Halwara International Airport - Sach Kahoon Hindi

Halwara International Airport: हलवारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एयर इंडिया के विमान ने भरी पहली उड़ान
लुधियाना (सच कहूँ/सुरेन्द्र कुमार शर्मा)। Ludhiana News: पंजाब के लोगों का लंबे समय से चल रहा सपना उस समय आखिरकार साकार हो गया, जब हलवारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पहली वाणिज्यिक उड़ान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। सुबह दिल्ली से आई पहली उड़ान 120 यात्रियों को लेकर हलवारा पहुंची, जबकि कुछ ही समय बाद लुधियाना से दिल्ली के लिए पहली उड़ान ने करीब 100 यात्रियों के साथ रवाना हुई। इस नए हवाई अड्डे के संचालन से लुधियाना सहित पूरे मालवा क्षेत्र को बड़ा आर्थिक और वाणिज्यिक लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

अब दिल्ली जाने के लिए लोगों को 5 से 6 घंटे का सड़क सफर नहीं करना पड़ेगा, बल्कि केवल करीब ढाई घंटे में दिल्ली पहुंचा जा सकेगा। लुधियाना को पंजाब का औद्योगिक दिल माना जाता है। होजरी, साइकिल, मशीनरी और आॅटो पुर्जा उद्योग के लिए प्रसिद्ध इस शहर को अब सीधे हवाई संपर्क मिलने से देश-विदेश के कारोबारियों के लिए आवागमन आसान होगा। विशेषज्ञों के अनुसार इससे निवेश, निर्यात और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

हलवारा हवाई अड्डे का रनवे इतना विशाल है कि यहाँ एयरबस ए-321 और बोइंग-737 जैसे बड़े जहाज भी आसानी से उतर सकते हैं। हवाई अड्डे पर आधुनिक इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग प्रणाली और कैट-2 नेविगेशन सुविधाएं लगाई गई हैं, जिससे धुंध या खराब मौसम में भी जहाजों की आवाजाही सुरक्षित रहेगी।

मोगा, बरनाला, फिरोजपुर सहित कई जिलों के लोगों को होगा फायदा

एयर इंडिया द्वारा दिल्ली-हलवारा रूट पर रोजाना दो उड़ानें संचालित की जाएंगी। वहीं अगर किराया की बात करें तो आर्थिक श्रेणी का किराया 4 से 5 हजार रुपये के बीच रहेगा। पहले दिल्ली हवाई अड्डे तक टैक्सी या बस के माध्यम से जाने में अधिक समय और खर्च लगता था। मोगा, बरनाला, फिरोजपुर, संगरूर और बठिंडा सहित कई जिलों के लोग अब चंडीगढ़ या दिल्ली के हवाई अड्डों पर निर्भर नहीं रहेंगे। उद्योगपतियों का मानना है कि हलवारा हवाई अड्डा मालवा क्षेत्र के लिए विकास, निवेश और अंतरराष्ट्रीय संपर्क का नया दरवाजा साबित होगा।

Halwara International Airport: हलवारा एयरपोर्ट से उड़ानें शुरु, रियल एस्टेट बाजार ने पकड़ी रफ्तार
मोदी के वर्चुअल उद्घाटन के बाद 15-30% तक बढ़ी कीमतें

लुधियाना (सच कहूँ/सुरेन्द्र शर्मा)। Halwara International Airport: लुधियाना जिले के हलवारा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से नियमित उड़ानें शुरू होने की घोषणा के बाद आसपास के क्षेत्रों में रियल एस्टेट बाजार ने नई उड़ान भरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन करने के बाद मार्च के पहले सप्ताह से दिल्ली-हलवारा-दिल्ली मार्ग पर रोजाना दो उड़ानें शुरू करने के ऐलान ने रियल एस्टेट क्षेत्र में अप्रत्याशित चहल-पहल पैदा कर दी है।

हलवारा, रायकोट रोड, मुल्लांपुर और आसपास के गांवों में आवासीय और वाणिज्यिक प्लॉटों की कीमतों में 15 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है। कई जगहों पर प्लॉटों के रेट रोजाना बदल रहे हैं और खरीदारों में पहले निवेश करने की होड़ लगी हुई है। चार-मार्गी बाईपास, मुख्य सड़कों और औद्योगिक इलाकों से सटी जमीनों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है। बड़े निवेशक वेयरहाउसिंग, होटल प्रोजेक्ट, शोरूम और कॉलोनियों के लिए जमीन तलाश रहे हैं।

हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के निवेशक भी हलवारा क्षेत्र की ओर रुझान कर रहे हैं। स्थानीय संपत्ति कारोबारियों का मानना है कि हवाई कनेक्टिविटी से औद्योगिक इकाइयों को नई गति मिलेगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। विशेषज्ञों ने खरीदारों को सलाह दी है कि निवेश करने से पहले कानूनी जांच, रजिस्ट्री की स्थिति और सरकारी मंजूरियों की पुष्टि अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके। Halwara Airport

यह भी पढ़ें:– Punjab: हरजोत बैंस ने इंडिया ए.आई. इम्पैक्ट एक्सपो में पंजाब के स्कूलों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित संभावनाओं को तलाशा