Rinku Singh - Sach Kahoon Hindi

Rinku Singh: टी20 विश्व कप के बीच रिंकू सिंह के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़! क्रिकेट जगत में शोक की लहर
Rinku Singh Father Death: ग्रेटर नोएडा से एक भावुक समाचार सामने आया है। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खान चंद सिंह का शुक्रवार प्रातः निधन हो गया। वे लंबे समय से यकृत कैंसर से पीड़ित थे और ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। प्रातः लगभग 4:36 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। Rinku Singh News

पिता के देहावसान का समाचार मिलते ही क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई। भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह ने सामाजिक मंच ‘एक्स’ पर संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि इस कठिन समय में शब्द अपर्याप्त हैं और उनका समर्थन रिंकू तथा उनके परिवार के साथ है। इसी प्रकार पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भी गहरा दुःख प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। आईपीएल फ्रेंचाइज़ी चेन्नई सुपर किंग्स ने भी आधिकारिक संदेश जारी कर रिंकू सिंह और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

कठिन परिस्थितियों में भी पिता ने उन्हें निरंतर प्रोत्साहित किया | Rinku Singh News

रिंकू सिंह साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता सिलेंडर वितरण का कार्य करते थे और परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ नहीं थी। पांच भाइयों वाले इस परिवार में सीमित संसाधनों के बीच रिंकू ने क्रिकेट को अपना लक्ष्य बनाया। कठिन परिस्थितियों में भी पिता ने उन्हें निरंतर प्रोत्साहित किया। यही प्रेरणा आगे चलकर उनकी सफलता की आधारशिला बनी।

रिंकू सिंह वर्तमान में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय दल का हिस्सा हैं। जिम्बाब्वे के विरुद्ध चेन्नई में खेले गए मुकाबले से पूर्व वे अपने अस्वस्थ पिता से मिलने नोएडा आए थे। यद्यपि वे पुनः टीम से जुड़ गए थे, परंतु उस मैच में उन्हें अंतिम एकादश में स्थान नहीं मिला। पिता के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होने हेतु वे अब अपने गृह नगर लौट चुके हैं। यह क्षति रिंकू सिंह और उनके परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक है। क्रिकेट प्रेमी देशभर में उनके प्रति सहानुभूति व्यक्त कर रहे हैं। Rinku Singh News