Women Protests - Sach Kahoon Hindi

LPG Cylinder Shortage: रसोई गैस की कीमतों और किल्लत के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन
महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों पर गैस के दामों पर वृद्धि सरकार की संवेदनहीनता: रेणू बाला

बवानीखेड़ा (सच कहूँ न्यूज)। Bawani Khera News: रसोई गैस की कीमतों में हालिया 60 रुपये की भारी बढ़ोतरी और बाजार में सिलेंडरों की भारी किल्लत ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। इस ज्वलंत मुद्दे को लेकर शनिवार को ग्रामीण कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष रेणू बाला के नेतृत्व में महिलाओं ने कस्बा बवानीखेड़ा में जोरदार प्रदर्शन किया। खाली सिलेंडर हाथ में लेकर प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए रेणू बाला ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की बहुप्रचारित उज्ज्वला योजना पूरी तरह विफल साबित हुई है। Bawani Khera News

उन्होंने कहा कि सरकार ने उज्ज्वला के नाम पर सिलेंडर तो बांट दिए, लेकिन आज गैस की कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के पास सिलेंडर भरवाने की हैसियत नहीं रही। उज्ज्वला का ढोल अब फट चुका है। रेणू बाला ने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने महंगाई कम करने के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। 60 रुपये की सीधी वृद्धि को उन्होंने आम आदमी की जेब पर डाका करार दिया। उन्होंने तर्क दिया कि जनता पहले से ही बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से जूझ रही है, ऐसे में गैस के दामों में यह बेतहाशा बढ़ोतरी सरकार की संवेदनहीनता को दशार्ती है। दामों में वृद्धि के साथ-साथ क्षेत्र में सिलेंडरों की भारी कमी भी एक बड़ी समस्या बनकर उभरी है। Bawani Khera News

यह भी पढ़ें:– दो लोगों को अगवा कर 20 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने किया काबू

सरसा के दशमेश नगर में छह महीने से सूखी पड़ी टोंटियां, गुस्साई महिलाओं ने कंगनपुर रोड किया जाम
Water Supply Problem: सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे शहर के कंगनपुर रोड स्थित दशमेश नगर के लोगों का गुस्सा वीरवार को सड़कों पर फूट पड़ा। पिछले करीब छह महीनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से परेशान महिलाओं ने कंगनपुर रोड पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया और प्रशासन व जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि वे कई बार संबंधित विभागों को शिकायत दे चुकी हैं, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पानी की सप्लाई बंद होने से घरों का सामान्य जीवन प्रभावित हो गया है। नहाना, खाना बनाना और सफाई जैसे रोजमर्रा के कार्य भी मुश्किल हो गए हैं। Sirsa News

महिलाओं ने बताया कि मजबूरी में उन्हें 700 रुपये प्रति टैंकर के हिसाब से पानी मंगवाना पड़ रहा है, लेकिन बदहाल सड़कों के कारण अब टैंकर चालक भी इलाके में आने से मना कर रहे हैं। सड़कें इतनी खराब हैं कि दूध सप्लायर और गैस सिलेंडर वितरक भी क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर रहे।

पार्षद व नेताओं पर लगाए आरोप

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने वार्ड के नगर पार्षद पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि वे हर बार असमर्थता जताकर पल्ला झाड़ लेते हैं। सत्ताधारी नेताओं पर भी अनदेखी का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने भविष्य में वोट न देने की चेतावनी दी।

पेयजल समस्या ने जीवन किया अस्त-व्यस्त

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से चल रही इस समस्या ने उनकी जिंदगी को बेहद कठिन बना दिया है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल पानी की सप्लाई बहाल करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि समाधान नहीं हुआ तो विरोध जारी रहेगा।

जाम से यातायात प्रभावित

सड़क जाम होने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं नियमित जलापूर्ति बहाल होने तक जाम हटाने को तैयार नहीं हुईं। उनका कहना था कि घरों में पानी की एक बूंद तक नहीं है और अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे। Sirsa News