Educational Tour - Sach Kahoon Hindi

Educational Tour: परीक्षा पूर्व तनाव कम करने के लिए विद्यार्थियों ने किया बुढ़ा जोड़ व अंध विद्यालय का भ्रमण
Educational Tour: हनुमानगढ़। जंक्शन स्थित नार्थ पॉइंट पब्लिक स्कूल की ओर से शनिवार को विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। परीक्षा से पूर्व विद्यार्थियों को तनावमुक्त करने और अनुभवात्मक शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से भ्रमण दल को हनुमानगढ़ से ऐतिहासिक स्थल बुढ़ा जोड़ तथा श्रीगंगानगर स्थित अंध विद्यालय के लिए रवाना किया गया। विद्यालय परिसर से दल को शिक्षा विभाग के प्रशासनिक अधिकारी अमरजीत कौशिक, पूर्व पार्षद बलराज सिंह, सौरभ शर्मा एवं पूर्व पार्षद प्रतिनिधि मनोज बड़सीवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। Hanumangarh News

इस मौके पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को इतिहास, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों को समझने का अवसर मिलता है, जिससे उनमें अपने अतीत के प्रति जिज्ञासा और गौरव की भावना विकसित होती है। विद्यालय की प्रिंसिपल अनु चावला ने कहा कि परीक्षा से पहले बच्चों में तनाव देखा जाता है। ऐसे में इस प्रकार के प्रेरणादायक कार्यक्रम विद्यार्थियों को मानसिक रूप से तरोताजा करते हैं।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को अनुशासन, समय प्रबंधन और समूह में कार्य करने जैसे महत्वपूर्ण कौशल भी सीखने को मिलते हैं। शिक्षा विभाग के प्रशासनिक अधिकारी अमरजीत कौशिक ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में इतिहास और सामाजिक विषयों के प्रति रुचि बढ़ाते हैं। किसी स्थान को प्रत्यक्ष देखने से विषय को समझना अधिक आसान हो जाता है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। Hanumangarh News