HBSE Exam - Sach Kahoon Hindi

Haryana HBSE Board Admit Card 2026 Out: हरियाणा HBSE बोर्ड 10वीं/12वीं का एडमिट कार्ड जारी, इस दिन से होंगी परीक्षाएं
Haryana HBSE Board Admit Card 2026 Out: चंडीगढ़। माध्यमिक एवं वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा (फरवरी–मार्च 2026) के नियमित तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र जारी कर दिए गए हैं। ये प्रवेश-पत्र 17 फरवरी 2026 से संबंधित विद्यालयों की लॉगिन आईडी तथा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। HBSE News

विद्यालय, गुरुकुल एवं विद्यापीठ के नियमित परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र संबंधित संस्थानों के मुखिया अपनी स्कूल लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं स्वयंपाठी परीक्षार्थी—चाहे वे कम्पार्टमेंट (E.I.O.P.), अतिरिक्त विषय, पूर्ण विषय अंक सुधार या आंशिक अंक सुधार श्रेणी में हों—वे भी वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपना पूर्व अनुक्रमांक अथवा नाम, पिता का नाम और माता का नाम अंकित कर प्रवेश-पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

विद्यालय प्रमुखों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी लॉगिन आईडी पर उपलब्ध आवश्यक दिशा-निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर उनके पालन का प्रमाण-पत्र देते हुए प्रवेश-पत्र डाउनलोड करें। सभी प्रवेश-पत्र ए-4 आकार के कागज पर रंगीन रूप में मुद्रित किए जाएं। डाउनलोड के उपरांत परीक्षार्थी अपने विवरणों की भली-भांति जांच कर लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो तत्काल बोर्ड कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक संशोधन करवाया जाए, क्योंकि बाद में प्राप्त होने वाले आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। HBSE News

परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य

यदि किसी विद्यालय अथवा स्वयंपाठी परीक्षार्थी का अनुक्रमांक किसी कारणवश रोका गया है, तो वे निर्धारित कार्यदिवस में आवश्यक दस्तावेजों सहित व्यक्तिगत रूप से बोर्ड कार्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश-पत्र जारी करवा सकते हैं।

परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है। नियमित परीक्षार्थी विद्यालय वर्दी, विद्यालय पहचान-पत्र तथा मूल आधार कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचेंगे। स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के लिए मूल आधार कार्ड साथ लाना आवश्यक होगा।

दिव्यांग परीक्षार्थियों को लेखक (स्क्राइब) की सुविधा हेतु परीक्षा से पूर्व आवश्यक प्रमाण-पत्रों सहित बोर्ड कार्यालय, विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा प्रवेश-पत्र पर अंकित परीक्षा केंद्र अधीक्षक से अनुमति प्राप्त करनी होगी। लेखक की सुविधा प्रदान करने से संबंधित दस्तावेजों की प्रतिलिपि ईमेल अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से बोर्ड की संबंधित शाखा को भेजी जाएगी। HBSE News

HBSE 10वीं, 12वीं एग्जाम 2026

क्लास 10 परीक्षा : 26 फरवरी से 20 मार्च, 2026

क्लास 12 परीक्षा: 25 फरवरी से 1 अप्रैल, 2026

परीक्षा समय: सिंगल शिफ्ट — 12:30 PM से 3:30 PM

किसी भी प्रकार की समस्या होने पर परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर 01664-254309 या ईमेल माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। माध्यमिक से संबंधित प्रश्नों के लिए assec@bseh.org.in तथा वरिष्ठ माध्यमिक के लिए assrs@bseh.org.in पर संपर्क स्थापित किया जा सकता है।