Giridih News - Sach Kahoon Hindi

कोयला मजदूर की हत्या के बाद बवाल, ग्रामीणों ने की पुलिस से धक्का-मुक्की
गिरिडीह (एजेंसी)। Giridih News: झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत कबरीबाद कोयला खदान इलाके में एक मजदूर की हत्या के बाद बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सदर अस्पताल से बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को स्ट्रेचर पर लादा और पैदल मार्च करते हुए सीधे कबरीबाद खदान पहुंच गए। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प और धक्का-मुक्की भी हुई। Giridih News

जानकारी के अनुसार, बीती देर रात कबरीबाद कोयला खदान के क्रेशर में कार्यरत मजदूर दिलीप दास की हत्या कर दी गई थी। बुधवार सुबह जब यह खबर फैली, तो स्थानीय लोग उग्र हो गए। ग्रामीण और परिजन न्याय की मांग को लेकर अड़ गए और सदर अस्पताल में रखे शव को बिना पोस्टमार्टम के ही अपने साथ ले गए। वे शव को स्ट्रेचर पर लेकर कबरीबाद खदान के साइट कार्यालय की ओर बढ़ने लगे।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सदर एसडीपीओ जितवाहन उरांव और साइबर डीएसपी आबिद खान भारी पुलिस बल के साथ खदान पर पहले से तैनात थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को साइट कार्यालय में घुसने से रोकने का प्रयास किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान पुलिस जवानों और ग्रामीण महिलाओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। भारी विरोध के बीच प्रदर्शनकारी सुरक्षा घेरा तोड़कर कार्यालय परिसर के भीतर घुस गए।

हंगामे के बीच एक युवक ने अचानक पेट्रोल से भरी बोतल निकालकर अप्रिय घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद एसडीपीओ जितवाहन उरांव ने तत्परता दिखाते हुए युवक के हाथ से बोतल छीन ली और एक बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने सीसीएल प्रबंधन और स्थानीय पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग की।

तनाव को देखते हुए मौके पर सदर अंचल अधिकारी जितेंद्र प्रसाद और बीडीओ गणेश रजक भी पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से वार्ता शुरू की है और उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है कि कानून को हाथ में न लें। फिलहाल खदान क्षेत्र में ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन जारी है। एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

Jharkhand: गिरिडीह में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष की हत्या, जंगल से अधजला शव बरामद
गिरिडीह (एजेंसी)। Giridih Crime News: झारखंड के गिरिडीह जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश महतो का अधजला शव शनिवार को निमियाघाट थाना क्षेत्र के खांखी जंगल से बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल की परिस्थितियां बता रही हैं कि उनकी हत्या की गई और उनकी पहचान छिपाने के लिए शव को पेड़ों के पत्तों से जलाने का प्रयास किया गया।

इसकी खबर फैलते ही पूरे जिले में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार के नेतृत्व में निमियाघाट और डुमरी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। Giridih News

आसपास के इलाके की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई है। फिलहाल हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। राकेश महतो डुमरी क्षेत्र के प्रभावशाली और लोकप्रिय राजनीतिक व्यक्तित्व माने जाते थे। वे वर्ष 2016 में जिला परिषद चुनाव जीतने के बाद गिरिडीह जिला परिषद के अध्यक्ष बने थे। उनकी हत्या की खबर से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

परिजन और स्थानीय ग्रामीणों ने डुमरी-फुसरो रोड के घुटवाली इलाके में सड़क जाम कर दिया है। वे हत्याकांड का खुलासा कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने घटना पर गहरी नाराजगी जताते हुए पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि राकेश महतो पार्टी के सक्रिय नेता थे और क्षेत्र में उनकी व्यापक पहचान थी।

इधर, गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ डुमरी को तत्काल जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। एसडीपीओ सुमित कुमार ने बताया कि खांखी जंगल से राकेश महतो का शव बरामद हुआ है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। Giridih News

यह भी पढ़ें:– पंजाब की अंडर-17 लड़कियों की टीम उप विजेता बनी