विद्यालय द्वारा (आवंटित बालकों के) दस्तावेज सत्यापन

13 अप्रैल 2026 से 17 अप्रैल 2026 तक

14. तृतीय चरण आवंटन से संबंधित परिवदेनाओं का सीबीईओ/जिशिअ/संयुक्त निदेशक निस्तारण

13 अप्रैल 2026 से 21 अप्रैल 2026 तक Rajasthan Education News