shooter - Sach Kahoon Hindi

फिल्में, अपराध व राजनीति
पंजाब सरकार ने एक गैंगस्टर पर आधारित फिल्म ‘शूटर’ पर रोक लगा दी है। हालांकि केन्द्रीय फिल्म सैंसर बोर्ड ने इसे स्वीकृति दे दी है। स्पष्ट है कि राजनीतिक हिसाब-किताब से यह फिल्म अन्य राज्यों में रिलीज होगी। पंजाब में कांग्रेस सरकार है व जिस गैंगस्टर से यह फिल्म संबंंधित थी वह भी पंजाब से संबंधित है। मामला न केवल कला का है बल्कि राजनीति का भी है। पंजाब की कांग्रेस सरकार की सख्त मिजाजी इस बात से भी स्पष्ट है कि फिल्म निर्माता व प्रमोटर के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है। पंजाब सरकार का दावा है कि फिल्म युवाओं में हिंसक प्रवृति पैदा करेगी। नि:संदेह युवाओं को हिंसक बनाने वाली फि ल्मों पर कार्रवाई के लिए ध्यान दिया जाना चाहिए लेकिन गैंगस्टरों के राजनीतिज्ञों के साथ संबंधों पर सरकारें हमेशा ही चुप्पी साधती आई हैं।

गैंगस्टरों को राजनीतिज्ञों द्वारा अपने हितों के लिए इस्तेमाल किए जाने के मामले जग जाहिर हैं, फिर भी सरकारें उनके खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत तक नहीं जुटा सकीं। बहुत सी ऐसी फिल्में भी हिट साबित हुई हैं जिनमें राजनीति व अपराध एक-दूसरे के साथ जुडेÞ हुए दिखाए गए। वास्तव में पंजाब के गैंगस्टर गैंगवार के कारण अधिक चर्चा में आए हैं। कोई युवक गैंगस्टर क्यों बनता है, कौनसी परिस्थितियां एक इन्सान को गैंगस्टर बनने के लिए मजबूर कर देती हैं? उन चीजों की तरफ सरकारों ने कभी भी ध्यान नहीं दिया। बॉलीवुड सहित कई पंजाबी फिल्में आ चुकी हैं, जिनमें गैंगस्टर बनने का कारण राजनीतिक सिस्टम में खराबी होती है, सरकार ने उन फिल्मों से सीखने की कभी भी जहमत नहीं उठाई। कला के विषय में सरकार के मापदंड दोहरे नहीं होने चाहिए। ‘शूटर’ फिल्म पंजाब के लिए अपनी राजनीतिक प्रतिष्ठा का भी सवाल है।

वैसे यह बात अभी कुछ दूर की कौड़ी है कि सरकारें किसी फिल्म पर पाबंदी लगाने के साथ-साथ किसी प्रदर्शित फिल्म से भी सबक लेंगी।र् गैंगस्टर्स को राजनेताओं द्वारा अपने लाभ के लिए इस्तेमाल किए जाने के काले अध्याय को स्वीकार करने की हिम्मत अभी किसी भी राजनीतिक पार्टी में नजर नहीं आ रही। भले ही कुछ गायकों के खिलाफ हिंसक शब्दावली इस्तेमाल किए जाने के दोष में पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं, लेकिन सरकार किसी दिशा-निर्देशक निर्णय पर पहुंचती नजर नहीं आ रही।

जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

संत भय्यूजी महाराज ने गोली मारकर की खुदकुशी
इंदौर (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में भय्यू जी महाराज ने खुद को गोली मार ली। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मध्य प्रदेश में भय्यूजी महाराज को राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त था। कुछ वक्त पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया था। उनके अलावा 4 अन्य संत भी राज्यमंत्री बनाए गए थे।

1968 को जन्मे भय्यूजी महाराज का असली नाम उदय सिंह देखमुख है। वह कपड़ों के एक ब्रांड के लिए कभी मॉडलिंग भी कर चुके हैं। भय्यू महाराज का देश के दिग्गज राजनेताओं से संपर्क थे। हालांकि वह शुजालपुर के जमींदार परिवार से ताल्लुक रखते थे। भय्यू जी महाराज तब चर्चा में आए थे जब 2011 में अन्ना हजारे के अनशन को खत्म करवाने के लिए तत्कालीन केंद्र सरकार ने उन्हें अपना दूत बनाकर भेजा था। इसी के बाद ही अन्ना ने उनके हाथ से जूस पीकर अनशन तोड़ा था।

नोएडा : सुंदर भाटी गैंग के शूटर गिरफ्तार
व्यापारी अजीपाल गुर्जर की गोली मारकर की थी हत्या

नोएडा। नोएडा के थाना बादलपुर की पुलिस ने सुंदर भाटी गैंग के पांच कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल एक पिस्तौल, चार तमंचे और दो मोटरसाइकिलें बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने बताया कि बुधवार तड़के थाना बादलपुर पुलिस ने एक पुलिस मुठभेड़ से संबद्ध पांच हजार रुपए के इनामी बदमाश योगेंद्र उर्फ योगी तथा उसके साथी सचिन भाटी, अमित बंसल, जीतन भड़ाना, नितिन शर्मा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्तौल, चार तमंचे और हत्या में इस्तेमाल चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 21 जून को बादलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बादलपुर में परचून की दुकान चलाने वाले व्यापारी अजीपाल गुर्जर की गोली मारकर हत्या की थी। एसएसपी ने बताया कि 11 जून को थाना दनकौर क्षेत्र में शराब के ठेके पर तैनात सेल्समैन देवेन्द्र की भी इन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान उन्हें पता चला कि गिरफ्तार बदमाश कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी के लिए सुपारी लेकर हत्या करते हैं। इन लोगों पर लूटपाट एवं हत्या के दर्जनों मामले चल रहे हैं। योगी की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पांच हजार रुपए का इनाम घोषित था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।