India-Poland trade - Sach Kahoon Hindi

नीता भूषण पोलैंड में भारत की नई राजदूत नियुक्त, मजबूत होंगे द्विपक्षीय संबंध
Neeta Bhushan Appointed Poland’s New Ambassador: नई दिल्ली। भारतीय विदेश सेवा की वरिष्ठ अधिकारी नीता भूषण को पोलैंड में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। वे शीघ्र ही वारसॉ में अपना पदभार ग्रहण करेंगी। वर्तमान में वह न्यूजीलैंड में भारत की उच्चायुक्त के रूप में दायित्व निभा रही हैं। 1994 बैच की आईएफएस अधिकारी नीता भूषण ने अपने लंबे कार्यकाल में विभिन्न देशों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ संभाली हैं। उन्होंने जापान, जर्मनी, संयुक्त अरब अमीरात और बांग्लादेश में राजनयिक के रूप में कार्य किया है। अबू धाबी में उप राजदूत तथा अमेरिका के शिकागो में महावाणिज्य दूत के रूप में भी उन्होंने भारत के हितों का प्रतिनिधित्व किया। India-Poland News

विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (मध्य यूरोप) के रूप में उन्होंने लगभग 30 यूरोपीय देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करने में भूमिका निभाई। 2009 से 2013 के बीच वे वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में प्रतिनियुक्ति पर रहीं, जहां यूरोप के साथ आर्थिक सहयोग पर कार्य किया। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से अर्थशास्त्र (ऑनर्स) में स्नातक उपाधि प्राप्त की तथा मद्रास विश्वविद्यालय से एम.फिल किया।

सितंबर 2022 में उन्हें न्यूजीलैंड में उच्चायुक्त नियुक्त किया गया था

सितंबर 2022 में उन्हें न्यूजीलैंड में उच्चायुक्त नियुक्त किया गया था। उनके पास कुक आइलैंड्स, नियू, वनुआतु और समोआ का अतिरिक्त प्रभार भी रहा है। शिकागो में 2017 से 2019 तक उन्होंने अमेरिका के मिडवेस्ट क्षेत्र के कई राज्यों में भारतीय समुदाय और व्यापारिक हितों का नेतृत्व किया। भारत और पोलैंड के बीच राजनयिक संबंध 1954 में स्थापित हुए थे। 1957 में वारसॉ में भारतीय दूतावास की स्थापना हुई। हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक सहयोग में वृद्धि देखी गई है। नरेंद्र मोदी ने अगस्त 2024 में पोलैंड की ऐतिहासिक यात्रा की, जिसने द्विपक्षीय संबंधों को नई गति प्रदान की। India-Poland News

भारत से पोलैंड को वस्त्र एवं परिधान, अभियांत्रिकी उत्पाद, रसायन एवं औषधि, कृषि उत्पाद तथा खनिज ईंधन का निर्यात होता है। वहीं पोलैंड से भारत मशीनरी, औद्योगिक उपकरण, रासायनिक उत्पाद, लोहा-इस्पात तथा विद्युत बैटरियों का आयात करता है। नीता भूषण की नियुक्ति को भारत-पोलैंड संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। India-Poland News