MPs - Sach Kahoon Hindi

सांसदों की गैरहाजिरी पर प्रधानमंत्री हुए सख्त, मांगी लिस्ट
नई दिल्ली (एजेंसी)। पीएम मोदी ने भाजपा के सांसदों को सख्त संदेश दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सांसदों को हर हाल में सदन में मौजूद रहना होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री ने सभी पार्टी सांसदों से कहा कि वो सदन की कार्यवाही के दौरान मौजूद रहें। सांसद सदन में ना होने से पीएम मोदी ने नाराजगी जाहिर की। प्रधानमंत्री ने ऐसे सांसदों की सूची भी मांगी है जो कल बिल पारित होने के दौरान मौजूद नहीं थे।

हंगामे के कारण लोकसभा में 16वें दिन भी नहीं चल पाया प्रश्नकाल

पेगासस जासूसी, महंगाई, कृषि कानून समेत अन्य मुद्दों को लेकर लोकसभा में मंगलवार को विपक्षी दलों के सदस्यों का हंगामा जारी रहा, जिसके कारण प्रश्नकाल पूरा नहीं हो सका और सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक, और शिरोमणि अकाली दल सहित विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्य हाथों में तख्तियां लेकर अध्यक्ष के आसन के पास पहुंच गए और सरकार विरोधी नारे लगाने लगे।

अध्यक्ष ओम बिरला ने हंगामे के बीच ही प्रश्नकाल शुरू किया साथ ही हंगामा कर रहे सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपने स्थान पर जाएं और प्रश्नकाल में किसान की समस्याओं से संबंधित अपने सवाल सरकार से पूछें। लेकिन वे नहीं माने और जोर जोर से नारेबाजी करने लगे।

लोकसभा अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से आग्रह किया वे चर्चा करें

नारेबाजी के बीच खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने देश में ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म की अनुचित व्यापारिक पद्धतियों पर अंकुश लगाने को लेकर सुशील कुमार सिंह और श्रीमती चिंता अनुराधा के प्रश्नों के उत्तर दिये। हंगामा बढ़ता देख कर अध्यक्ष बिरला ने सदस्यों से पुन: आग्रह किया कि वे अपनी सीट पर बैठें और चर्चा एवं संवाद में भाग लें।

उन्होंने कहा कि सोमवार को विश्व आदिवासी दिवस था और वह चाहते थे कि अनंत काल से देश के सामाजिक आर्थिक विकास तथा भारत के स्वाधीनता संग्राम में आदिवासी समाज के योगदान पर चर्चा हो। लेकिन आप लोग चर्चा के लिए तैयार नहीं हैं। ये गरीबों एवं वंचितों का सदन है। वह पुन: आग्रह करते हैं कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए सदस्य सदन की कार्यवाही में भाग लें। जनता ने उन्हें नारे लगाने या तख्तियां दिखाने के लिए सदन में नहीं भेजा है। इसके बाद अध्यक्ष बिरला ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

उत्तर प्रदेश के 25 भाजपा विधायकों से वाट्सएप पर मांगी रंगदारी
लखनऊ (एंजेसी)। लखनऊ, सीतापुर, बुलंदशहर और शाहजहांपुर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों के भाजपा विधायकों को वाट्सएप मैसेज कर रंगदारी न देने पर उन्हें व उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी गई है। मैसेज भेजने वाले ने प्रत्येक विधायक से दस-दस लाख की रंगदारी मांगी है। धमकी के बाद से विधायकों का परिवार सहमा हुआ है। पुलिस ने एफआइआर दर्जकर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही विधायकों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच, एसटीएफ, साइबर क्राइम सेल समेत अन्य एजेंसियां जांच में जुटी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायकों को शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

आइजी रेंज सुजीत कुमार पांडेय के मुताबिक प्रदेशभर में करीब 25 भाजपा विधायकों को इंटरनेट के माध्यम से वाट्सएप मैसेज भेजे गए हैं। पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच, एसटीएफ, साइबर क्राइम सेल समेत अन्य एजेंसियां जांच में जुटी हैं। अभी मैसेज करने वालों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। उनकी तलाश जारी है। लखनऊ के उत्तरी विधान सभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा, सीतापुर जिले के महोली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक शशांक त्रिवेदी, बुलंदशहर के डिबाई विस क्षेत्र की विधायक डॉ. अनिता लोधी और शाहजहांपुर के मिरापुर कटरा विस क्षेत्र के विधायक वीर विक्रम सिंह उर्फ प्रिंस के मोबाइल फोन नंबरों पर वाट्सएप मैसेज करके उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

महोली के विधायक शशांक त्रिवेदी को अली बुधेश नामक व्यक्ति ने वाट्सएप मैसेज करके जान से मारने की धमकी दी है। विधायक ने लखनऊ की महानगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, लखनऊ के उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा को भी वाट्सएप पर जान से मारने की धमकी देने का मैसेज मिला है।  अली बुधेश नाम का शख्स सभी को मैसेज भेज रहा है। महोली विधायक शशांक त्रिवेदी भी मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर मिरापुर कटरा विस क्षेत्र के विधायक वीर विक्रम सिंह इन दिनों पोर्ट ब्लेयर गए हुए हैं। उनके मोबाइल पर वहीं रंगदारी और धमकी का मैसेज आया। उन्होंने वहीं से उफोन पर शाहजहांपुर के एसपी एस चनप्पा को मामले की जानकारी दी। डिबाई विस क्षेत्र की भाजपा विधायक डॉ. अनिता लोधी को वाट्सएप पर धमकी मिलने का सिलसिला लगातार जारी है।

शाहजहांपुर के भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस से भी दस लाख की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी मांगने के लिए दुबई के नंबर से वाट्सएप मैसेज किया गया है। विधायक इन दिनों पोर्टब्लेयर में है। विधायक के निजी सचिव ने मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक एस चनप्पा को दी है। पुलिस ने उक्त नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया है।

5 अगस्त को 790 सांसद चुनेंगे उपराष्ट्रपति
पूर्व सीएम आनंदी बेन पटेल और सांसद हुकुमदेव नारायण सिंह शामिल

नई दिल्ली: इलेक्शन कमीशन ने उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। चीफ इलेक्शन कमिश्नर नसीम जैदी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया जरूरत पड़ने पर इसके लिए 5 अगस्त को वोटिंग होगी, इसी दिन वोटों की गिनती भी कर ली जाएगी।

इसके लिए संसद के दोनों सदनों के 790 मेंबर वोट डालेंगे। सूत्रों के मुताबिक, उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के जिन 3 कैंडिडेट्स पर चर्चा है, उनमें केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू, गुजरात की पूर्व सीएम आनंदी बेन पटेल और बिहार से सांसद हुकुमदेव नारायण सिंह शामिल हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।