Women T20 Cricket - Sach Kahoon Hindi

England vs Sri Lanka: महिला टी20 विश्व कप के पहले ही मुकाबले में बने कई बड़े रिकॉर्ड
ENG-W vs SL-W, Women’s T20 World Cup 2026: बर्मिंघम। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ने श्रीलंका को 87 रनों से हराया। इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड्स बने। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में एक विकेट खोकर 219 रन बनाए। महिला टी20 विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाकर उसने इतिहास रच दिया। England vs Sri Lanka

इंग्लिश टीम ने साल 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ बनाए 213/5 के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा। इंग्लिश टीम की तरफ से डैन व्याट ने 62 गेंदों में 105 रनों की नाबाद पारी खेली। वह महिला टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की ओर अब सर्वाधिक रन बनाने वाली तीसरी बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने सारा टेलर को पीछे छोड़ दिया है। टेलर के नाम टी20 विश्व कप में 541 रन बनाने का रिकॉर्ड था, जबकि व्याट अब 593 रन बना चुकी हैं।

इसके साथ ही डैन व्याट ने महिला टी20 विश्व कप की चौथी और इंग्लैंड की तरफ से दूसरी सबसे बड़ी पारी (105, नाबाद) खेली। इंग्लैंड की ओर से इस मेगा इवेंट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड हीथर नाइट के नाम है, जिन्होंने 2020 में 108 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि ऑस्ट्रेलिया की पूर्व बल्लेबाज मेग लेनिंग (126 रन) ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी खेली है।

डैन व्याट महिला टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली संयुक्त रूप से दूसरी बल्लेबाज बन गई हैं। वह टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 3 शतक लगा चुकी हैं। वहीं, महिला टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड यूएई की बल्लेबाज ईशा ओजा (5 शतक) के नाम है। England vs Sri Lanka

इंग्लैंड की बल्लेबाजों ने अपनी पारी के आखिरी ओवर में कुल 26 रन बटोरे, जो महिला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे मंहगा ओवर है। श्रीलंका की गेंदबाज मलकी मदारा को खासतौर पर इंग्लिश बल्लेबाजों ने निशाने पर लिया। मदारा ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ एक विकेट लेकर 51 रन दिए, जो महिला टी20 विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे महंगा स्पेल है। टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे महंगा ओवर फेंकने का शर्मनाक रिकॉर्ड भारत की गेंदबाज शिखा पांडे के नाम है, जिन्होंने 2020 में बिना कोई विकेट चटकाए 4 ओवर में 52 रन दिए थे।

श्रीलंका की ओर से इस मुकाबले में आठवें विकेट के लिए नीलाक्षी डी सिल्वा और मलकी मदारा ने मिलकर 39 रन जोड़े, जो महिला टी20 वर्ल्ड कप में आठवें या उससे नीचे के विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी है। इंग्लैंड की गेंदबाज फ्रेया केम्प ने डेब्यू मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 21 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वह टी20 विश्व कप के डेब्यू मुकाबले में 4 विकेट लेने वाली महज तीसरी गेंदबाज बनी हैं। England vs Sri Lanka

New Zealand W vs South Africa W: कप्तान अमेलिया केर के तूफान में उड़ा दक्षिण अफ्रीका
न्यूजीलैंड ने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 80 रन से हराया

NZ W vs SA W T20: बे ओवल। New Zealand Women’s Cricket Team और South Africa Women’s Cricket Team के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का पहला मुकाबला रविवार को Bay Oval में खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 80 रन से पराजित कर श्रृंखला में 1–0 की बढ़त हासिल कर ली। New Zealand W vs South Africa W

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 190 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट बिना खाता खोले ही गिर गया, लेकिन इसके बाद सलामी बल्लेबाज Georgia Plimmer और कप्तान Amelia Kerr ने पारी को संभालते हुए शानदार साझेदारी की।

दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 146 रन की महत्वपूर्ण भागीदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। प्लिमर ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 63 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के और पांच चौके शामिल रहे। वहीं कप्तान अमेलिया केर ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों पर 78 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें दो छक्के और 11 चौके लगाए। New Zealand W vs South Africa W

Masabata Klaas और Nadine de Klerk ने दो-दो विकेट हासिल कि

दक्षिण अफ्रीका की ओर से Masabata Klaas और Nadine de Klerk ने दो-दो विकेट हासिल किए। इसके अलावा Ayabonga Khaka और Nonkululeko Mlaba को एक-एक सफलता मिली। 191 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम न्यूजीलैंड की अनुशासित गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 110 रन ही बना पाई। टीम के लिए Tazmin Brits ने सर्वाधिक 29 रन बनाए, जबकि Kayla Reyneke 24 रन बनाकर नाबाद रहीं।

न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी में Jess Kerr ने दो विकेट हासिल किए, जबकि Sophie Devine ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में मात्र 12 रन देकर चार विकेट झटके। शानदार बल्लेबाजी के लिए कप्तान अमेलिया केर को “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने श्रृंखला में 1–0 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 17 मार्च को Hamilton में खेला जाएगा। New Zealand W vs South Africa W

Women Cricket News: एक दशक बाद ऑस्ट्रेलियाई धरती पर ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाने में सफल हुई महिलाएँ
AUS W vs IND W T20 Series: नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर एक दशक बाद टी20 श्रृंखला अपने नाम कर इतिहास रच दिया। तीन मैचों की श्रृंखला में भारत ने 2-1 से बढ़त बनाकर मेजबान ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम को पराजित किया। यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को उसके घरेलू मैदान पर हराना हमेशा चुनौतीपूर्ण माना जाता है। Women Cricket News

निर्णायक मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला गया, जहां भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम नौ विकेट पर 159 रन ही बना सकी और 17 रन से मुकाबला हार गई।

भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 55 गेंदों में 82 रनों की प्रभावशाली पारी खेली, जिसमें तीन छक्के और आठ चौके शामिल रहे। उनके साथ जेमिमा रोड्रिगेज ने 59 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। गेंदबाजी में श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने तीन-तीन विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एश्ले गार्डनर ने 57 रनों का संघर्षपूर्ण योगदान दिया, किंतु वह टीम को विजय तक नहीं पहुंचा सकीं।

पहला टी20 मुकाबला वर्षा से प्रभावित रहा और डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर भारत ने 21 रन से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 19 रन से वापसी की, लेकिन निर्णायक तीसरे मैच में भारत ने संतुलित प्रदर्शन कर श्रृंखला अपने नाम कर ली। Women Cricket News

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने टीम को बधाई देते हुए आगामी एकदिवसीय मुकाबलों में भी इसी लय को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने इसे बहु-प्रारूप श्रृंखला की शानदार शुरुआत बताया। यह विजय न केवल आत्मविश्वास बढ़ाने वाली है, बल्कि आगामी प्रतियोगिताओं के लिए टीम के मनोबल को भी सुदृढ़ करेगी।