Kalyan Nagar - Sach Kahoon Hindi

कल्याण नगर के नेत्रदानी-शरीरदानी अविनाश इन्सां को नामचर्चा कर दी श्रद्धांजलि
ब्लॉक कमेटी ने परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। नेत्रदानी व शरीरदानी अविनाश इन्सां के निमित ब्लॉक कल्याण नगर की ओर से श्रद्धांजलि नामचर्चा शुक्रवार को प्रीत नगर गली नंबर 13 में सचखंडवासी के आवास पर आयोजित हुई। नामचर्चा में बड़ी संख्या में साध-संगत, सगे संबंधी व रिश्तेदार मौजूद रहे। नामचर्चा की समाप्ति पर परिजनों की ओर से फूड बैंक मुहिम के तहत दो अति जरूरतमंद परिवारों को एक-एक महीने का राशन दिया गया। वहीं ब्लॉक कमेटी की ओर से सचखंडवासी के परिजनों को नेत्रदान व देहदान के महायज्ञ में आहुति डालने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। श्रद्धांजलि नामचर्चा की शुरुआत जोन प्रेमी सेवक किशोरीलाल इन्सां ने इलाही नारा बोलकर की। इसके पश्चात कविराजों ने चेतावनी व नाम प्रथाए भजन-शब्द बोलकर उपस्थितजनों को राम-नाम का जाप करने के लिए प्रेरित किया। Sirsa News

परिजनों ने दो अति जरूरतमंदों को दिया राशन

नामचर्चा में पहुंचे ब्लॉक कल्याण नगर के प्रेमी सेवक मा. सतीश इन्सां ने सचखंडवासी अविनाश इन्सां को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सचखंडवासी ने मरणोपरांत भी देहदान व नेत्रदान कर समाज का भला किया है। अंत में पवित्र ग्रंथ में से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए, जिसे साध-संगत ने एकाग्रचित होकर श्रवण किया। इस अवसर पर सचखंडवासी की माता रामकी इन्सां, भाई संदीप इन्सां, बहन ममता इन्सां सहित ब्लॉक कल्याण नगर की साध-संगत, सच्ची प्रेमी समिति के सेवादार भाई-बहन मौजूद रहे। Sirsa News

कल्याण नगर के अविनाश का पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए समर्पित, नम आंखों से दी विदाई
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक कल्याण नगर के प्रीत नगर गली नंबर 13 निवासी 29 वर्षीय अविनाश पुत्र कुंवर पाल सोमवार को किडनी फेलियर के कारण सचखंड जा विराजे। उनके मरणोपरांत परिजनों ने मानव सेवा की भावना के तहत उनका मृत शरीर मेडिकल शोध के लिए दान कर दिया। परिजनों ने बताया कि उन्होंने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षाओं से प्रेरित होकर डेरा सच्चा सौदा की अमर सेवा मुहिम के अंतर्गत देहदान का निर्णय लिया। मृत शरीर को मेडिकल रिसर्च के लिए उत्तर प्रदेश के वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज(एनएच-24, वेंकटेश्वर नगर, गजरौला, जिला अमरोहा, उत्तर प्रदेश) को समर्पित किया गया। Sirsa News

बता दें कि अविनाश अविवाहित था। सोमवार शाम करीब 5:30 बजे देहदानी के आवास पर अरदास का शब्द बोला गया। इसके बाद मृत शरीर को फूलों से सजी एंबुलेंस में रखकर शाह मस्तान जी-शाह सतनाम जी धाम डेरा सच्चा सौदा सरसा तक अंतिम विदाई यात्रा निकाली गई। इस दौरान एंबुलेंस के आगे पंक्तिबद्ध चल रहे शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार भाई-बहनों व अन्य साध-संगत ने जब तक सूरज-चांद रहेगा, शरीरदानी अविनाश तेरा नाम रहेगा और शरीरदानी अविनाश अमर रहें के गगनभेदी नारे लगाकर वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

बाद में मुख्य गेट पर धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का नारा लगाते हुए एंबुलेंस को मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया। परिजनों, रिश्तेदारों और साध-संगत ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अविनाश मरने के बाद भी मानवता की सेवा का संदेश देकर गए हैं। इस अवसर पर सचखंडवासी के भाई संदीप, बहन ममता सहित साध-संगत मौजूद रही। Sirsa News